मेरठ में गुरुवार की शाम बदमाशो ने ससुराल से लौट रहे बाइक सवार पति पत्नी से हथियारों के बल पर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार दी। ओर वारदात के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घायल युवक को आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने युवक को म्रत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। बताया जा रहा है कि घटना सरूरपुर थाना इलाके के मेरठ करनाल हाइवे के पास की है।
बागपत जिले के तोड़ी निवासी अरुण प्रजापति पुत्र बबलू अपनी पत्नी अर्चना के साथ सरधना के खुशहाल गाव ससुराल आया था। शाम को ससुराल से अपने घर बागपत के गाँव तेवड़ी के लिये दोनो पति पत्नी बाइक सवार होकर निकले। वह दोनो जब रजवाहे की पटरी पर धन वाली मंदिर से आगे ओर करनाल हाइवे के पास पहुचे तो पहले से ही घात लगाये खड़े हथियार बन्द बड़नाशो ने हथियारों के बल पर बाइक सवार पति पत्नी को रोक लिया। जिसके बाद बदमाशो ने दंपति से हथियारों के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। अरुण ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने अरुण के गोली मार दी। जिससे अरुण लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़ा। ओर बदमाश हथियारों को लहराते हुए मौके से फरार हो गये।
बदहवास हालत में रोती बिलखती पत्नी हाइवे तक पहुची। ओर राहगीरों से मदद मांगी। जहा कुछ वाहन चालकों ने उसको देखा उसकी बात सुनी और सरूर पुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सरूर पुर पुलिस मौके पर पहुची। ओर घायल को अस्पताल भर्ती करने के लिये लेकर पहुची। जहाँ चिकित्सको ने युवक को म्रत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत है और पुलिस बदमाशो की तलाश में जुट चुकी है।
एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि दंपति को बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूटपाट की थी जिसका म्रतक अरुण ने विरोध किया जिसमे बदमाशो ने अरुण को गोली मार दी थी। गोली लगने से अरुण की मौत हो गई है। म्रतक का शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया म्रतक की पत्नी ठीक है उनसे पूछताछ की जा रही है। परिवार की तहरीर पर कार्यवाही की जाएगी बदमाशो की तलाश जारी है।