किसी भी समस्या का समाधान शिक्षा है: डॉक्टर अतुल कोठारी

किसी भी समस्या का समाधान शिक्षा है: डॉक्टर अतुल कोठारी

Share This Post

मेरठ। किसी भी समस्या का समाधान इच्छा है शिक्षा किसी भी देश की स्थाई नव होती है उसी से सभी समस्याओं का समाधान होता है यदि पर्यावरण का संरक्षण करना है उसे अपनी जीवन शैली में लाना होगा तभी हम पर्यावरण का संरक्षण पाएंगे पर्यावरण को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है सब समस्या तो बताते हैं लेकिन समाधान पर कोई चर्चा नहीं करता। यह बात शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर अतुल कोठारी ने कार्यक्रम के दौरान कही।

डॉ अतुल कोठारी ने कहा कि दुनिया की दो सबसे बड़ी समस्याएं हैं एक आतंकवाद और दूसरा पर्यावरण का संकट है समस्याएं सब जानते हैं। पर्यावरण और शरीर दोनों ही पांच तत्वों से मिलकर बने हैं हमने पर्यावरण से छेड़छाड़ की है तो इसका समाधान भी हमें ही करना होगा समस्या से भाग कर समाधान कभी नहीं मिलेगा उन्होंने कहा कि पर्यावरण पर संकट हमारी भोगवादी जीवन शैली ने डाला है हम लोग महत्वाकांक्षी हो गए हैं पर्यावरण को जीवन व्यवहार में लाना होगा तभी इसका समाधान होगा पर्यावरण मित्र के साथ-साथ हम लोगों को पर्यावरण प्रहरी भी बनना होगा। उन्होंने कहा कि भारत में हर वर्ष 24 लाख लोग पर्यावरण की समस्या से मर जाते हैं पर्यावरण संकट सभी पर प्रभाव डाल रहा है छोटे-छोटे प्रयोग करके हम पर्यावरण को बचा सकते हैं।

पर्यावरण समाधान पुरस्कार समारोह के अवसर पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की साहित्यिक-सांस्कृतिक परिषद् के तत्त्वावधान में संगोष्ठी – ‘‘सांस्कृतिक मूल्यों में निहित पर्यावरण समाधान – संभावित नवाचार’’ कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के अटल सभागार में किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विश्वविद्यालय की  कुलपति एवं कार्यक्रम अध्यक्षता प्रो संगीता शुक्ला  उपस्थित रहीं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचारों से छात्रों को अवगत कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रद्वेय डॉ अतुल कोठारी  (राष्ट्रीय सचिव, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास) उपस्थित रहे। जिन्होने पर्यावरण संरक्षण से स्वास्थ और विश्व की रक्षा के महत्त्वपूर्ण 20 बिन्दुों के बारे में छात्रों को अवगत कराया व बताया कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिससे पर्यावरण संकट को दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम में अतिथि डॉ उमेश शुक्ला (शिक्षण प्रमुख, पीएसजी)  ने भी पर्यावरण संरक्षण पर योजनानुसार कार्य किया जा सकता है के बारे में अपने विचारों से अवगत कराया। एवं आदित्य झा (दिल्ली प्रवक्ता) ने भी पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद् समन्वयक एवं कार्यक्रम समन्वयक प्रो नीलू जैन गुप्ता  ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में कुलसचिव धीरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रो मृदुल कुमार गुप्ता, कुलानुशासक एवं शोध निदेशक प्रो बीरपाल , विभागाध्यक्ष भौतिकी प्रो अनिल कुमार मलिक, प्रो शिवराज , प्रो दिनेश कुमार, प्रो एस.एस. गौरव , प्रो आराधना, डॉ0 शिवम , डॉ लक्ष्मण नागर , डॉ सुदेश कुमार शुक्ला  प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता,एवं समस्त शिक्षक गण एवं कर्मचारीगण,  धर्मेन्द्र कुमार, अमरपाल , परिषद् स्टाफ दीपक त्यागी तथा छात्र साहित्यिक-सांस्कृतिक क्लब के समस्त छात्र पवन चौधरी, रितेश, शिवम, अनित, शुभम आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंच संचालन डॉ अपेक्षा चौधरी एवं रमिता मलिक  के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय एवं बाहर से आये छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में लगभग 170 छात्रों ने अपनी सहभागिता की कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

