वेंक्टेश्वरा संस्थान में नमों विकसित भारत ऐम्बेसडर अभियान के दूसरे चरण का शानदार शुभारम्भ

वेंक्टेश्वरा संस्थान में नमों विकसित भारत ऐम्बेसडर अभियान के दूसरे चरण का शानदार शुभारम्भ

Share This Post

मेरठ। सोमवार  का दिन वेंक्टेश्वरा समूह के लिए बेहद यादगार रहा। वेंक्टेश्वरा संस्थान में ‘‘नमो विकसित भारत ऐम्बेसडर अभियान‘‘ के तहत प्रदेश संगठन महामन्त्री श्री धर्मपाल जी ने संस्थान के बाईस सौ से अधिक छात्र-छात्राओं/ युवाओं को ‘‘नमो विकसित भारत ऐप‘‘ डाउनलोड कराकर ‘‘विकसित भारत ऐम्बेसडर‘‘ बनाया। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान गजरौला एवं मेरठ परिसर को मिलाकर अब तक नमो एप के द्वारा अब तक चार हजार ‘‘विकसित भारत ऐम्बेसडर‘‘ तैयार कर चुका है।
विगत सप्ताह भी केन्द्रीय मन्त्री मीनाक्षी लेखी के निर्देशन में संस्थान के अठारह सौ से अधिक छात्र/छात्राओं को देश सेवा की शपथ दिलाते हुए ‘‘विकसित भारत ऐम्बेसडर‘‘ बनाया गया। आज के समारोह में समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि ने प्रदेश महामन्त्री को पगड़ी, पटका एवं राम मंदिर भेंट किया, तो वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री ने राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा का निमन्त्रण दिया। समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि ने प्राण प्रतिष्ठा निमन्त्रण को अपना परम सौभाग्य बताते हुए बाईस जनवरी को विश्वविद्यालय में 22 हजार दीपक जलाकर दीवाली मनाने का निर्णय लिया है। इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए जनपदवासियों को शानदार आतिशबाजी का नजारा देखने को मिलेगा।
– श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के अटल स्मृति मुख्य द्वार पर आयोजित नमो विकसित ऐम्बेसडर अभियान का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल जी, समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेन्द्र सिसोदिया, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमों सुखविन्दर सिंह सोम जिलाध्यक्ष उदय गिरि आदि ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया।
इसके बाद मुख्य अतिथि ने नमो एप डाउनलोड के लिए दिये गये टोल फ्री नम्बर पर मिस्डकॉल कराकर दो हजार से अधिक युवाओं को ‘‘नमो विकसित भारत एम्बेसडर‘‘ बनाया।
अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि संगठन महामन्त्री धर्मपाल  ने कहा कि युवा राष्ट्र की ताकत है। आदरणीय प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प का पूरा करने में युवा शक्ति का योगदान सबसे ऊपर होगा। वेंक्टेश्वरा शानदार शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ विकसित भारत 2047 अभियान में अपना शानदार योगदान दे रहा है। देश के अन्य शिक्षण संस्थानों का भी वेंक्टेश्वरा से सीख लेकर राष्ट्रधर्म के इस महायज्ञ में अपना योगदान देना होगा।
इस अवसर पर प्रधान सलाहकार डॉ. वी.पी.एस. अरोड़ा, सी.ई.ओ. अजय श्रीवास्तव, सलाहकार आर. एस. शर्मा, कुलपति डॉ. राकेश यादव, कुलसचिव डा. पीयूष पाण्डेय, डीन अकेडमिक अफेयर्स डॉ. राजेश सिंह, डॉ. दिव्या गिरधर, डॉ. मोहित शर्मा, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. अनिल जयसवाल, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. ओम प्रकाश गोसाई, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. अश्विन कुमार सक्सेना, डॉ. राम निवास शर्मा, डॉ. सर्वनन्द साहू, डॉ. ऐना एरिक ब्राउन, डॉ. एल. एस. रावत, आशी नायर, अरूण कुमार गोस्वामी, मारूफ चौधरी, अभिषेक जैन, मेरठ परिसर निर्देशक डॉ. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा, आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का शानदार संचालन प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने किया।

