इनामी बदमाश राशिद कालिया का एनकाउंटर

इनामी बदमाश राशिद कालिया का एनकाउंटर

Share This Post

इनामिया बदमाश राशिद कालिया को एसटीएफ ने झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया है। राशिद कालिया के अलावा 59 दुर्दांत अपराधी अभी भी गिरफ्त से दूर हैं। इन पर पांच हजार से लेकर एक लाख रुपये तक इनाम घोषित है। ये बदमाश 20 से 39 वर्षों से फरार है।

पिंटू हत्याकांड (2020) के बाद से फरार इनामिया बदमाश राशिद कालिया को तो एसटीएफ ने झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया, लेकिन 59 दुर्दांत अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इन पर पांच हजार से लेकर एक लाख तक का इनाम घोषित है। कोई 20 साल से फरार है तो कोई 39 साल से, लेकिन न तो सर्विलांस इन्हें खोज पाया और न पुलिसिया तंत्र। कई बदमाश खूंखार और पेशेवर अपराधी हैं, जो कानून व्यवस्था के लिए चुनौती और वादी पक्ष के लिए दहशत का पर्याय बने हुए हैं।

जोनवार फरार अपराधियों का आंकड़ा
सबसे ज्यादा सेंट्रल जोन के 19 अपराधी फरार, दक्षिण जोन से 15, पूर्वी जोन से 11 और पश्चिमी जोन से नौ अपराधी फरार।

39 वर्षों से शौकत, 24 वर्षों से फरार नरसिंह पुलिस को दे रहा चकमा
नामी अपराधियों में कर्नलगंज थाना क्षेत्र का शौकत मियां बड़ा नाम है। वर्ष 1984 में हत्या में वांछित शौकत को कर्नलगंज पुलिस 39 वर्षों से नहीं ढूंढ़ पा रही है। वहीं, मैनपुरी के कुसमरा थाना के घडौरा गांव निवासी नरसिंह पनकी थाना क्षेत्र में जुलाई 1999 में डकैती और हत्या के मामले में 24 वर्षों से फरार है। रेलबाजार थाने से वर्ष 2002 में दिनदहाड़े लूट करने वाला अपराधी बाबू खां 21 वर्षों से फरारी काट रहा है। कोतवाली का इनामी अपराधी संतोष गौड़ भी वर्ष 2003 से फरार है।

25 हजार से एक लाख तक के इनामियां बदमाश
थाना चकेरी से फरार राशिद कालिया निवासी हाल पता चिश्तीनगर पर सबसे अधिक इनाम घोषित था। पहले 25 हजार फिर 50 हजार इनाम रखा गया था। मई 2022 में इनाम बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया था। हालांकि राशिद को एसटीएफ ने शुक्रवार देर रात झांसी में मार गिराया है। इसके अलावा किसान बाबू सिंह की आत्महत्या के मामले में फरार डॉ. प्रियरंजन आशु दिवाकर, बबलू यादव, जितेंद्र समेत चार पर भी एक-एक लाख का इनाम घोषित है।

इसी थाने का राजाबाबू सोनकर 25 हजार का इनामी है। शिवराजपुर थाने का अपराधी जयपाल सिंह निवासी रामपुर सखरेज पर पांच हजार के बाद इनामी राशि बढ़ाकर 25 हजार कर दी गइ्र है। गोविंदनगर कच्ची बस्ती निवासी मोंटू उर्फ विवेक, पनकी, मन्नीपुरवा निवासी दिनेश, मिथुन सेख निवासी पियारपुर थाना राधानगर जिला साहिबगंज (झारखंड) और अमजद अली गुरुबतउल्ला पार्क थाना अनवरगंज पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है।

आठ माह में 45 इनामी पुलिस के हत्थे चढ़े, 10 का समर्पण
कमिश्नरी पुलिस ने बीते आठ माह में 45 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफल भी हुई। इसके अलावा 10 अपराधियों ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। इनमें 50 हजार के इनामी अपराधी धर्मवीर निवासी सरदारपुर जोगिनडेरा, थाना मंगलपुर व सौरभ उर्फ नाना निवासी झींझक थाना मंगलपुर कानपुर देहात को रावतपुर पुलिस ने, फहीम थाना ठठिया कन्नौज को बिठूर पुलिस ने गिरफ्तार किया। 25 हजार के इनामी 21 अपराधियों, 20 हजार के इनामी छह अपराधियों को पकड़ा गया है।

