लोकसभा चुनावों को लेकर मेरठ पहुंचेगी रालोद की संदेश रथयात्रा

लोकसभा चुनावों को लेकर मेरठ पहुंचेगी रालोद की संदेश रथयात्रा

Share This Post

2024 के लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय लोकदल ने अपनी खोई ताकत पाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा क्षेत्रों को मथने के लिए चौधरी चरण सिंह संदेश रथयात्रा निकाली जा रही है। 13 दिसम्बर को मेरठ में संदेश यात्रा का जोरदार स्वागत होगा।

2014 के लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय लोकदल का सूपड़ा साफ हो गया था। रालोद के परंपरागत जाट और मुस्लिम समीकरण के टूटने से ऐसा हुआ। इसके बाद 2019 में रालोद ने सपा, बसपा और कांग्रेस के महागठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़ा। यहां पर भी रालोद मुखिया रहे अजित सिंह और जयंत चौधरी को हार का सामना करना पड़ा।

चौधरी अजीत सिंह के निधन के बाद रालोद की कमान उनके पुत्र जयंत चौधरी के हाथ में आ गई। दो आम चुनावों से चला आ रहा जीत का सूखा खत्म करने के लिए रालोद पूरी तैयारी कर रहा है। इसके लिए रालोद ने मिशन 2024 को लेकर चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा शुरू की है, जो दो महीने में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 लोकसभा क्षेत्रों और 55 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। इसके साथ ही प्रदेश के 75 जिलों में बड़े आयोजन किए जाएंगे। रालोद ने किसान, मजदूरों, युवाओं पर फोस किया है। दस दिसम्बर को सहारनपुर से रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने संदेश रथयात्रा की शुभारंभ किया। 13 दिसम्बर को मेरठ में रथयात्रा का आगमन होगा। इसके स्वागत के लिए रालोद नेता पूरी तैयारी से जुटे हैं। रथयात्रा का समापन किसान घाट दिल्ली में 23 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर होगा। इस दौरान 11 लोकसभा क्षेत्रों से रथयात्रा गुजरेगी और लोगों को रालोद की नीतियों से अवगत कराएगी।

रालोद के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक सुरेंद्र शर्मा के अनुसार, उनकी पार्टी युवाओं, किसानों, महिलाओं, मजदूरों के मुद्दों को उठा रही है। पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी इन वर्गों के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। किसान, गरीब, मजदूर, युवाओं तक रालोद की नीतियों को पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही मेरठ से सात जनवरी से रालोद का युवा सम्मेलन शुरू होगा।

Leave a Reply

More To Explore

भाई की तलाश में भटक रहा बड़ा भाई हरिद्वार जाते वक्त मेरठ में किया किडनैप,चार दिन तक कोई सुराग नही

मेरठ में सकौती स्टेशन से कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से एक किशोर को किडनैप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वारदात को हुए 4 दिन बीत चुके है । लेकिन, अभी तक पुलिस को किसी तरह का कोई सुराग नहीं मिला है। किशोर के बड़े

Read More »

शास्त्री नगर के सेक्टर एक मे दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से सहमा क्षेत्र,जमीनी विवाद के चलते खरीदार ने मकान मालिक पर चलाई गोलियां

मेरठ के शास्त्री नगर में मकान के विवाद के चलते एक युवक ने घर के बाहर आकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बताया जा रहा है मकान खरीदार का मकान पर कब्जा ना मिलने पर मकान मालिक ने आज घर के बाहर कई राउंड फायर किये और मौके से फरार हो

Read More »

एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते दरोगा को गिरफ्तार किया

मेरठ में एंटी करप्शन की टीम ने यूपी पुलिस के रिश्वतखोर दरोगा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भावनपुर थाने की अब्दुल्लापुर चौकी पर तैनात दरोगा विक्रम सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। दरोगा

Read More »

महिला के घर लूट करने आये बदमाश को ग्रामीणों ने दबोचा,पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में एक घर मे घुस कर महिलाओं के कुंडल लूटने करने वाले बदमाश को गांव के ही लोगो ने पकड़ लिया और जमकर खातिर कर डाली। बताया जा रहा है कि 4 बदमाशों में 1 बदमाश को छोड़कर बाकी भागने में कामयाब

Read More »

कारपेंटर कारोबारी के घर ईडी का छापा,32 करोड़ के हीरे बरामद

मेरठ सकेत के जाने माने नामचीन कारपेट कारोबारी शारदा एक्सपोर्ट्स के मालिकों के घर से 32 करोड़ के हीरे मिलने की बात सामने आ रही है। ईडी की रेड में गुप्ता बंधुओं और पूर्व आईएएस मोहिंदर सिंह के भ्रष्टाचार की परतें खुल रही हैं। पिछले 5 दिनों से शहर में

Read More »

विश्व प्रसिद्ध तिरुपति नाथ मंदिर के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप,हिन्दू भावनाओं को पहुँची ठेस,छिड़ा विवाद

पीटीआई, नई दिल्ली। अमरावती, आईएएनएस। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप से छिड़े विवाद के बाद तेलुगू देसम पार्टी (टीडीपी) ने गुरुवार को इसकी लैब रिपोर्ट में भी पुष्टि का दावा किया। टीडीपी ने कहा कि लड्डू के घी के नमूनों की जांच के बाद गुजरात

Read More »

मेरठ में आईएएस के रिश्तेदार के साथ मारपीट,जिलाधिकारी ने तीन कर्मचारियों का किया तबादला

Meerut : थाना परतापुर के हवाई पट्टी पर तैनात नागरिक उड्डयन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से हुई मारपीट के आरोप में मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार को कलक्ट्रेट के तीन कर्मचारियों का तबादला मवाना और सरधना तहसील में किया है। इस घटना क्रम की जांच उन्होंने एडीएम प्रशासन को

Read More »

मुंडाली में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का थाने का घेराव,आरोपी मौके से फरार

मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात हिंदू धर्म के लोगो ने जमकर नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। लोगों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया। थाने का घेराव करने वाले लोगों का कहा कि पुलिस लड़की से छेड़छाड़ करने

Read More »

भाजपा महानगर अध्यक्ष का बदमाशो ने लूटा मोबाइल,सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों तक पहुँचेगी पुलिस

मेरठ में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाश पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे हैं। सरेआम भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी से मोबाइल छीनकर भाग गए। बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता से मोबाइल छीना और बाइक पर भाग गए। वहीं भाजपा नेता ने सदर थाना पुलिस को

Read More »