प्रेमिका ने अपने परिवार के संग मिलकर प्रेमी की हत्या की रची थी साजिश

प्रेमिका ने अपने परिवार के संग मिलकर प्रेमी की हत्या की रची थी साजिश

Share This Post

मेरठ में 9 फरवरी को 3 टुकड़ों में कटी मिली लाश मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पूरा मामला मोहब्बत ओर बेवफाई का कड़वा सच सामने आया है। प्रेमिका ने अपने बहन भाई जीजा संग मिलकर प्रेमी की गला दबाकर कर हत्या कर दी। इसके बाद लाश के तीन टुकड़े किये और टुकड़ो को बोरे में भर कर फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका दानिश्ता ओर बहन रुखसाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही पुलिस आरोपी भाइयो को तलाश करने पर दबिश दे रही है।
मेरठ के थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र के आमिर गार्डन में नाले के पास 9 फरवरी को बोरे में युवक की अज्ञात लाश मिली थी। लाश 3 टुकड़ो में मिली थी। लाश का सिर धड़ पेर अलग थे। वही पुलिस ने लाश की पहचान करने के लिये पोस्टर भी जारी किया था। पोस्टर देखकर गौतमबुद्ध नगर निवासी दनकौर के मंडया निवासी सुहेल के पिता फजलू हसन ओर चाचा इमरान मेरठ पहुचे। बताया ये लाश उनके बेटे सुहेल की है। 8 फरवरी को उनका बेटा सोहेल फैक्टरी से काम करने के बाद घर नही लौटा था। वही सुहेल के हाथ पर उसका नाम का टैटू बना हुआ था। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि सोहेल का पड़ोसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने सीडीआर लोकेशन ओर सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई और पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया।

सोहेल के पिता ने बताया कि 6 महीने पहले सुहेल का परिवार बुलंदशहर के गुलावठी से आकर मंडपा गाँव मे रहने लगा। यही उनके बेटे सुहेल का पड़ोस की रहने वाली महिला दानिश्ता से उसका मिलना जुलना होने लगा। महिला दानिश्ता शादी शुदा है उसका पति तालिब है। प्रेम प्रसंग के चलते एक दिन सोहेल ओर दानिश्ता मौका देख कर घर से भाग गये। जिसके बाद दानिश्ता के घरवालों ने दानिश्ता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जिसके बाद दोनों बरामद हो गये थे और घर वालो में इसको लेकर समझौता भी हो चुका था। कुछ दिन बाद महिला दानिश्ता अपने पति और बच्चों के साथ थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र में बस गई थी। परिवार को लगा कि अब दोनो में बात नही होती है लेकिन उनकी बात लगातार चल रही थी। पुलिस को सुहेल के मोबाइल से आखरी बार काल दानिश्ता की ही मिली थी। जिसकी लोकेशन थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र की थी।
बताया जा रहा है कि सुहेल दानिश्ता से शादी करना चाहता था जिसको लेकर दानिश्ता सोहेल से शादी करने से इनकार कर रही थी। पुलिस ने बताया कि सोहेल के पास दानिश्ता के कई ऐसी वीडियो और फ़ोटो ग्राफ से जिसको लेकर सुहेल दानिश्ता पर दबाव बना रहा था। और दानिश्ता इस सब से परेशान चल रही थी।
सोहेल की धमकियों से दानिश्ता का परिवार परेशान था। ओर दानिश्ता के परिवार ने सोहेल की हत्या का प्लान बनाया। परिवार का मानना था कि सोहेल को रास्ते से हटा दिया गया तो सब ठीक हो जायेगा। दानिश्ता ने अपने दो भाइयों अमजद ओर शारुख,रुखसाना उसके पहले पति फिरोज के साथ मिलकर सोहेल की हत्या का प्लान बनाया। दानिश्ता ने 8 फरवरी को सोहेल से बात कर उसको मेरठ आने के लिये मनाया। उसने कहा कि घर के लोग शादी के लिये मान गये है आप यहां आकर बात कर लो।
दानिश्ता के बुलाने से सोहेल मंडपा से मेरठ आ गया। यहां लिसाड़ी गेट में दानिश्ता ने सोहेल को नशीला प्रदार्थ चाय में मिला कर बेहोश कर दिया। उसके बाद अपने भाई बहन और जीजा के साथ दुपट्टे से सोहेल का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर लाश को 3 टुकड़ो में बंटा ओर बोरे में भर कर फेंक दिया।
सोहेल की हत्या की मास्टरमाइंड दानिश्ता की बहन रुखसाना है। रुखसाना की शादी फिरोज से हो चुकी थी। दोनो में अनबन चल रही थी। इसलिए रुखसाना ने फिरोज की नजदीकी फिर बढ़ गई। अब दोनो साथ रह रहे थे। रुखसाना के कहने पर ही फिरोज सोहेल की हत्या में शामिल हुआ था। रुखसाना ने ही हत्या की साजिश रची थी। वही पुलिस दानिश्ता के पति से भी पूछताछ कर रही है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दानिश्ता ओर उसकी बहन रुखसाना जीजा फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो भाई फरार है पुलिस दबिश दे रही है।

