पहले चरण में भाजपा की फिल्म फ्लॉप:साबित हुई – अखिलेश यादव

पहले चरण में भाजपा की फिल्म फ्लॉप:साबित हुई – अखिलेश यादव

Share This Post

मेरठ। शनिवार को हापुड़ रोड स्थित लोहिया नगर के शाकरपुर में मेरठ -हापुड़ लोकसभा से गठबंधन प्रत्याशी प्रत्याशी सुनीता वर्मा के वोट मांगने के लिए  जनसभा को सम्बोधित करते हुए सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा है।  बाेले जब हवाएं तेज चलती हुई देख रहा था तो ये गुब्बारा नीचे तक आ रहा था। पश्चिम में ऐसी हवा चली है कि सब पलट दिया। ये पलटने वाली हवा पहले चरण की थी। जो लोग दूसरे दल की फिल्म को फ्लॉप शो बोल रहे थे, पहले दिन पहले चरण में ही उनकी फिल्म फ्लॉप हो गई। भाजपा की घिसी पिटी कहानी और डायलॉग लोग अब सुनना नहीं चाहते। कोई भी अब उन्हें वोट नहीं देना चाहता।


अखिलेश ने किसानों को साधते हुए कहा, भाजपा के तीन काले कानूनों के खिलाफ पश्चिम के किसान ने धरना दिया। पुलिस किसानों, जवानों के ट्रेक्टर पकड़ लेती थी। लेकिन यहां का किसान डटा रहा। अंत में तीनों काले कानून वापस हुए। आज भी किसान एमएसपी की मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार सुन नहीं रही।अखिलेश ने आगे कहा सपा और इंडिया गठबंधन जीतेगा तो किसानों को एमएसपी का अधिकार देगा। जो कहते हैं गरीबी नहीं मिटेगी, जब हमारा किसान खुशहाल होगा तो गरीबी भी मिट जाएगी। सरकार ने किसान, नौजवान को धोखा दिया है वो सरकार बचेगी नहीं।

