मेरठ पुलिस ने फ्लेवर स्मैक सप्लाई करने वाला गैंग दबोचा

मेरठ पुलिस ने फ्लेवर स्मैक सप्लाई करने वाला गैंग दबोचा

Share This Post

26 लाख का माल बरामद, स्कूल-कॉलेज के बाहर थे सक्रिय

मेरठ। रविवार को मेरठ पुलिस ने फ्लेवर स्मैक स्प्लाई करने वाले गैंग के दो सदस्यों को  गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 26 लाख का माल बरामद  किया है। पकडे गये  सदस्य स्कूल -कॉलेज के बाहर सक्रिय थे पुलिस गिरोह के उन सदस्यों की तलाश में जुट गयी है। जो इस कारोबार से जुडे है।

एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि लिसाड़ी गेट पुलिस शनिवार रात चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने पैदल जा रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गए और फरार होने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें कुछ दूरी पर दबोच लिया। उनके पास से भारी मात्रा में स्मैक और अन्य पदार्थ बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान अरशद पुत्र वहीद निवासी लक्खीपुरा और सरफराज पुत्र अब्दुल अजीज निवासी उच्च सदीक नगर लिसाड़ी गेट के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया पकडे गये आरोपी  छत्तीसगढ़ व अन्य प्रदेशों से स्मैक लेकर आते थे। वे मेरठ में आकर स्मैक में केमिकल मिलाकर उसे फ्लेवर्ड स्मैक बनाने के साथ उसकी क्षमता बढ़ाते थे। आरोपी ने बताया कि मेरठ में फ्लेवर्ड स्मैक की डिमांड बढ़ गई। इन्हीं वजह से कमाई भी ज्यादा होती हैं।

मेरठ में गैंग स्कूल कॉलेज के आसपास सक्रिय रहता है। पुलिस ने बताया कि गैंग में कई लोग काम कर रहे हैं। जिनकी अलग-अलग क्षेत्र में ड्यूटी लगाई गई है। उन लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। जिनकी धरपकड़ के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

 आरोपियों से ये माल हुआ बरामद 

पकडे गये आरोपियों के पास से 26 लाख की स्मैक, एक किलो पैरासिटामोल कट, 250 एमएल स्मैक के नशे में प्रयुक्त केमिकल, डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक सिल्वर, दो मोबाइल, नौ हजार की नकदी बरामद हुई। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

More To Explore

सरेआम छात्रो के दो गुटों में फायरिंग दो छात्रो को लगी,जिला अस्पताल में भर्ती

मेरठ के मेट्रो प्लाजा के पास फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के छात्रों में चलती बस में विवाद हो गया। सरेआम एक युवक ने बस में ही छात्र को गोली मार दी। साथी को बचाने के चक्कर में एक छात्र के हाथ और दूसरे की जांघ में गोली लग गई। दोनों को

Read More »

इंगजेक्शन लगाने के बहाने किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश,किशोरी ने शोर मचा कर हैवान से बचाई जान

मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप ने इंजेक्शन लगाने के बहाने किशोरी के कपड़े उतार कर उसके साथ रेप करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर उसके परिवार और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जिन्होंने जमकर हंगामा करते हुए आरोपी झोलाछाप को पकड़कर जमकर

Read More »

नाले में गिरने से डेढ़ साल के मासूम की मौत परिजनों ने लगाया नगर पंचायत पर लापरवाही का आरोप

मेरठ जानी क्षेत्र के कस्बा सिवाल खास में नगर पंचायत की एक बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। घर से निकलकर खेलते हुए डेढ़ वर्षीय मासूम नाले में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। काफी मशक्कत के बाद मासूम के शव को नाले

Read More »

मेरठ के कंकरखेड़ा में चल रहे धर्मांतरण मामले में हिन्दू संगठन ने किया हंगामा पुलिस मौके पर मौजूद

मेरठ के थाना कंकरखेड़ा में एक बार फिर धर्मांतरण कराने का बड़ा मामला सामने आया है। कंकरखेड़ा में रविवार को संडे प्रेयर और प्रवचन के नाम पर एक घर के अंदर धर्मांतरण कराया जा रहा था। पिछले काफी दिनों से मकान में हर रविवार धर्मांतरण का यही खेल चल रहा

Read More »

20 वर्षीय सिद्धांत ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार सुसाइड कर लिया

मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में आज रविवार को एक 20 साल के युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार सुसाइड कर लिया। ये पूरा मामला कंकरखेड़ा के डिफेंस एंक्लेव कालोनी का है। गोली चलने की आवाज सुनते ही घर वाले कमरे की तरफ दौड़े।

Read More »

धूमधाम से मनाया जा रहा है करवाचौथ पर्व महिला चंद्रमा के दर्शन के बाद खोलती है अपना व्रत

मेरठ में आज रविवार को धूमधाम से करवाचौथ पर्व मनाया जा रहा है। महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए आज निर्जल व्रत रखा है। पूरे शहर में करवाचौथ की रौनक दिखाई दे रही है। मंदिरों में पूजा अर्चना की जा रही है। शहर भर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का

Read More »

भाजपा नेता के बेटे की पाकिस्तानी लड़की से ऑनलाइन निकाह हुआ लोगो ने दी मुबारकबाद

जौनपुर :- भाजपा नेता तहसीन शाहिद के बेटे का पाकिस्तानी लड़की के साथ ऑनलाइन निकाह हुआ। शुक्रवार रात ऑनलाइन निकाह में इंडिया में दूल्हा पक्ष और पाकिस्तान लाहौर में दुल्हन पक्ष मौजूद रहा। इंडिया पाकिस्तान हुई वीडियो कॉल पर निकाह ये पढ़ा गया। दूल्हा-दुल्हन वीडियो कॉल पर तीन बार कबूल

Read More »

विश्व हिन्दू महासंघ मेरठ मंडल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री रुद्र कुमार पाठक का सर्किट हाउस, मेरठ आगमन पर भव्य स्वागत

मेरठ -: दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को सर्किट हाउस, मेरठ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन मंडल प्रभारी मेरठ मंडल अधिवक्ता मनोज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ अधिवक्ता श्री रुद्र कुमार पाठक एवं विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता

Read More »

सिद्धि विनायक समूह के तत्वांधान में अयोध्याधाम से पधारे विख्यात कथावाचक स्वामी दिलीप दास महाराज द्वारा वर्णित रामकथा में वैंकेटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी रहे मुख्य यजमान

सिद्धि विनायक समूह के तत्वाधान में आयोजित रामकथा के अन्तिम दिन आज अयोध्याधाम से पधारे देश के विख्यात कथावाचक परमपूज्य संत स्वामी दिलीपदास जी महाराज ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की महिमा का बखान करते हुए कहा कि राम का जीवन हम सबके लिए एक मानक है, जहां से मनुष्य

Read More »