मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र में दबंगो की गुंडाई का वीडियो सामने आया है। दबंग खुलेआम पहले युवक का अपहरण कर लेते है। उसके बाद युवक को बंधक बना कर जमकर पीटते है। युवक को मरा समझ कर बीच सड़क पर फेंक जाते है। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो जाती है। वीडियो सामने आने के बाद थाना लिसाड़ीगेट पुलिस हरकत में आती है। ओर आरोपियों की तलाश में जुट जाती है और कार्यवाही शुरू कर दी है।
बता दे कि मदीना कॉलोनी की रहने वाला टाइल्स ओर पत्थर लगाने का कार्य करता है। कुछ समय पहले पूर्व शदाब ने चमन कॉलोनी के रहने वाले एहसान के मकान में पत्थर लगाया था। शादाब के अनुसार एहसान पर उसके 1200 रुपय रुक गए थे। जिन्हें एहसान ने कुछ दिन बाद देने की बात कही थी। रविवार शाम को शदाब एहसान के घर अपने रुपये लेने पहुँचा था। एहसान ने रात में रुपय घर पहुचने की बात कही। जिसके बाद शदाब अपने घर पहुँच गया। रविवार रात करीब 12:30 बजे आरोपी एहसान अपने 5 साथियों के साथ शादाब के घर पहुँचा। ओर शादाब को रुपये देने की बात कहते हुए घर के बाहर बुलाया। इस दौरान आरोपी ने शदाब का अपहरण कर लिया। ओर शदाब को अज्ञात स्थान पर ले जाकर बंधक बनाया और जमकर मारपीट की। जिसके चलते शादाब की हालत बिगड़ गई।
आरोपी ने शादाब को मरा समझ कर बीच सड़क पर फेक कर वहां से आरोपी फरार हो गये। परिवार के लोगो ने घायल को गंभीर अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके चलते पुलिस हरकत में आई और दबंगो को पकड़ने के लिये दबिश दी जा रही है।
थाना लिसाड़ीगेट पुलिस प्रभारी रविन्द्र बघेल का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर के आधार ओर कार्यवाही की जा रही है दबंगो की गिरफ्तारी के लिये दबिश भी दी जा रही है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।
विश्व प्रसिद्ध तिरुपति नाथ मंदिर के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप,हिन्दू भावनाओं को पहुँची ठेस,छिड़ा विवाद
पीटीआई, नई दिल्ली। अमरावती, आईएएनएस। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप से छिड़े विवाद के बाद तेलुगू देसम पार्टी (टीडीपी) ने गुरुवार को इसकी लैब रिपोर्ट में भी पुष्टि का दावा किया। टीडीपी ने कहा कि लड्डू के घी के नमूनों की जांच के बाद गुजरात