आगे कहा कि मुझे याद है कि मेरठ के टिकट को लेकर लगातार चर्चा होता रही। हमारे दल ही नहीं बल्कि दूसरे दल में भी मेरठ के टिकट की पूरी चर्चा रही। साथियों के सुझाव पर हमने सुनीता वर्मा को टिकट दिया।
यूपी में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने आगे कहा, इस सरकार ने जो भी परीक्षा कराई सब लीक हुई। पुलिस भर्ती कोई अकेली परीक्षा नहीं जो लीक हुई है। पुलिस परीक्षा का पेपर सरकार ने जबरदस्ती लीक करा दिया। नौजवान परीक्षा रद्द कराने निकल पड़े, सरकार को स्वीकार करना पड़ा और परीक्षा रद्द हुई। 60 लाख छात्र परीक्षा नहीं दे पाए, अगर उनके माता, पिता को भी जोड़ लें तो एक करोड़ अस्सी लाख बनता है। इसे हम 80 लोकसभा से जोड़ें तो हर लोकसभा में भाजपा का दो लाख से ज्यादा वोट कम हुआ है। आज किसान, नौजवान भाजपा के खिलाफ खड़ा है तो भाजपा का सफाया होना तय है। कहा कि भाजपा सरकार नौकरी न देना पड़े इसलिए पेपर ही लीक करा दे रहे हैं। अगर पेपर लीक नहीं होता तो नौजवानों का भविष्य बन जाता। अग्निवीर जैसी आधी अधूरी नौकरी मेरठ का नौजवान स्वीकार नहीं कर सकता। यहां फौज में सबसे ज्यादा युवा जाता है सपा, इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो अग्निवीर जैसी योजना लागू नहीं होगी, पक्की नौकरी फौज में मिलेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि मेरठ में तो पीएम और सीएम योगी भी आएं हैं। मेरठ से योगी जी इतने घबराएं हुए हैं बार बार मेरठ आ रहे हैं। मेरठ छोड़ना ही नहीं चाहते। अखिलेश ने कहा कि 60लाख का हिसाब आपको समझ आ जाएगा तो आपको यूपी भी छोड़ना पड़ेगा।
अखिलेश ने आगे कहा कि जब जनता ने इनके जुमलों को समझ लिया तो ये नए तरह की गारंटी लाए हैं। ये गारंटी जुमलों से 10 साल लंबी है। जनता से कहा कि आपको जुमले तो पता ही हैं किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, बुनकर भाइयों को खुशहाली के रास्ते पर ले आएंगे। कहा मेरठ में कोई नया कारखाना नहीं लगा, ये धोखा देने आए हैं। इनकी गारंटी से बचिए ये गारंटी नहीं घंटी है। जो बजाने के लिए दी है। ये वो लोग हैं जो कोरोना को ताली, थाली से भगाने आए थे। अखिलेश यादव ने आगे कहा हमें भाजपा की गारंटी नहीं चाहिए, बल्कि बाबा भीमराव आंबेडकर ने जो संविधान की गारंटी दी है वो चाहिए। वो संविधान हमारे मान, सम्मान की गारंटी, रोजगार का अधिकार देता है। ये चुनाव लोकतंत्र बचाने के साथ संविधान बचाने का भी है।
अखिलेश यादव ने इलेक्टोरल बांड के जरिए भाजपा को घेरा, उन्होंने कहा इस गर्मी में जब भाजपा के लोगों से पूछें कि इस चंदा का हिसाब किताब क्या है तो वो हिसाब बताने को तैयार नहीं है। कहा भाजपा के लोगों से चंदा नहीं मांगा बल्कि ईडी, सीबीआई लगाकर उसे वसूलने का काम किया है। इलेक्टोरल बांड के बारे में भाजपा के लोगों से पूछो तो वो इस गर्मी में इलेक्ट्रॉल मांगने लगते हैं। इससे बचने के लिए झूठे मुकदमे लगा लिए। इलेक्ट्रोरल बांड से भाजपा की बदनामी होने लगी तो इन्होंने विपक्ष के नेताओं पर झूठे मुकदमे लगाकर उन्हें बदनाम करना शुरू कर दिया।
भाजपा माफियाओं, भ्रष्टाचारियों, अपराधियों की सबसे बड़ी गोदाम
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जो लोग दूसरों को माफिया, भ्रष्टाचारी कहते हैं आज देश में अपराधी, माफियाओं, भ्रष्टाचारियों की सबसे बड़ी गोदाम भाजपा की है। भाजपा की गोदाम में देश के सब भ्रष्टाचारी, यूपी के माफिया हैं। इस सरकार ने दलितों पर झूठे मुकदमे लगाए। दो अप्रैल को सबसे ज्यादा दलितों पर मुकदमे भाजपा ने लगाए थे। भाजपा की पहचान लूट और झूठ की है। सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी भाजपा है। जो परिवार की बात करते हैं हमारे पीडीए परिवार का मुकाबला नहीं कर सकते। क्योंकि पीडीए परिवार सबसे बड़ा परिवार है। इसमें आधी आबादी, पिछड़े, दलित, पीड़ित, दुखी, अगड़े भी हैं।
यूपी पुलिस ने भी अपना रेट बढ़ा लिया
अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा वालों ने पुलिस का 100 नंबर भाजपा ने 112 कर दिया तो पुलिस को भी लगा कि हमारा भी रेट बढ़ जाना चाहिए और पुलिस ने अपना रेट बढ़ा लिया। अभी तक हम सुनते, फिल्म में देखते थे कि पुलिस चोर को पकड़ रही है लेकिन यूपी में चोर पुलिस को पकड़ती दिखती है। अखिलेश ने खाकी वर्दी पर कहा कि अभी फौज की नौकरी चार साल की हुई है अगर भाजपा वाले दोबारा आ गए तो यूपी पुलिस भी आउटसोर्स पर चली जाएगी और ये लोग भी तीन साल नौकरी करेंगे। इसके बाद खेत में घूमते दिखेंगे। सेना की तरह पुलिस की नौकरी भी तीन साल की हो जाएगी।
आटा और डाटा फ्री देने की गारंटी
अखिलेश यादव ने कहा कि हम आटा के साथ डाटा भी फ्री देंगे। भाजपा ने आज तक फ्री इलाज के लिए कोई अस्पताल नहीं बनाया, एंबुलेंस सुविधा खत्म कर दी,भाजपा वाले हमारी तरह लैपटॉप नहीं बांट पाएं स्मार्टफोन दिए तो वो चलता ही नहीं है। कहा इस फ्री राशन में पौष्टिकता नहीं है। सपा के घोषणा पत्र में आटा, डाटा दोनों है। कहा भाजपा की नकारात्मक राजनीति को हमें खत्म करना है। अखिलेश ने कहा अपने बूथ की चौकीदारी करना, अपने मतदान के लिए सावधान रहना। कहा भाजपा का खेल आप लोग खत्म कर दोगे, मेरठ मे ंखेल का सामान बनता है उसे हम आगे बढ़ाएंगे लेकिन उससे पहले भाजपा का खेल खत्म करना है। कहा समीकरण में कोई आपका मुकाबला नहीं कर सकता, उनके मन की बातें, समीकरण से बड़ी हमारे बाबा साहेब की गारंटी है। इससे पूर्व रैली को योगेश वर्मा, सुनीता वर्मा, शाहिद मजूंर,रफीक अंसारी , अतुल प्रधान समेत अन्य ने सम्बोधित किया।

More To Explore

विश्व प्रसिद्ध तिरुपति नाथ मंदिर के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप,हिन्दू भावनाओं को पहुँची ठेस,छिड़ा विवाद

पीटीआई, नई दिल्ली। अमरावती, आईएएनएस। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप से छिड़े विवाद के बाद तेलुगू देसम पार्टी (टीडीपी) ने गुरुवार को इसकी लैब रिपोर्ट में भी पुष्टि का दावा किया। टीडीपी ने कहा कि लड्डू के घी के नमूनों की जांच के बाद गुजरात

Read More »

मेरठ में आईएएस के रिश्तेदार के साथ मारपीट,जिलाधिकारी ने तीन कर्मचारियों का किया तबादला

Meerut : थाना परतापुर के हवाई पट्टी पर तैनात नागरिक उड्डयन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से हुई मारपीट के आरोप में मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार को कलक्ट्रेट के तीन कर्मचारियों का तबादला मवाना और सरधना तहसील में किया है। इस घटना क्रम की जांच उन्होंने एडीएम प्रशासन को

Read More »

मुंडाली में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का थाने का घेराव,आरोपी मौके से फरार

मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात हिंदू धर्म के लोगो ने जमकर नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। लोगों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया। थाने का घेराव करने वाले लोगों का कहा कि पुलिस लड़की से छेड़छाड़ करने

Read More »

भाजपा महानगर अध्यक्ष का बदमाशो ने लूटा मोबाइल,सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों तक पहुँचेगी पुलिस

मेरठ में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाश पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे हैं। सरेआम भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी से मोबाइल छीनकर भाग गए। बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता से मोबाइल छीना और बाइक पर भाग गए। वहीं भाजपा नेता ने सदर थाना पुलिस को

Read More »

कक्षा 6 की 10 वर्षीय छात्रा ने किया सुसाइड, पुलिस और परिजनों की पोस्टमार्टम को लेकर नोकझोंक

मेरठ में कक्षा 6 की छात्रा ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड की वजह अभी साफ नही हो सकी है लेकिन परिवार के लोगो का कहना है कि छात्रा मानसिक तनाव में थी। जिसकी वजह से छात्रा ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया है। सूचना

Read More »

तीन दिवसीय कार्यशाला ” Advance Techniques on molecular biology” का शुभारंभ

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित माइक्रोबायोलॉजी डिपार्मेंट, बायोटेक्नोलॉजी डिपार्मेंट एवं जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यशाला जिसका शीर्षक एडवांस्ड टेक्निक्स इन मॉलेक्युलर बायोलॉजी का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। आज प्रथम सत्र विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने विभाग

Read More »

आयुक्त व आईजी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक

मेरठ में आज आयुक्त सभागार में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 व आईजी नचिकेता झा द्वारा समस्त जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त महोदया ने संबंधित अधिकारी को वैध

Read More »

एसटीएफ ओर दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

एसटीएफ ओर दिल्ली स्पेशल पुलिस टीम द्वारा कुख्यात हाशिम बाबा गैंग के शूटर अनस और असद को गिरफ्तार किया है। दोनों की गुरुवार सुबह दिल्ली स्पेशल पुलिस सेल और मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स से मुठभेड़ हुई थी। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में दोनों बदमाशों को टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

Read More »

गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और गोकश की मुठभेड़ हुई है। एक आरोपी मेहराजुद्दीन के पैर में गोली लगने से वो घायल हुआ है। जबकि वकील नाम का दूसरा गोकश पकड़ा गया। वहीं सोनू नाम का तीसरा गोकश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो

Read More »