थाना परतापुर थाना क्षेत्र स्थित गाव गगोल के रहने वाले किसान के पुत्र प्रदीप कुमार का चयन सीमा सशस्त्र बल में इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। परिवार में खुशी की लहर बनी हुई है। वही पिता का कहना है कि बेटे के कामियाब होने से दिल बहुत खुश है। बेटे की वजह से छाती छोड़ी हो गई है। बेटे ने परिवार का सपना पूरा कर दिया है।
गगोल गाव निवासी बदले सिंह एक किसान है। बदले सिंह की दो बेटियां है जिनकी शादी हुई है। वही दो बेटे भी है। बड़ा बेटा संदीप सिंह डॉक्टर है। जो मेरठ में प्रैक्टिस करता है। अब छोटा बेटा प्रदीप कुमार सीमा सशस्त्र सेना में इंस्पेक्टर के पद पर चयन हो गया है। पिता बदले सिंह का कहना है। कि उनके बेटे ने सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। दोनो बेटे ही देश की सेवा कर रहे है।
प्रदीप ने ग्रेजुएशन के बाद देश की सेवा करने का मन बना लिया था। प्रदीप कुमार का चयन सीमा शस्त्रबल में इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। पिता बदले सिंह का कहना है कि घर परिवार में खुशी की लहर है। रिश्तेदार बेटे ओर परिवार को बधाई देने के लिये उनके घर पहुच रहे है। आसपास के परिवार के लोग मिठाई लेकर घर पहुच रहे है। गाव के लोगो का कहना है कि देश की खातिर उनके गाव के बेटे ने अपना फर्ज निभाने का जो निर्णय लिया है वो सरानीय है हमारे गाव का भी नाम रोशन हुआ है।