सभी 75 जिलों में पहुंचेगी, चौधरी साहब के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएंगें- नीरपाल सिंह

सभी 75 जिलों में पहुंचेगी, चौधरी साहब के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएंगें- नीरपाल सिंह

Share This Post

मेरठ।राष्ट्रीय लोकदल द्वारा प्रदेश में निकाले जा रहे चौधरी चरण सिंह रथ यात्रा का  गुरुवार को रथ यात्रा कैंट स्थित पार्टी कार्यालय पहुंची यहां से शुरू हुई रथ यात्रा  और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय पहुंची। जहां राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसके बाद रथ यात्रा जेल चुंगी, विक्टोरिया पार्क, पुलिस लाईन के सामने से चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंची। यहां भी कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ने खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी. नीरपाल सिंह का व प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर का पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि रथ यात्रा के द्वारा जन-जन तक चौधरी साहब के संदेशों को पहुंचना है। रथ यात्रा प्रदेश के सभी 75 जिलों में पहुंचेगी और चौधरी साहब के संदेशों को जन जन तक पहुंचाएगी। चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा को गांव, कस्बों और शहर में भरपूर समर्थन मिल रहा है। हमें खुशी है कि राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ चौधरी साहब की विचारधारा उनका संदेश जन जन तक पहुंचाने में कामयाब हो रहा है। हम अन्नदाता तक और युवाओं तक किसान मसीहा का संदेश पहुंचाना चाहते हैं। रथ यात्रा के द्वारा युवाओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। खेल प्रकोष्ठ दीपक तोमर ने कहा कि खिलाड़ियों को हर स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। किसानों के बच्चों को खेलों से जोड़ा जाएगा फिर घर घर मेडल आएगा। बाद में रथ यात्रा खतौली, भैंसी, मंसूरपुर होते हुए मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गई।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव डा. राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रतीक जैन, नरेन्द्र खजूरी, मयंक तरार, युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत चौधरी, प्रताप सिंह लोहिया, संजय पनवाड़ी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

More To Explore

भाई की तलाश में भटक रहा बड़ा भाई हरिद्वार जाते वक्त मेरठ में किया किडनैप,चार दिन तक कोई सुराग नही

मेरठ में सकौती स्टेशन से कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से एक किशोर को किडनैप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वारदात को हुए 4 दिन बीत चुके है । लेकिन, अभी तक पुलिस को किसी तरह का कोई सुराग नहीं मिला है। किशोर के बड़े

Read More »

शास्त्री नगर के सेक्टर एक मे दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से सहमा क्षेत्र,जमीनी विवाद के चलते खरीदार ने मकान मालिक पर चलाई गोलियां

मेरठ के शास्त्री नगर में मकान के विवाद के चलते एक युवक ने घर के बाहर आकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बताया जा रहा है मकान खरीदार का मकान पर कब्जा ना मिलने पर मकान मालिक ने आज घर के बाहर कई राउंड फायर किये और मौके से फरार हो

Read More »

एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते दरोगा को गिरफ्तार किया

मेरठ में एंटी करप्शन की टीम ने यूपी पुलिस के रिश्वतखोर दरोगा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भावनपुर थाने की अब्दुल्लापुर चौकी पर तैनात दरोगा विक्रम सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। दरोगा

Read More »

महिला के घर लूट करने आये बदमाश को ग्रामीणों ने दबोचा,पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में एक घर मे घुस कर महिलाओं के कुंडल लूटने करने वाले बदमाश को गांव के ही लोगो ने पकड़ लिया और जमकर खातिर कर डाली। बताया जा रहा है कि 4 बदमाशों में 1 बदमाश को छोड़कर बाकी भागने में कामयाब

Read More »

कारपेंटर कारोबारी के घर ईडी का छापा,32 करोड़ के हीरे बरामद

मेरठ सकेत के जाने माने नामचीन कारपेट कारोबारी शारदा एक्सपोर्ट्स के मालिकों के घर से 32 करोड़ के हीरे मिलने की बात सामने आ रही है। ईडी की रेड में गुप्ता बंधुओं और पूर्व आईएएस मोहिंदर सिंह के भ्रष्टाचार की परतें खुल रही हैं। पिछले 5 दिनों से शहर में

Read More »

विश्व प्रसिद्ध तिरुपति नाथ मंदिर के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप,हिन्दू भावनाओं को पहुँची ठेस,छिड़ा विवाद

पीटीआई, नई दिल्ली। अमरावती, आईएएनएस। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप से छिड़े विवाद के बाद तेलुगू देसम पार्टी (टीडीपी) ने गुरुवार को इसकी लैब रिपोर्ट में भी पुष्टि का दावा किया। टीडीपी ने कहा कि लड्डू के घी के नमूनों की जांच के बाद गुजरात

Read More »

मेरठ में आईएएस के रिश्तेदार के साथ मारपीट,जिलाधिकारी ने तीन कर्मचारियों का किया तबादला

Meerut : थाना परतापुर के हवाई पट्टी पर तैनात नागरिक उड्डयन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से हुई मारपीट के आरोप में मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार को कलक्ट्रेट के तीन कर्मचारियों का तबादला मवाना और सरधना तहसील में किया है। इस घटना क्रम की जांच उन्होंने एडीएम प्रशासन को

Read More »

मुंडाली में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का थाने का घेराव,आरोपी मौके से फरार

मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात हिंदू धर्म के लोगो ने जमकर नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। लोगों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया। थाने का घेराव करने वाले लोगों का कहा कि पुलिस लड़की से छेड़छाड़ करने

Read More »

भाजपा महानगर अध्यक्ष का बदमाशो ने लूटा मोबाइल,सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों तक पहुँचेगी पुलिस

मेरठ में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाश पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे हैं। सरेआम भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी से मोबाइल छीनकर भाग गए। बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता से मोबाइल छीना और बाइक पर भाग गए। वहीं भाजपा नेता ने सदर थाना पुलिस को

Read More »