Leave a Reply

More To Explore

मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में किशोरी के साथ गैंग रेप, पुलिस मौके पर आरोपियों की तलाश जारी

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में 16 साल की किशोरी को एक कमरे में बंधक बनाकर तीन आरोपियों ने गैंग रेप कर दिया। आरोपी किशोरी को नग्न अवस्था में कमरे में छोड़कर फरार हो गए किशोरी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिवार वाले पहुंचे और

Read More »

रेशम कारोबारी के घर में लूट की घटना को अंजाम देने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

मेरठ में शुक्रवार देर रात लिसाड़ी गेट पुलिस और सर्विसलांस टीम की 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश रेशम कारोबारी के परिवार को गन पॉइंट पर लेकर डकैती डालने के मामले

Read More »

23 करोड़ की लागत से रैपिड के मेरठ साउथ स्टेशन के पास बनाया जाएगा काम काज वाली महिलाओं के लिए हॉस्टिल

मेरठ। दिल्ली-नोएडा या फिर अन्य सिटी में जॉब करने वाली बेटियों के लिए अच्छी खबर है। परतापुर स्थित मेरठ साउथ स्टेशन के पास नगर निगम ने 100 बेड के गर्ल्स हॉस्टल की डीपीआर तैयार कर ली है। इसमें कैंटीन, योगा सेंटर और मनोरंजन के संसाधन भी होंगे। सुरक्षा की दृष्टि

Read More »

कस्बों से दिल्ली और हरिद्वार के लिए सीधी मिलेगी बस

मेरठ। मेरठ डिपो की रोडवेज बसें जिले के हर कस्बे और बड़ी ग्राम पंचायत से चलेंगी। हरिद्वार, दिल्ली, कोटद्वार के लिए बसें चलाई जाएंगी। मेरठ डिपो में परिवहन निगम की बसें ही चलती हैं, जबकि भैसाली डिपो से अनुबंधित बसें चल रही हैं। अनुबंधित बसें बागपत, बुलदंशहर, गढ़, हापुड़, आनंद

Read More »

हाजी इजलाल की हापुड़ बाईपास पर बन रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर

मेरठ। लोहिया नगर थाना अंतर्गत हापुड़ बाईपास पर 10000 वर्ग गज क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही हाजी इजलाल और हाजी हामितद की कॉलोनी पर शुक्रवार को बुलडोजर चला दिया गया। 22 फरवरी को कॉलोनी के ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे। शुक्रवार को मेरठ विकास

Read More »

महिला का शव मिलने के बाद परिजनों का जमकर हंगामा

मेरठ के लोहियानगर स्थित अलीबाग कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे में पंखे पर कपड़े से लटका हुआ था। उसकी शादी अलीबाग कॉलोनी के रहने वाले युवक से लॉकडाउन के दौरान हुई थी। जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग

Read More »

डीएवी के प्रांगण में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों का किया गया सम्मान

5 सितंबर 2024 डी ए वी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल, मेरठ के प्रांगण में ‘शिक्षक दिवस’ का आयोजन किया गया। जिसमें परंपरागत रूप से विद्यार्थियों ने अध्यापकों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात आर्य समाज की परंपरा का निर्वाह करते हुए हवन की दिव्य अग्नि को प्रचलित करते हुए कार्यक्रम

Read More »

कृषि शिक्षा में बड़े बदलाव नए विषय पढ़ेंगे स्नातक के विद्यार्थियों

नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने कृषि शिक्षा में बड़े बदलाव किए हैं। इसके अनुसार, अब कृषि विश्वविद्यालयों में बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स भी पढ़ेंगे। यही नहीं, सामान्य कोर्स की तरह अब मल्टीपल एंट्री और एग्जिट का प्रावधान कृषि विश्वविद्यालयों

Read More »

सलमान शारुख खान ने अमिताभ बच्चन से ज्यादा कर चुकाया

देश की करदाता हस्तियों में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान शीर्ष पर हैं। फॉर्च्यून इंडिया मैगजीन के मुताबिक शाहरुख ने 2023-24 में 92 करोड़ रुपये का अग्रिम कर भुगतान किया है। इस सूची में दूसरे पायदान पर तमिल अभिनेता थलपति विजय (80 करोड़) हैं। वहीं सलमान खान (75 करोड़) तीसरे और

Read More »