मेरठ के जयदेवी नगर निवासी महिला ने अपने जेठ ओर देवर पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका जेठ ओर देवर उसकी अश्लील वीडियो बना ली और महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर महिला पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया है। घायल महिला आरोपियों के खिलाफ थाने पहुची पुलिस ने महिला को उपचार के लिये मेडिकल भेजा।
थाना नोचन्दी के जय देवी नगर निवासी नीरज अपनी घायल पत्नी को लेकर थाने पहुँचा। घायल महिला का आरोप है कि उसका जेठ ओर देवर महिला से छेड़छाड़ करता है और किसी वीडियो को वायरल की धमकियां देते हुए महिला से सम्बंध बनाने को कहते है। महिला का कहना है की वो अपने पति के साथ जेठ के मकान पर किराये पर रहती है। वही जेठ महिला पर बुरी नज़र रखता है और रास्ते मे आते जाते रोककर गन्दी बाते करता है महिला का आरोप है कि जब इसकी शिकायत उसने अपने पति से की तो पति ने इसका विरोध किया तो पीड़ित महिला के पति की पुलिस में शिकायत की जिसके बाद महिला के पति की 151 में जमानत कर घर वापस आ गया ।
महिला का आरोप है कि पति के घर आने के बाद जेठ सनी ओर देवर अमन ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर महिला की अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जिसका महिला को विरोध करना भारी पड़ गया और महिला पर जेठ ओर देवर ने चाकू से जान लेवा हमला कर दिया। घायल महिला के पति ने थाने पहुच कर जेठ सनी ओर अमन के खिलाफ तहरीर देकर छेड़छाड़ ओर मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद घायल महिला को पुलिस ने मेडिकल के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है।
थाना इंस्पेक्टर सुबोध श्रीवास्तव का कहना है कि घायल महिला का आरोप है कि उसके जेठ ओर देवर महिला से छेड़छाड़ करते है जिसको लेकर महिला उसके पति का झगड़ा हुआ दोनो पक्षो को बुलाया गया है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।