मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र स्थित घाट गांव में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े बन्द मकान के ताले तोड़कर बेटी की शादी में मिले कन्यादान का सामान जेवर ओर कीमती सामान चोरी कर लिया है। चोरी की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार के घर मे आहाकार मच गया है। परिवार के लोगो ने मौके पर पहुच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने पूछताछ के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना शनिवार दोपहर 2:30 बजे की है। मकान मालिक आनंद शर्मा और सचिन शर्मा ने बताया कि 4 फरवरी को उनके घर में लड़की की शादी थी। उनके घर में लड़की के कन्यादान ओर उसकी पत्नी की ज्वेलरी रखी हुई थी। शनिवार को वो मकान में ताला लगा कर अपने काम पर ड्यूटी करने के लिये चले गए थे। ओर उनकी पत्नी रिश्तेदार को देखने के लिये अस्पताल गई हुई थी। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर अलमारी में रखी लगभग 5 लाख की ज्वेलरी ओर डेढ़ लाख रुपये की नकदी सहित कीमती सामान भी चोरी कर लिया।
पत्नी जब अपने रिश्तेदार को देख कर अपने घर पहुची तो मकान का ताला टूटे हुए थे। जिसके बाद घटना की जानकारी पत्नी ने आनंद शर्मा को दी। आनंद शर्मा अपने भाई के साथ घटना की सूचना के बाद घर पहुचे ओर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी जयकरण सिंह का कहना की कार्यवाही की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर चोरों की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी।
![](https://qnewsindia.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240727-WA0000.jpg)
शहीदों के बलिदान के कारण आज शान से लहराता है तिरंगा – लेफ्टिनेंट सविता चौधरी
आज दिनांक 26 जुलाई 2024 को श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबाथवा में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में एक सेमिनार का आयोजन किया गया तथा वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लेफ्टिनेंट सविता चौधरी ने एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि भारत वीर योद्धाओं की