मेरठ में विधवा महिला से कार के नाम पर 50 हजार का कर्ज लेने वाले युवक ने महिला से धोखाधड़ी कर उसके साथ मारपीट कर दी है वही महिला के पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही है महिला ने इसकी शिकायत थाना लोहिया नगर को की जिसके बाद महिला की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
थाना लोहिया नगर क्षेत्र के 100 फुटा रॉड बजोट निवासी महिला शबनम पति स्वर्गीय नदीम की पत्नी है। जो कि अपने परिवार के साथ 100 फुटा रॉड बजोट में रहती है। महिला के पति के स्वर्गवास होने के बाद महिला अपना घर परिवार मजदूरी करके चलाती है। महिला का आरोप है कि उसके पड़ोस का रहने वाला युवक शहज़ाद विधवा महिला को झांसे में लेकर महिला से 50 हजार रुपये कार लेने के नाम पर लेकर गया था। महिला का आरोप है कि शादाब एक क्रिमिनल व्यक्ति है। ओर लोगो से झगड़ा करना इनका पेशा है। महिला का आरोप है कि शदाब ने कुछ समय पहले 50 हजार रुपये लिए थे जिसके बाद जब उन का समय पूरा हुआ तो महिला ने अपने 50 हजार रुपये मांगे तो शादाब ने महिला को पैसे देने से इनकार कर दिया।
महिला का आरोप है की शहज़ाद ने अपने साथियों के साथ महिला के घर पहुँचा ओर महिला से अभद्रता कर गाली गलौज की महिला का कहना है कि महिला के साथ मारपीट भी की वही महिला का आरोप है कि महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गये। महिला ने अपनी जान का खतरा देख पुलिस को 112 पर कॉल की जिसके बाद पुलिस की फैंटम पीड़ित महिला के घर पहुची ओर कार्यवाही की बात कही।
शुक्रवार को महिला थाना लोहिया नगर पहुची ओर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। थाना लोहिया नगर प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि महिला का पैसो के लेनदेन का मामला था। जिसको लेकर दोनो पक्षो में झगड़ा हुआ था। महिला की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।