More To Explore

विश्व प्रसिद्ध तिरुपति नाथ मंदिर के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप,हिन्दू भावनाओं को पहुँची ठेस,छिड़ा विवाद

पीटीआई, नई दिल्ली। अमरावती, आईएएनएस। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप से छिड़े विवाद के बाद तेलुगू देसम पार्टी (टीडीपी) ने गुरुवार को इसकी लैब रिपोर्ट में भी पुष्टि का दावा किया। टीडीपी ने कहा कि लड्डू के घी के नमूनों की जांच के बाद गुजरात

Read More »

मेरठ में आईएएस के रिश्तेदार के साथ मारपीट,जिलाधिकारी ने तीन कर्मचारियों का किया तबादला

Meerut : थाना परतापुर के हवाई पट्टी पर तैनात नागरिक उड्डयन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से हुई मारपीट के आरोप में मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार को कलक्ट्रेट के तीन कर्मचारियों का तबादला मवाना और सरधना तहसील में किया है। इस घटना क्रम की जांच उन्होंने एडीएम प्रशासन को

Read More »

मुंडाली में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का थाने का घेराव,आरोपी मौके से फरार

मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात हिंदू धर्म के लोगो ने जमकर नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। लोगों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया। थाने का घेराव करने वाले लोगों का कहा कि पुलिस लड़की से छेड़छाड़ करने

Read More »

भाजपा महानगर अध्यक्ष का बदमाशो ने लूटा मोबाइल,सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों तक पहुँचेगी पुलिस

मेरठ में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाश पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे हैं। सरेआम भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी से मोबाइल छीनकर भाग गए। बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता से मोबाइल छीना और बाइक पर भाग गए। वहीं भाजपा नेता ने सदर थाना पुलिस को

Read More »

कक्षा 6 की 10 वर्षीय छात्रा ने किया सुसाइड, पुलिस और परिजनों की पोस्टमार्टम को लेकर नोकझोंक

मेरठ में कक्षा 6 की छात्रा ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड की वजह अभी साफ नही हो सकी है लेकिन परिवार के लोगो का कहना है कि छात्रा मानसिक तनाव में थी। जिसकी वजह से छात्रा ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया है। सूचना

Read More »

तीन दिवसीय कार्यशाला ” Advance Techniques on molecular biology” का शुभारंभ

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित माइक्रोबायोलॉजी डिपार्मेंट, बायोटेक्नोलॉजी डिपार्मेंट एवं जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यशाला जिसका शीर्षक एडवांस्ड टेक्निक्स इन मॉलेक्युलर बायोलॉजी का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। आज प्रथम सत्र विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने विभाग

Read More »

आयुक्त व आईजी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक

मेरठ में आज आयुक्त सभागार में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 व आईजी नचिकेता झा द्वारा समस्त जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त महोदया ने संबंधित अधिकारी को वैध

Read More »

एसटीएफ ओर दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

एसटीएफ ओर दिल्ली स्पेशल पुलिस टीम द्वारा कुख्यात हाशिम बाबा गैंग के शूटर अनस और असद को गिरफ्तार किया है। दोनों की गुरुवार सुबह दिल्ली स्पेशल पुलिस सेल और मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स से मुठभेड़ हुई थी। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में दोनों बदमाशों को टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

Read More »

गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और गोकश की मुठभेड़ हुई है। एक आरोपी मेहराजुद्दीन के पैर में गोली लगने से वो घायल हुआ है। जबकि वकील नाम का दूसरा गोकश पकड़ा गया। वहीं सोनू नाम का तीसरा गोकश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो

Read More »