मेरठ में सड़क दुर्घटना में आज देर शाम दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक किशोर ओर एक बच्चा शामिल है। वही तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परीक्षितगढ़ के गाव रामनगर पुलिस के पास बाइक सवारो को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार मुकुल ओर अभिषेक दूर जाकर गिर पड़े। ज़मीन पर तेज़ी से गिरने के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वही उनका तीसरा साथी अंशुल गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिये अस्पताल भर्ती कराया गया।
शुक्रवार को अभषेक,अंशुल ओर मुकुल तीनो बाइक सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही बाइक राम नगर पुलिया के पास पहुची। अचानक सामने से एक अज्ञात वाहन ने तेजी से बाइक सवार में टक्कर मार दी टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर दूर जा पड़ी और अभषेक ओर मुकुल बाइक से 10 मिटर की दूरी पर जा गिरे। बताया जा रहा है कि रास्ते मे कोहरे की वजह से अज्ञात वाहन को सामने आ रही बाइक नही दिखी जिससे बाइक ओर अज्ञात वाहन आपस मे टकरा गये। वही बाइक सवार की टक्कर के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से अभषेक ओर मुकुल जमीन पर जा गिरे जिनकी जमीन पर गिरने ओर खून के ज़्यादा बह जाने से मौके पर ही मौत हो गई। वही तीसरा साथी अंशुल गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बाइक सवार की टक्कर लगने से आसपास के लोग दौड़ पड़े। वही मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनो को सूचना दी गई। मौके पर पहुची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही टक्कर मारने वाले चालक की तलाश की जा रही है। वही टक्कर लगने से मुकुल पुत्र मामचंद उम्र 15 साल निवासी कालीराम पुर अभषेक पुत्र श्याम उम्र 8 साल निवासी आलमगीरपुर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। वही तीसरा साथी अंशुल पुत्र साधुराम गम्भीर रूप से घायल है। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया । जहाँ डॉक्टरों ने अंशुल को मेडिकल के लिये रेफर कर दिया है। परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नही दी गई है।