सपा विधायक अतुल प्रधान का आमरण अनशन समाप्त,न्यूटिमा में जन्मी नवजात बच्ची के हाथों से पिया जूस

सपा विधायक अतुल प्रधान का आमरण अनशन समाप्त,न्यूटिमा में जन्मी नवजात बच्ची के हाथों से पिया जूस

Share This Post

मेरठ कलेक्ट्रेट परिसर में पिछले  8 दिन से जारी सपा विधायक अतुल प्रधान का अनशन आज आठवें दिन खत्म हो गया है। सोमवार को कमिश्नरी में अतुल प्रधान के अनशन के समर्थन में महापंचायत की गई। महापंचायत में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी, नेता संजय लाठर सहित तमाम लोग पहुंचे। महापंचायत में पुलिस, प्रशासनिक अफसर, सीएमओ को बुलाकर बात की गई। बातचीत में अतुल प्रधान ने प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखी। निजी अस्पतालों में चल रही खुली लूट को रोकने के लिए विधायक ने अपनी मांगें रखीं। एडीएम सिटी, सीएमओ ने मांगों को मानते हुए विधायक का अनशन खत्म करा दिया।

अफसरों ने कहा कि निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना को लेकर पूरी मॉनिटरिंग होगी। मरीजों से आम जनता से कोई लूट नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद विधायक ने अनशन खत्म किया।अतुल प्रधान ने नवजात बच्ची उसके माता, पिता के हाथों से छुआ जूस पीकर अनशन खत्म किया। यह वही नवजात बच्ची है जो दीपावली से पहले गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा अस्पताल में पैदा हुई थी। इसी बच्ची के जन्म के समय अस्पताल प्रबंधन और विधायक के बीच विवाद शुरू हुआ था।

महपंचायत में आने से लोगों के रोका गया 

सपा विधायक अतुल प्रधान के समर्थन में हो रही महापंचायत में आने से लोगों को रोका जाता रहा । अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि पुलिस, प्रशासन जनता को यहां कमिश्नरी पर महापंचायत में आने से रोक रहा है। अतुल प्रधान ने कहा कि पूरी रात भर पुलिस ने गांवों में जाकर लोगों को रोका है। प्रधान, पूर्व प्रधानों को रोका जा रहा है। यहां आंदोलन  में आने नहीं दिया जा रहा है। यह शांतिपूर्ण आंदोलन  है। तमाम जनता हमारे साथ है, महापंचायत में आ रही है। ये व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई है। आज अनशन का आठवां दिन है। प्रशासन के लोग जनता को इस महापंचायत में आने से रोक रहे हैं।

 महापंचायत के बारे में अस्पतालों के फोन घनघनाते रहे 

उधर निजी अस्पतालों को लेकर कमिश्नरी पार्क में महापंचायत चल रही थी। वहीं इस मामले में वहां की स्थिति जानने के लिए शहर के कुछ अस्पतालों के कर्मचारी आम आदमी की तरह लगे हुए थे। जो महापंचायत की पल-पल की जानकारी अस्पताल के संचालकों  को  दे रहे थे।

Leave a Reply

More To Explore

भाई की तलाश में भटक रहा बड़ा भाई हरिद्वार जाते वक्त मेरठ में किया किडनैप,चार दिन तक कोई सुराग नही

मेरठ में सकौती स्टेशन से कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से एक किशोर को किडनैप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वारदात को हुए 4 दिन बीत चुके है । लेकिन, अभी तक पुलिस को किसी तरह का कोई सुराग नहीं मिला है। किशोर के बड़े

Read More »

शास्त्री नगर के सेक्टर एक मे दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से सहमा क्षेत्र,जमीनी विवाद के चलते खरीदार ने मकान मालिक पर चलाई गोलियां

मेरठ के शास्त्री नगर में मकान के विवाद के चलते एक युवक ने घर के बाहर आकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बताया जा रहा है मकान खरीदार का मकान पर कब्जा ना मिलने पर मकान मालिक ने आज घर के बाहर कई राउंड फायर किये और मौके से फरार हो

Read More »

एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते दरोगा को गिरफ्तार किया

मेरठ में एंटी करप्शन की टीम ने यूपी पुलिस के रिश्वतखोर दरोगा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भावनपुर थाने की अब्दुल्लापुर चौकी पर तैनात दरोगा विक्रम सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। दरोगा

Read More »

महिला के घर लूट करने आये बदमाश को ग्रामीणों ने दबोचा,पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में एक घर मे घुस कर महिलाओं के कुंडल लूटने करने वाले बदमाश को गांव के ही लोगो ने पकड़ लिया और जमकर खातिर कर डाली। बताया जा रहा है कि 4 बदमाशों में 1 बदमाश को छोड़कर बाकी भागने में कामयाब

Read More »

कारपेंटर कारोबारी के घर ईडी का छापा,32 करोड़ के हीरे बरामद

मेरठ सकेत के जाने माने नामचीन कारपेट कारोबारी शारदा एक्सपोर्ट्स के मालिकों के घर से 32 करोड़ के हीरे मिलने की बात सामने आ रही है। ईडी की रेड में गुप्ता बंधुओं और पूर्व आईएएस मोहिंदर सिंह के भ्रष्टाचार की परतें खुल रही हैं। पिछले 5 दिनों से शहर में

Read More »

विश्व प्रसिद्ध तिरुपति नाथ मंदिर के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप,हिन्दू भावनाओं को पहुँची ठेस,छिड़ा विवाद

पीटीआई, नई दिल्ली। अमरावती, आईएएनएस। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप से छिड़े विवाद के बाद तेलुगू देसम पार्टी (टीडीपी) ने गुरुवार को इसकी लैब रिपोर्ट में भी पुष्टि का दावा किया। टीडीपी ने कहा कि लड्डू के घी के नमूनों की जांच के बाद गुजरात

Read More »

मेरठ में आईएएस के रिश्तेदार के साथ मारपीट,जिलाधिकारी ने तीन कर्मचारियों का किया तबादला

Meerut : थाना परतापुर के हवाई पट्टी पर तैनात नागरिक उड्डयन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से हुई मारपीट के आरोप में मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार को कलक्ट्रेट के तीन कर्मचारियों का तबादला मवाना और सरधना तहसील में किया है। इस घटना क्रम की जांच उन्होंने एडीएम प्रशासन को

Read More »

मुंडाली में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का थाने का घेराव,आरोपी मौके से फरार

मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात हिंदू धर्म के लोगो ने जमकर नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। लोगों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया। थाने का घेराव करने वाले लोगों का कहा कि पुलिस लड़की से छेड़छाड़ करने

Read More »

भाजपा महानगर अध्यक्ष का बदमाशो ने लूटा मोबाइल,सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों तक पहुँचेगी पुलिस

मेरठ में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाश पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे हैं। सरेआम भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी से मोबाइल छीनकर भाग गए। बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता से मोबाइल छीना और बाइक पर भाग गए। वहीं भाजपा नेता ने सदर थाना पुलिस को

Read More »