Leave a Reply

More To Explore

मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में किशोरी के साथ गैंग रेप, पुलिस मौके पर आरोपियों की तलाश जारी

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में 16 साल की किशोरी को एक कमरे में बंधक बनाकर तीन आरोपियों ने गैंग रेप कर दिया। आरोपी किशोरी को नग्न अवस्था में कमरे में छोड़कर फरार हो गए किशोरी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिवार वाले पहुंचे और

Read More »

रेशम कारोबारी के घर में लूट की घटना को अंजाम देने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

मेरठ में शुक्रवार देर रात लिसाड़ी गेट पुलिस और सर्विसलांस टीम की 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश रेशम कारोबारी के परिवार को गन पॉइंट पर लेकर डकैती डालने के मामले

Read More »

23 करोड़ की लागत से रैपिड के मेरठ साउथ स्टेशन के पास बनाया जाएगा काम काज वाली महिलाओं के लिए हॉस्टिल

मेरठ। दिल्ली-नोएडा या फिर अन्य सिटी में जॉब करने वाली बेटियों के लिए अच्छी खबर है। परतापुर स्थित मेरठ साउथ स्टेशन के पास नगर निगम ने 100 बेड के गर्ल्स हॉस्टल की डीपीआर तैयार कर ली है। इसमें कैंटीन, योगा सेंटर और मनोरंजन के संसाधन भी होंगे। सुरक्षा की दृष्टि

Read More »

कस्बों से दिल्ली और हरिद्वार के लिए सीधी मिलेगी बस

मेरठ। मेरठ डिपो की रोडवेज बसें जिले के हर कस्बे और बड़ी ग्राम पंचायत से चलेंगी। हरिद्वार, दिल्ली, कोटद्वार के लिए बसें चलाई जाएंगी। मेरठ डिपो में परिवहन निगम की बसें ही चलती हैं, जबकि भैसाली डिपो से अनुबंधित बसें चल रही हैं। अनुबंधित बसें बागपत, बुलदंशहर, गढ़, हापुड़, आनंद

Read More »

हाजी इजलाल की हापुड़ बाईपास पर बन रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर

मेरठ। लोहिया नगर थाना अंतर्गत हापुड़ बाईपास पर 10000 वर्ग गज क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही हाजी इजलाल और हाजी हामितद की कॉलोनी पर शुक्रवार को बुलडोजर चला दिया गया। 22 फरवरी को कॉलोनी के ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे। शुक्रवार को मेरठ विकास

Read More »

महिला का शव मिलने के बाद परिजनों का जमकर हंगामा

मेरठ के लोहियानगर स्थित अलीबाग कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे में पंखे पर कपड़े से लटका हुआ था। उसकी शादी अलीबाग कॉलोनी के रहने वाले युवक से लॉकडाउन के दौरान हुई थी। जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग

Read More »

डीएवी के प्रांगण में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों का किया गया सम्मान

5 सितंबर 2024 डी ए वी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल, मेरठ के प्रांगण में ‘शिक्षक दिवस’ का आयोजन किया गया। जिसमें परंपरागत रूप से विद्यार्थियों ने अध्यापकों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात आर्य समाज की परंपरा का निर्वाह करते हुए हवन की दिव्य अग्नि को प्रचलित करते हुए कार्यक्रम

Read More »

कृषि शिक्षा में बड़े बदलाव नए विषय पढ़ेंगे स्नातक के विद्यार्थियों

नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने कृषि शिक्षा में बड़े बदलाव किए हैं। इसके अनुसार, अब कृषि विश्वविद्यालयों में बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स भी पढ़ेंगे। यही नहीं, सामान्य कोर्स की तरह अब मल्टीपल एंट्री और एग्जिट का प्रावधान कृषि विश्वविद्यालयों

Read More »

सलमान शारुख खान ने अमिताभ बच्चन से ज्यादा कर चुकाया

देश की करदाता हस्तियों में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान शीर्ष पर हैं। फॉर्च्यून इंडिया मैगजीन के मुताबिक शाहरुख ने 2023-24 में 92 करोड़ रुपये का अग्रिम कर भुगतान किया है। इस सूची में दूसरे पायदान पर तमिल अभिनेता थलपति विजय (80 करोड़) हैं। वहीं सलमान खान (75 करोड़) तीसरे और

Read More »