मेरठ। लोहिया नगर में मिले महिला के शव के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रेमी ने ही महिला को होटल में बुला कर शराब में जहर देकर महिला को मौत के घाट उतारा फिर उसका लोहिया नगर क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर फेंक दिया। पुलिस को यह बात आरोपी ने पकडे जाने के बाद पूछताछ के दौरान बतायी। उसका कहना था मृतक महिला उसे ब्लैक मेल कर रही थी। जिसके चलते उसने दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
लोहिया नगर थाना क्षेत्र में सड़क पर मिली महिला नाम माया की शव के मामले में पुलिस ने घटना में कंकरखेड़ा थाना निवासी दीपक पुत्र किशनलाल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दीपक ने बताया कि उसकी माया से दोस्ती थी। 8 दिसंबर को माया उससे मिलने आई थी। दोनों ने शराब पी थी। शराब में जहर मिला कर माया को दिया । उसके बाद उसे कार से हापुड़ एक्सप्रेस वे फेंक दिया। आरोपी दीपक को सर्विलांस के आधार पर गिरफ्तार किया। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। जब पुलिस ने उसके माेबाइल पर माया का मोबाइल नम्बर के बारे दी तो दीपक टूट गया। उसने पूरा घटनाक्रम बता दिया।
बता दें 8 दिसंबर को लोहिया नगर थाना पुलिस को एक टेंट वाले ने हाईवे पर महिला की लाश पड़ी होने की सूचना दी थी। देर राना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने सोने के जेवर पहने थे, उसके चेहरे, गले पर निशान थे। पुलिस ने लाश के संबंध में जानकारी जुटाई लेकिन जानकारी नहीं मिलने पर शव मोर्चरी भेज दिया। दो दिन तक पुलिस महिला के परिजनों को खोजती रही। महिला की लाश के फोटो, पोस्टर भी लगवाए। आसपास के जिलों तक फोटो भेजकर पूछताछ कराने में जुट गई। दो दिन बाद काजीपुर गांव निवासी विजय लोहिया नगर थाना पहुंचा। विजय अपनी लापता पत्नी माया की तस्वीर लेकर उसकी रिपोर्ट कराने थाना पहुंचा। विजय ने माया का फोटो पुलिस को दिखाया बताया कि पत्नी 8 दिसंबर को शॉपिंग के लिए दोपहर में घर से गई थी। तब से गायब है। वापस नहीं लौटी। रिश्तेदारों में खोजा लेकिन मिल नहीं रही। माया की तस्वीर देखकर पुलिस ने विजय को उसकी लाश दिखाकर पहचान कराई। लाश माया की थी। पति विजय ने बताया कि उसके तीन बच्चे एक बेटी शिवानी उम्र 24 साल, बेटा कार्तिक उम्र 16 साल और बेटा रितिक उम्र 14 साल है। पति विजय कचहरी में फल की ठेला लगाता है। पहचान होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मुकदमा लोहिया नगर थाने में दर्ज किया गया।
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया माया के प्रेमी दीपक ने ही जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया । इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए शव को एक्सप्रेस वे पर फेंक कर फरार हो गया। सर्विलांस के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। अब उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।