मेरठ। शहर की एक कालोनी निवासी युवती ने वेद व्यासपुरी के एक प्रापर्टी डीलर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। घटना के चार महीने बाद पीड़ित ने नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
तहरीर में युवती ने आरोप लगाया कि प्रापर्टी डीलर ने दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बनाई। बाद में ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। नौकरी छोड़ने के बाद भी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती ने घटना के चार माह बाद दुष्कर्म की नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया।
युवती ने बताया कि उसने पांच महीने पहले वेदव्यासपुरी के प्रापर्टी डीलर के ऑफिस पर नौकरी शुरू की। कुछ दिन सब कुछ सही रहा। इसके बाद प्रापर्टी डीलर ने उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। ऑफिस में ही एक दिन उसने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। काम छोड़ने के बाद भी आरोपित उसे धमकी दे रहा है।
थाने में सीओ ब्रह्मपुरी संतोष कुमार सिंह ने आरोपित से पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म करने व वीडियो बनाने के आरोपों को गलत बताया। इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह ने बताया कि युवती के आरोपों की जांच की जा रही है। सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पेपर मिल में गत्ते का ढाक गिरने से युवक की मौत एक मजदूर घायल
मेरठ के गंगानगर थानाक्षेत्र स्थित एक पेपर मिल में गत्ते की ढांग के नीचे दबकर सुपरवाइजर की मौत हो गई। सुपरवाइजर मारूफ यहां 12 सालों से काम कर रहा था। अचानक हुई इस मौत से हड़कंप मच गया। वही इस दुर्धटना ने एक मजदूर भी घायल हुए है जिसको निजी