जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों पर मना खुशहाल परिवार दिवस

जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों पर मना खुशहाल परिवार दिवस

Share This Post

दो पुरुषों, 27 महिलाओं ने अपनाई नसबंदी 

जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों पर मना खुशहाल परिवार दिवस

दंपति को परिवार नियोजन के लिए किया गया जागरूक

मेरठ, 21 जून 2023। जनपद के  स्वास्थ्य केन्द्रों  पर बुधवार को  खुशहाल  परिवार दिवस का आयोजन किया गया।  इस दौरान 1803 लाभार्थी परिवार नियोजन की सेवा लेने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे।  दो पुरुषों और 27 महिलाओं ने  नसबंदी करायी। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों ने परिवार नियोजन के सुरक्षित साधनों के बारे में जानकारी दी। यह भी बताया कि परिवार नियोजन क्यों जरूरी है। इस दौरान 102 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन अपनाया। 240 महिलाओं  ने छाया व 213 महिलाओं को  माला एन गोली प्राप्त की।

       मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया- परिवार नियोजन पूरी प्लानिंग  के साथ परिवार पूरा करने का एक कार्यक्रम है। मां व शिशु का अच्छा स्वास्थ्य इस कार्यक्रम का आधार है। विभाग का प्रयास है कि लोग परिवार नियोजन के प्रति जागरूक हों। खुशहाल परिवार दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश टेक्निकल सपोर्ट यूनिट (यूपीटीएसयू) के सहयोग से परिवार नियोजन के बारे में काउंसलिंग की गई। शासन से मिले निर्देशों के मुताबिक इस आयोजन का उद्देश्य उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली गर्भवती, एक वर्ष के दौरान शादी करने वाले दंपति और तीन या उससे अधिक बच्चों वाले दंपति को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देना और उनकी इच्छा के मुताबिक उन्हें जरूरी साधन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया दो बच्चों के जन्म के बीच तीन वर्ष का सुरक्षित अंतर रखने के लिए परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों की जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं के लिए गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा, आईयूसीडी और पीपीआईयूसीडी की सुविधा मुहैया कराई गई। परिवार पूरा कर चुके योग्य दंपति को परिवार नियोजन के स्थाई साधन  अपनाने की सलाह दी गई।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व  नोडल अधिकारी डॉ. जावेद हुसैन ने बताया  जिला महिला अस्पताल के साथ सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और स्वास्थ्य उप केंद्रों पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। साथ ही परिवार नियोजन साधनों के बारे में विस्तार से  अवगत कराया गया।  दो बच्चों के जन्म के बीच सुरक्षित तीन वर्ष के अंतर का महत्व बताया गया।

उन्होंने बताया परिवार नियोजन कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। वह खुशहाल परिवार दिवस पर लक्षित समूह की चिन्हित महिलाओं को स्वास्थ्य केन्द्रों पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं, ताकि उनको विस्तार से परिवार नियोजन साधनों के बारे में जानकारी मुहैया कराई जा सके। साझा प्रयास के विशेषज्ञों ने सुरक्षित गर्भ समापन के बारे में स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा लोगों में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

Leave a Reply

More To Explore

विश्व प्रसिद्ध तिरुपति नाथ मंदिर के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप,हिन्दू भावनाओं को पहुँची ठेस,छिड़ा विवाद

पीटीआई, नई दिल्ली। अमरावती, आईएएनएस। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप से छिड़े विवाद के बाद तेलुगू देसम पार्टी (टीडीपी) ने गुरुवार को इसकी लैब रिपोर्ट में भी पुष्टि का दावा किया। टीडीपी ने कहा कि लड्डू के घी के नमूनों की जांच के बाद गुजरात

Read More »

मेरठ में आईएएस के रिश्तेदार के साथ मारपीट,जिलाधिकारी ने तीन कर्मचारियों का किया तबादला

Meerut : थाना परतापुर के हवाई पट्टी पर तैनात नागरिक उड्डयन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से हुई मारपीट के आरोप में मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार को कलक्ट्रेट के तीन कर्मचारियों का तबादला मवाना और सरधना तहसील में किया है। इस घटना क्रम की जांच उन्होंने एडीएम प्रशासन को

Read More »

मुंडाली में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का थाने का घेराव,आरोपी मौके से फरार

मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात हिंदू धर्म के लोगो ने जमकर नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। लोगों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया। थाने का घेराव करने वाले लोगों का कहा कि पुलिस लड़की से छेड़छाड़ करने

Read More »

भाजपा महानगर अध्यक्ष का बदमाशो ने लूटा मोबाइल,सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों तक पहुँचेगी पुलिस

मेरठ में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाश पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे हैं। सरेआम भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी से मोबाइल छीनकर भाग गए। बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता से मोबाइल छीना और बाइक पर भाग गए। वहीं भाजपा नेता ने सदर थाना पुलिस को

Read More »

कक्षा 6 की 10 वर्षीय छात्रा ने किया सुसाइड, पुलिस और परिजनों की पोस्टमार्टम को लेकर नोकझोंक

मेरठ में कक्षा 6 की छात्रा ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड की वजह अभी साफ नही हो सकी है लेकिन परिवार के लोगो का कहना है कि छात्रा मानसिक तनाव में थी। जिसकी वजह से छात्रा ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया है। सूचना

Read More »

तीन दिवसीय कार्यशाला ” Advance Techniques on molecular biology” का शुभारंभ

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित माइक्रोबायोलॉजी डिपार्मेंट, बायोटेक्नोलॉजी डिपार्मेंट एवं जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यशाला जिसका शीर्षक एडवांस्ड टेक्निक्स इन मॉलेक्युलर बायोलॉजी का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। आज प्रथम सत्र विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने विभाग

Read More »

आयुक्त व आईजी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक

मेरठ में आज आयुक्त सभागार में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 व आईजी नचिकेता झा द्वारा समस्त जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त महोदया ने संबंधित अधिकारी को वैध

Read More »

एसटीएफ ओर दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

एसटीएफ ओर दिल्ली स्पेशल पुलिस टीम द्वारा कुख्यात हाशिम बाबा गैंग के शूटर अनस और असद को गिरफ्तार किया है। दोनों की गुरुवार सुबह दिल्ली स्पेशल पुलिस सेल और मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स से मुठभेड़ हुई थी। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में दोनों बदमाशों को टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

Read More »

गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और गोकश की मुठभेड़ हुई है। एक आरोपी मेहराजुद्दीन के पैर में गोली लगने से वो घायल हुआ है। जबकि वकील नाम का दूसरा गोकश पकड़ा गया। वहीं सोनू नाम का तीसरा गोकश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो

Read More »