मेरठ की सुबह घने कोहरे के कारण भारतीय जनता पार्टी के महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर की बुधवार की सुबह दुर्घटना में मौत हो गई। राज कुमार सोनकर सुबह अपने घर कसेरुखेड़ा से लोहियानगर मंडी जा रहे थे। तभी सिविल लाइन थाने में पुलिस लाइन के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी ओर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची जहाँ पुलिस ने घायल अवस्था मे राजकुमार सोनकर को जसवंत राय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें म्रत घोषित कर दिया।
राजकुमार सोनकर लोहिया नगर मंडी में प्रधान अध्यक्ष थे। लम्बे समय से इस पद को संभाल रहे थे। लोहियानगर मंडी में उनकी आढ़त भी थी। रोजाना सुबह स्कूटी से आढ़त जाते थे। बुधवार की सुबह स्कूटी से आढ़त जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी और मौके से फरार हो गये थे।
सूचना पर थाना सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। राजकुमार सोनकर के 4 बच्चे है 2 बेटियां है। एक बेटी की अभी फरवरी में शादी हुई थी। 2 बेटे है जिसमे एक बेटा सिए है और दूसरा बेटा छोटा है।
सूचना पर थाना सीवी लाइन पुलिस मौके पर पहुची ओर मामले की छानबीन शुरू कर दी। इंस्पेक्टर महेश राठौर का कहना है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।