लापरवाही के चलते फरार हो गए अपराधी
अधिकारियों की लापरवाही और ध्यान न देने के चलते इनामिया अपराधी फरार हो गए। वहीं लंबा समय होने के चलते उन्होंने अपनी पहचान भी बदल ली होगी। लिहाजा उन तक पहुंचना अब आसान नहीं है। ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अब एसटीएफ का ही सहारा है। – आशुतोष पांडेय, एडीज
आसपास के शहरों में हो सकता है ठिकाना
अधिकतर बदमाश आसपास के शहरों में ही छिपे हो सकते हैं। रहन-सहन के साथ अपराध का तरीका भी बदल चुके हैं। अपराधी थाना प्रभारी और हल्काप्रभारी के कारखास के संपर्क में रहते हैं, जो सूचनाएं उनतक पहुंचा देते हैं। इसके चलते पुलिस के पहुंचने सेे पहले अपराधी फरार हो जाते हैं।– बृजलाल, रिटायर्ड डीजीपी
अपराधियों का थानावार विवरण
थाना             संख्या
कोतवाली             06
रेलबाजार             01
चकेरी             08
कल्याणपुर            01
पनकी             02
बिठूर             01
बिल्हौर             01
शिवराजपुर 01
चौबेपुर             01
सचेंडी 02
नौबस्ता             03
बर्रा             03
गोविंदनगर 01
घाटमपुर             01
साढ़             01
बिधनू             05
हनुमंत विहार 01
कर्नलगंज 02
स्वरूपनगर 01
काकादेव 01
नजीराबाद 08
बेकनगंज            06
अनवरगंज 01
एएचटीयू 01
इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार टीमों को सक्रिय रहने के निर्देश हैं। हाल में कुछ फरार बदमाशों को गिरफ्तार भी किया गया है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। – आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (कानून व्यवस्था)

Leave a Reply

More To Explore

विश्व प्रसिद्ध तिरुपति नाथ मंदिर के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप,हिन्दू भावनाओं को पहुँची ठेस,छिड़ा विवाद

पीटीआई, नई दिल्ली। अमरावती, आईएएनएस। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप से छिड़े विवाद के बाद तेलुगू देसम पार्टी (टीडीपी) ने गुरुवार को इसकी लैब रिपोर्ट में भी पुष्टि का दावा किया। टीडीपी ने कहा कि लड्डू के घी के नमूनों की जांच के बाद गुजरात

Read More »

मेरठ में आईएएस के रिश्तेदार के साथ मारपीट,जिलाधिकारी ने तीन कर्मचारियों का किया तबादला

Meerut : थाना परतापुर के हवाई पट्टी पर तैनात नागरिक उड्डयन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से हुई मारपीट के आरोप में मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार को कलक्ट्रेट के तीन कर्मचारियों का तबादला मवाना और सरधना तहसील में किया है। इस घटना क्रम की जांच उन्होंने एडीएम प्रशासन को

Read More »

मुंडाली में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का थाने का घेराव,आरोपी मौके से फरार

मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात हिंदू धर्म के लोगो ने जमकर नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। लोगों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया। थाने का घेराव करने वाले लोगों का कहा कि पुलिस लड़की से छेड़छाड़ करने

Read More »

भाजपा महानगर अध्यक्ष का बदमाशो ने लूटा मोबाइल,सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों तक पहुँचेगी पुलिस

मेरठ में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाश पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे हैं। सरेआम भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी से मोबाइल छीनकर भाग गए। बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता से मोबाइल छीना और बाइक पर भाग गए। वहीं भाजपा नेता ने सदर थाना पुलिस को

Read More »

कक्षा 6 की 10 वर्षीय छात्रा ने किया सुसाइड, पुलिस और परिजनों की पोस्टमार्टम को लेकर नोकझोंक

मेरठ में कक्षा 6 की छात्रा ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड की वजह अभी साफ नही हो सकी है लेकिन परिवार के लोगो का कहना है कि छात्रा मानसिक तनाव में थी। जिसकी वजह से छात्रा ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया है। सूचना

Read More »

तीन दिवसीय कार्यशाला ” Advance Techniques on molecular biology” का शुभारंभ

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित माइक्रोबायोलॉजी डिपार्मेंट, बायोटेक्नोलॉजी डिपार्मेंट एवं जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यशाला जिसका शीर्षक एडवांस्ड टेक्निक्स इन मॉलेक्युलर बायोलॉजी का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। आज प्रथम सत्र विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने विभाग

Read More »

आयुक्त व आईजी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक

मेरठ में आज आयुक्त सभागार में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 व आईजी नचिकेता झा द्वारा समस्त जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त महोदया ने संबंधित अधिकारी को वैध

Read More »

एसटीएफ ओर दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

एसटीएफ ओर दिल्ली स्पेशल पुलिस टीम द्वारा कुख्यात हाशिम बाबा गैंग के शूटर अनस और असद को गिरफ्तार किया है। दोनों की गुरुवार सुबह दिल्ली स्पेशल पुलिस सेल और मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स से मुठभेड़ हुई थी। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में दोनों बदमाशों को टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

Read More »

गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और गोकश की मुठभेड़ हुई है। एक आरोपी मेहराजुद्दीन के पैर में गोली लगने से वो घायल हुआ है। जबकि वकील नाम का दूसरा गोकश पकड़ा गया। वहीं सोनू नाम का तीसरा गोकश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो

Read More »