मेरठ के थाना दहली गेट क्षेत्र के जलीकोठी अहमदनगर में बिना बताए किया गया निगम द्वारा फोगिंग का छिडकाव करना एक परिवार पर भारी गया। दवा से एक मकान में आधा दर्जन से अधिक लोग बेहोश हो गये। जिसमें आधा दर्जन महिलाए व बच्चे शामिल है। आनन फानन में सभी को को मेरठ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से दो की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल रैफर किया गया है।
मामला जली कोठी स्थित पूर्व अहमद नगर का है। जहाँ मज्जू हलवाई के घर हशमत की पत्नी की हार्ट अटैक से मौत हो गयी थी। घर मे गमी का माहौल बना हुआ था । परिवार के सभी सदस्य नमाज पढने गये हुए थे। घर पर केवल महिलाए मौजूद थी। इस दौरान निगम की टीम के कपिल ,रोबिन कर्मचारी फॉगिंग करने वाली टीम वहां पर पहुंची। उसने पर्दा हटा कर फॉगिंग करना आरंभ कर दिया। जिससे घर के अंदर मौजूद महिलाए फॉगिग से निकले धुए से बेहोश हो गयी। कुछ महिलाओं की चिल्लाने की आवाज आने लगी तो आसपास के लाेग मकान के अंदर पहुंचे उनके पैरो तले जमीन खिसक गयी। घर मे देखा तो महिलाये बेहोश हुए पड़ी थी जिसमे शाज़िया 35 वर्ष , शाहीन 36 वर्ष ,गुलिशता 36 वर्ष ,लुबना 26 वर्ष सना 19 वर्ष, माहीन 15 वर्ष ,रोशिन 14 वर्ष ,हबीबा 12 वर्ष , निशा 16 वर्ष ,हमज़ा11 वर्ष बेहोश मिले ।आआनन फानन में 108 को फोन किया गया। लेकिन काफी देर तक एम्बुलेंस नही पहुची तो स्थानीय लोगो की मदद से बेहोश महिलाओं और बच्चो को जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरो की टीम ने मरीजो को तुरंत ऑक्सीजन देना शुरू कर दिया वहीं जानकारी मिलने पर स्थानीय पार्षद शाहिद पहलवान भी मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों ने शाज़िया ओर शाहीन की हालत नाजुक होता देखे उसे मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि निगम की टीम ने बिना बताए पर्दा हटा कर छिडकाव किया है। जो कि काफी जहरीला होता है। जिसके कारण सभी लोग बेहाेश हो गये। वहीं जानकारी मिलने के बाद मजिस्ट्रेट अनिल कुमार श्रीवास्त्व् व निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे।