नई दिल्ली। थाईलैंड की एक महिला राजनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि राजनेता महिला गोद लिए अपने बेटे के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी। जिसको लेकर लोग तरह तरह की बाते बना रहे है। लोगो का कहना है कि गोद लिए बेटे के साथ महिला राजनेता का प्रेम संबंध चल रहा है।
‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ के अनुसार, 45 वर्षीय प्रापापोर्न चोइवाडकोह को अपने 24 साल के गोद लिए साधु बेटे फ्रा महा के साथ बिस्तर साझा करते हुए पकड़ा गया। जिस वक्त महिला राजनेता अपने गोद लिए बेटे के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी। बताया जा रहा है कि उसी समय उसका पति कमरे में दाखिल होकर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लेता है।
वही स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको लेकर लोग तरह-तरह के प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
वही साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ के मुताबिक, जिस वक्त पति महिला राजनेता को अपने गोद लिए बेटे के साथ बिस्तर साझा करते हुए पकड़ता है, तब वह उन दोनों से सवाल करता है कि क्या वह दोनों एक-दूसरे के साथ खुश हैं? जिसके बाद महिला अपने पति से कहती है कि जैसा वह समझ रहे हैं या देख रहे हो वैसा कुछ भी नहीं कर रहे थे। हम दोनों केवल बातें कर रहे थे। मैंने अपने गोद लिए बेटे के साथ संबंध नहीं बनाया।
वहीं, 24 वर्षीय लड़के ने अपनी बेगुनाही में कहा कि हमारे बीच ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, जिस तरह की बातें सोशल मीडिया पर बनाई जा रही है। बता दें कि महिला नेता वर्तमान में एक स्थानीय चैंबर ऑफ कॉमर्स की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और पिछले साल मार्च से डेमोक्रेट पार्टी की सदस्य हैं।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा – “यह कितनी गड़बड़ है। यह गोद लेने के बजाय एक लड़के-खिलौना रखने जैसा लगता है। ऐसा तो नाटकों में भी नहीं होता है।”शर्म की बात है।
पेपर मिल में गत्ते का ढाक गिरने से युवक की मौत एक मजदूर घायल
मेरठ के गंगानगर थानाक्षेत्र स्थित एक पेपर मिल में गत्ते की ढांग के नीचे दबकर सुपरवाइजर की मौत हो गई। सुपरवाइजर मारूफ यहां 12 सालों से काम कर रहा था। अचानक हुई इस मौत से हड़कंप मच गया। वही इस दुर्धटना ने एक मजदूर भी घायल हुए है जिसको निजी