मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्टस् स्टेडियम , भामाशाह क्रिकेट मैदान व सरस्वती शिशु मंदिर में चल रही तीन दिवसीय डी ए वी स्पोर्ट्स स्टेट लेवल प्रतियोगिता का समापन हो गया। तीसरे व अंतिम दिन डीएवी के विद्यार्थियों ने खेल जगत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का भरसक प्रयत्न किया।
100 मीटर रेस में अंडर 14 वर्ग में आदित्य राज, डी ए वी परासी 12.49 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने, अंडर 17 वर्ग में शिव प्रताप, डी ए वी बबराला 11.39 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने, अंदर-19 अंकुश कुमार सिंह, डी ए वी खड़िया 24.43 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने।
200 मीटर रेस में अंडर 14 आदित्य राज डी ए वी परासी 26 .14 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने, अंडर 17 प्रतीक कुमार डीएवी बबराला 25 .83 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने तथा अंडर-19 के अंतर्गत अंकुश कुमार सिंह, डी ए वी खड़िया 24. 43 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने।
400 मीटर रेस में विकास यादव डीएवी प्रयागराज 1 मिनट 5.6 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने, अंडर 17 विशाल, डी ए वी साहिबाबाद 1 मिनट 2.19 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने। अंडर-19 में अंकित कुमार वर्मा, डी ए वी खड़िया 57 मिनट 9 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने।
800 मीटर रेस में अंडर 14 विकास यादव डीएवी प्रयागराज 2 मिनट 35.5 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने, अंडर 17 के वर्ग में शिवा केशव डीएवी गेल 2 मिनट 24.9 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने तथा अंडर-19 वर्ग में प्रभात कुमार डीएवी बीना 2 मिनट 28.3 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने।
1500 मीटर रेस के अंतर्गत अंडर 17 वर्ग में बॉबी डीएवी मेरठ ने 4 मिनट 57.8 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अंडर-19 वर्ग में हर्षित डी ए वी पिलखुवा ने 5 मिनट 8.19 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
4 x 100 मीटर रिले में अंडर14वर्ग में डीएवी बीना ने 56.32 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, अंडर 17 में डीएवी बबराला ने 51.36 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, तथा अंडर-19 में डीएवी खड़िया ने 51.05 सेकंड में दौड़ पूरी का प्रथम स्थान प्राप्त किया।
4 x 400 मीटर रिले में अंडर 17 डीएवी परासी ने 4 मिनट 18.8 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अंडर-19 वर्ग में डीएवी खड़िया ने 4 मिनट 4.4 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हाई जंप में अंडर 17 के अंतर्गत डी ए वी बबराला के प्रतीक ने 1.55 मीटर की कूद लगाकर तथा अंडर-19 में डीएवी ऊंचाहार के आकाश सिंह ने 1.55 मीटर की कूद लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लॉन्ग जंप की प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर 14 वर्ग में डीएवी बबराला के हर्षित कुमार ने 5.20 मीटर की कूद लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया ,अंडर 17 शिव प्रताप डी ए वी बबराला 5.90 मीटर की कूद लगाकर बना विजयी तथा अंदर-19 प्रतीक तिवारी डीएवी ऊंचाहार 5.61 मीटर की कूद लगाकर बना विजयी।
शॉट पुट की प्रतियोगिता में अंडर 14, डीएवी ब्रिज विहार के पृथ्वीराज चौहान ने प्रथम स्थान, अंडर 17 के अंतर्गत डी ए वी गेल के तन्मय यादव ने प्रथम स्थान तथा अंडर 19 वर्ग में डीएवी ब्रिज विहार के आदित्य शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
डिस्कस थ्रो खेल में अंडर 17 के वर्ग में आयुष कुमार डीएवी बबराला ने 29.40 मी का थ्रो कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अंडर-19 आकाश, डी ए वी बबराला ने 25.76 मी का थ्रो कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।नोएडा रीजन को ओवरआल ट्राफी तथा एथलेटिक्स में क्लस्टर 1 सोनभद्र को ट्रॉफी प्रदान की गई।नोएडा रीजन को ओवरआल ट्राफी तथा एथलेटिक्स में क्लस्टर 1 सोनभद्र को ट्रॉफी प्रदान की गई।विजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा क्लस्टर 5,नोएडा रीजन को ओवरआल ट्राफी तथा एथलेटिक्स में क्लस्टर 1 सोनभद्र को ट्रॉफी प्रदान की गई ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में गजेंद्र सिंह पहलवान (अंतरराष्ट्रीय रेसलर तथा अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग कोच) उपस्थित रहे।मुख्य अतिथियों में करनल बब्बर, श्रीमती रेणु बब्बर (प्रधानाचार्यो चिराग स्कूल) वाई पी सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अश्विनी गुप्ता अध्यक्ष क्रीड़ा भारती रजनीश कौशल (अध्यक्ष कबड्डी संघ) खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने हेतु आयोजन में उपस्थित थे।प्रधानाचार्या अपर्णा जैन ने डॉ अल्पना शर्मा (क्षेत्रीय अधिकारी डी ए वी स्कूल यूपी जोन ए, स्टेट कोऑर्डिनेटर आफ डीएवी स्पोर्ट्स)को स्मृति चिन्ह तथा नई पौध देकर उनका आभार व्यक्त किया।डॉ अल्पना शर्मा (क्षेत्रीय अधिकारी, डी ए वी स्कूल यूपी जोन ए, स्टेट कोऑर्डिनेटर आफ डीएवी स्पोर्ट्स), प्रधानाचार्या श्रीमती अपर्णा जैन ने अतिथियों को ऊर्जा का प्रतीक नई पौध तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर आभार व्यक्त किया।
प्रधानाचार्या अपर्णा जैन ने डॉ अल्पना शर्मा (क्षेत्रीय अधिकारी, डी ए वी स्कूल, यूपी जोन ए, स्टेट कोऑर्डिनेटर ऑफ डीएवी स्पोर्ट्स) का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में समस्त डी ए वी परिवार का हृदय से आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह अत्यधिक गौरव का विषय है कि हम डीएवी का हिस्सा हैं । हम सब का कर्तव्य है कि हम अपने डीएवी को बुलंदियों तक लेकर जाएं। खेल डीएवी का अभिन्न अंग हैं और विद्यार्थियों के लिए अत्यावश्यक क्षेत्र तथा यही कारण है कि डीएवी अपने कर्तव्य बोध के कारण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन नियमित रूप से करता रहता है।
डॉ अल्पना शर्मा ने प्रबंधन समिति, स्पोर्ट्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विनीत त्यागी, कुमुद त्यागी,प्रवेश डबास, वीरपाल, सुशील त्यागी तथा मीडिया प्रभारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने तीन दिवसीय आयोजन की विस्तृत सूचना जन जन तक पहुंचाई।