मेरठ में गोकशी की घटना रुकने का नाम नही ले रही है। कुछ दिन पूर्व में भी लोहियानगर के बजोट में गोकशी की घटना को लेकर हिन्दू संगठनों ओट भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। वही बुधवार की सुबह परतापुर के गगोल में गोकशी की घटना को गोकशों ने अंजाम दिया है।
थाना परतापुर क्षेत्र में इसको लेकर हिन्दू संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। ओर कार्यकताओं ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। थाना प्रभारी ओर शासनिक अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगो को समझाया ओर मामले को शांत कराया और कहा कि गोकशी करने वालो को बख्शा नही जाएगा उनके इस कृत्य के लिये जल्द ही इस घटना का खुलासा कर जेल भेजा जाएगा। काफी समझने के बाद हिन्दू संगठन और भाजपा के कार्यकर्ता शांत हुए और अधिकारियों ने तब जाकर राहत की सांस ली।
बता दे की बुधवार की सुबह परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल स्थित जंगल मे गाय के अवशेष मिलने पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुचे ओर जमकर हंगामा कर दिया। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना था। की पुलिस अभी हापुड़ रोड लोहियानगर के बजोट में हुई गोकशी का खुलासा नही कर पाई और गोकशों ने परतापुर स्थित गगोल के जंगलों में गोकशी की घटना को अंजाम दे दिया है। और पुलिस मुखदर्शी बनी हुई है। गुड्डू गगोल ने कहा कि गोकशों ने हमारी गाय को मार कर हमारे ओर हमारे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाई है जो बर्दाश्त नही की जाएगी और पुलिस ये सब देख कर अनदेखा करने पर लगी हुई है।
मौके पर पहुचे गुड्डू गगोल ने जम कर हंगामा किया और धर्मिक भावनाओ को ठेस पहुचाने का आरोप लगया वही थाना परतापुर प्रभारी जयकरण सिंह मौके पर पहुचे ओर मामले को समझा बुझा कर शांत कराया जयकरण ने बताया कि गगोल के जंगलों में अवशेष मिलने पर लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुच कर लोगो को समझाया ओर घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। पुलिस की टीम जांच कर रही है।
पेपर मिल में गत्ते का ढाक गिरने से युवक की मौत एक मजदूर घायल
मेरठ के गंगानगर थानाक्षेत्र स्थित एक पेपर मिल में गत्ते की ढांग के नीचे दबकर सुपरवाइजर की मौत हो गई। सुपरवाइजर मारूफ यहां 12 सालों से काम कर रहा था। अचानक हुई इस मौत से हड़कंप मच गया। वही इस दुर्धटना ने एक मजदूर भी घायल हुए है जिसको निजी