मेरठ। जो उम्र पढाई करने की है। दो किशोर उस उम्र में बाइकों पर हाथ साफ कर रहे थे। टीपी नगर पुलिस ने दो ऐसे किशोर को गिरफ्तार किया है। जो लंबे समय से बाइकों पर साथ साफ करते थे। पुलिस ने उसके पास से चोरी की गयी 9 बाइकें बरामद की है। पुलिस किशोरों की हरकत पर दंग है।
टीपीनगर पुलिस शनिदेव मंदिर के निकट चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक पर दो किशोरों को जाते देखा, पुलिसकर्मियों ने दोनों को रुकने का इशारा किया तो दोनों बाइक लेकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिसकर्मियों को दोनों पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर दोनों को हिरासत में ले लिया। आरोपी किशोरी से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने वाहन चोरी की बड़ी घटना को कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों से 9 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी किशोर मेरठ सहित हरियाणा दिल्ली और आसपास के जिलों से बाइक चोरी कर गैंग के मुखिया को देते थे। गैंग का मुखिया एक बाइक की कीमत 5 हजार रुपए देता था। पुलिस के अनुसार दोनों किशोर अमीर बनने का सपना लेकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी किशोर एक वाहन चोरी करने वाले गैंग के लिए काम कर रहे थे। गैंग का मुखिया अमन उर्फ लैन्डा पुत्र अनिल शर्मा निवासी न्यू सरस्वती विहार थाना टीपी नगर है और पीयूष उर्फ पवन पुत्र भगत जी निवासी कासमपुर धन्ना बाबा वाली गली थाना कंकरखेडा भी गैंग में काम करता है। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ मेरठ, दिल्ली-हरियाणा सहित अन्य जिलों में मुकदमे कायम है। दोनों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।