मेरठ के थाना नोचन्दी के जय देवी निवासी आयेशा की बीती रात उसके ससुराल के कुछ लोगो ने आयेशा से अभद्रता की ओर उसको चाकुओं से वार कर मारने का प्रयास किया है। महिला ने इसकी शिकायत थाना नोचन्दी को दी जिसके बाद महिला का मेडिकल कराया गया और उसको घर भेज दिया गया।
महिला एक मुस्लिम परिवार से है और उसकी शादी हिन्दू धर्म के युवक से हुई है। महिला की शादी को 7 साल हो चुके है। महिला पूरी तरह से हिन्दू धर्म अपना चुकी है और अपने पति के साथ हिन्दू रीतिरिवाजों को अपनाती है। महिला का जेठ ओर देवर महिला को आये दिन परेशान करते है और महिला को धर्म के आधार पर प्रताड़ित करते है। महिला का आरोप है कि 7 साल शादी के होने के बाद भी महिला को मुस्लिम महिला होने का कहते हुए महिला से तंज कसते है।
आरोप है कि महिला के पति नीरज ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ जेठ ओर उसके देवर ने पीड़िता के पति के साथ मारपीट कर दी। वही पीड़िता को मुल्लानी जैसे शब्दों से अपमानित किया जा रहा है और आये दिन ससुराल के लोग मारपीट कर थाने जाकर उल्टा पीड़ित पक्ष की शिकायत कर उनपर कार्यवाही करते है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके मुस्लिम परिवार से सम्बंध होने के नाते उसका जीना मुहाल कर दिया गया है। ओर चुकी पीड़ित महिला याब हिन्दू धर्म को अपनाते हुए अपने परिवार में रहना चाहती है लेकिन उसके जेठ ओर देवर आये दिन कोई ना कोई विवाद खड़ा कर देते है और महिला को परेशान किया जा रहा है।
महिला का आरोप है कि बीती रात महिला को उसके जेठ ओर देवर ने महिला ओर उसके पति के साथ मारपीट की ओर उसपर चाकू से वार किया महिला जब चिल्लाई तो पड़ोसियों ने आकर महिला की जान बचाई वही महिला ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद महिला को थाना नोचन्दी पुलिस द्वारा मेडिकल करा कर घर भेज दिया।
महिला आज एसएसपी दफ्तर पहुची ओर एसएसपी से मुलाकात की एसएसपी मेरठ ने तत्काल कार्यवाही के आदेश दीये जिसके बाद थाना नोचन्दी पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है और मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
एसएसपी मेरठ रोहित सजवाण का कहना है कि महिला के शरीर पर घाव है जिससे पता चलता है कि महिला पर किसी तरह की मारपीट की गई है जांच की जा रही है। कार्यवाही होने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।