पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित होंगे उपभोक्ता

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित होंगे उपभोक्ता

Share This Post

मेरठ। विद्युत उपभोक्ताओं के लिए प्रधानमंत्री द्वारा  सोलर ऊर्जा  के माध्यम से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बुधवार से लागू हो गयी । योजना का उद्देश्य हर घर को ऊर्जा स्वावलंबी बनाना, सौर ऊर्जा को हर घर की पहुंच तक ले जाना है। सोलर पैनल स्थापित करने से न केवल ऊर्जा की बचत हो सकेगी अपितु कार्बन उत्सर्जन में काफी कमी आने में महत्वपूर्ण  प्राकृतिक संसाधनों की बचत भी होगी। सोलर रूफटॉप बनाने के इच्छुक उपभोक्ता पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत http://pmsuryaghar.gov.inपोर्टल और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत उपभोक्ता अपने निवास स्थान पर, सोलर पैनल स्थापित कर, अपने विद्युत बिल को कम कर सकते हैं।

प्रबन्ध निदेशक, ईशा दुहन ने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने का आह्वान किया है। उन्होंने योजना का लाभ उपभोक्ताओं को देने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया है कि रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने के लिये उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित किया जाये।

उक्त योजना में यूपी नेडा (उत्तर प्रदेश न्यू एण्ड रिनेबल एनर्जी एजेंसी) द्वारा स्टेट सब्सिडी और सेन्ट्रल सब्सिडी एम०एन०आर०ई० (नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा पोर्टल पर प्रदान की जा रही है। विभिन्न रूफटॉप पैनल लगाने वाले पंजीकृत वेंडर्स की सूची पोर्टल पर दी गयी है। उपभोक्ता अपनी आवश्यकतानुसार पंजीकृत वेण्डर्स में से चुनाव कर, संयंत्र स्थापित करा सकते है। पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत सब्सिडी का विवरण इस प्रकार है

विज्ञापन

क्र.सं. प्लान्ट कैपेसिटी कि.वाट  स्टेट सब्सिडी यूपीनेडा द्वारा सेन्ट्रल सब्सिडी एम.एन.आर.ई. द्वारा         योग

1            15000                              30000                                                                                     45000

2             30000                             60000                                                                                     90000

3            30000                             78000                                                                                     108000

3 किलोवाट से लेकर 10 किलोवाट व 10 किलोवाट से अधिक क्षमता के सोलर रूफटॉप प्लान्ट की स्थापना पर उपभोक्ता को कुल लागत के सापेक्ष स्टेट सब्सिडी रु0 30000/- व सेन्ट्रल सब्सिडी रु0 78000/- कुल रु0 108000/- का अनुदान दिये जाने का प्रावधान है। सब्सिडी की धनराशि सोलर प्लांट, के स्थापना के पश्चात् उपभोक्ता के बैंक खाते में सीधे जमा होगी।उपभोक्ता पी०एम० सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना की अधिक जानकारी PM-SURYA APP को Android/I phone पर Down load कर भी आवेदन कर सकते हैं अथवा अपने नजदीकी उपखंड व खंड कार्यालय पर जाकर योजना की जानकारी ले सकते हैं।

More To Explore

विश्व प्रसिद्ध तिरुपति नाथ मंदिर के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप,हिन्दू भावनाओं को पहुँची ठेस,छिड़ा विवाद

पीटीआई, नई दिल्ली। अमरावती, आईएएनएस। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप से छिड़े विवाद के बाद तेलुगू देसम पार्टी (टीडीपी) ने गुरुवार को इसकी लैब रिपोर्ट में भी पुष्टि का दावा किया। टीडीपी ने कहा कि लड्डू के घी के नमूनों की जांच के बाद गुजरात

Read More »

मेरठ में आईएएस के रिश्तेदार के साथ मारपीट,जिलाधिकारी ने तीन कर्मचारियों का किया तबादला

Meerut : थाना परतापुर के हवाई पट्टी पर तैनात नागरिक उड्डयन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से हुई मारपीट के आरोप में मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार को कलक्ट्रेट के तीन कर्मचारियों का तबादला मवाना और सरधना तहसील में किया है। इस घटना क्रम की जांच उन्होंने एडीएम प्रशासन को

Read More »

मुंडाली में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का थाने का घेराव,आरोपी मौके से फरार

मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात हिंदू धर्म के लोगो ने जमकर नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। लोगों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया। थाने का घेराव करने वाले लोगों का कहा कि पुलिस लड़की से छेड़छाड़ करने

Read More »

भाजपा महानगर अध्यक्ष का बदमाशो ने लूटा मोबाइल,सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों तक पहुँचेगी पुलिस

मेरठ में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाश पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे हैं। सरेआम भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी से मोबाइल छीनकर भाग गए। बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता से मोबाइल छीना और बाइक पर भाग गए। वहीं भाजपा नेता ने सदर थाना पुलिस को

Read More »

कक्षा 6 की 10 वर्षीय छात्रा ने किया सुसाइड, पुलिस और परिजनों की पोस्टमार्टम को लेकर नोकझोंक

मेरठ में कक्षा 6 की छात्रा ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड की वजह अभी साफ नही हो सकी है लेकिन परिवार के लोगो का कहना है कि छात्रा मानसिक तनाव में थी। जिसकी वजह से छात्रा ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया है। सूचना

Read More »

तीन दिवसीय कार्यशाला ” Advance Techniques on molecular biology” का शुभारंभ

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित माइक्रोबायोलॉजी डिपार्मेंट, बायोटेक्नोलॉजी डिपार्मेंट एवं जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यशाला जिसका शीर्षक एडवांस्ड टेक्निक्स इन मॉलेक्युलर बायोलॉजी का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। आज प्रथम सत्र विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने विभाग

Read More »

आयुक्त व आईजी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक

मेरठ में आज आयुक्त सभागार में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 व आईजी नचिकेता झा द्वारा समस्त जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त महोदया ने संबंधित अधिकारी को वैध

Read More »

एसटीएफ ओर दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

एसटीएफ ओर दिल्ली स्पेशल पुलिस टीम द्वारा कुख्यात हाशिम बाबा गैंग के शूटर अनस और असद को गिरफ्तार किया है। दोनों की गुरुवार सुबह दिल्ली स्पेशल पुलिस सेल और मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स से मुठभेड़ हुई थी। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में दोनों बदमाशों को टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

Read More »

गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और गोकश की मुठभेड़ हुई है। एक आरोपी मेहराजुद्दीन के पैर में गोली लगने से वो घायल हुआ है। जबकि वकील नाम का दूसरा गोकश पकड़ा गया। वहीं सोनू नाम का तीसरा गोकश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो

Read More »