मेरठ के सलाहरपुर गांव में दहेज लोभी ससुराल वालों ने दो सगी बहनों को बुरी तरह से मारपीट कर घर से निकल दिया। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की है। आरोप है ससुरालियों ने गर्भवती के पेट ।केजुल्म की हदे पार कर लात घूंसे मार कर हमला किया। जिसके महिला के अधिक रक्तरिसाव के कारण महिला की हालत बिगड़ गई।
महिला के सम्बंध में रेशमा पत्नी काशिफ व रुबीना पत्नि आसिफ निवासी गाँव सलारपुर थाना रोहटा ने बताया कि उनकी शादी लगभग 7 साल पहले हुई थी। इसके बाद से ही लगातार ससुराल के लोग महिला को परेशान करते रहे। तभी से पीड़िता जुल्म सहती आ रही है। लेकिन शुक्रवार को दोनो बहनों के साथ ससुरालियों ने बुरी तरह से मारपीट की ओर गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की।
पीड़ित रुबीना ने बताया कि वह 6 महीने की गर्भवती है। लेकिन उसके बाद भी ससुरालियों को थोड़ा सा भी रहम नही आया और पीड़ित महिला के साथ मारपीट की ओर पेट मे लात घुसे मारे। जिससे अधिक रक्तस्राव के कारण महिला की हालत बिगड़ी हुई है। घटना की जानकारी देते हुए दोनो बहनों ने बताया कि ससुराल वाले पीड़ित महिला को परेशान रखते गई और आये दिन मारपीट करते है।
महिला नर इससे परेशान होकर अपने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित दोनो बहनों का कहना है कि उनके पति के किसी महिला से अवैध सम्बंध है। जिसकी वजह से वो लोग आयेदिन मारपीट कर साजिश करते रहते ही।
घटना के बाद दोनों परेशान बहनों ने थाने में जाकर अपने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है और माग की है कि उनके के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये।
वही थाना रोहटा पुलिस ने पीड़ित महिलाओं को कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। और कहा है की इस मामले में जांच की जाएगी