भाजपा ने राज्य मंत्री दिनेश खटीक की दो बहनों को दिया टिकट वर्षा मोघा सहारनपुर से तो सुधा मेरठ में चेयरमैन प्रत्याशी बनाया

भाजपा ने राज्य मंत्री दिनेश खटीक की दो बहनों को दिया टिकट वर्षा मोघा सहारनपुर से तो सुधा मेरठ में चेयरमैन प्रत्याशी बनाया

Share This Post

मेरठ। राजनीतिक दलों में परिवारवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। परिवारवाद की विरोधी नीति सिर्फ और सिर्फ कागजों तक सीमित रह गयी है। इस उदाहरण मेरठ में देखने को मिल रहा है। जहां सपा ने सरधना विधायक की पत्नी सीमा प्रधान को मेयर के पद के लिए मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा भी पीछे नहीं है। उसने भी राज्यमंत्री दिनेश खटीक की दो बहनों को टिकट देकर मैदान में उतार दिया है।भाजपा वर्षा  मोघा सहारनपुर से तो  सुधा मेरठ में चेयरमैन प्रत्याशी बनाया है।

हस्तिनापुर सीट से विधायक और राज्यमंत्री दिनेश खटीक की एक बहन वर्षा मोघा सहारनपुर के सरसावा से भाजपा के टिकट पर चेयरमैन का चुनाव लड़ रही हैं। दूसरी बहन सुधा देवी मेरठ की हस्तिनापुर सीट से चेयरमैन की प्रत्याशी हैं।राज्यमंत्री की 2 बहनों को एक साथ टिकट मिलने से भाजपा की परिवारवाद विरोधी नीति केवल कोरी बातें साबित हो रही हैं।  जबकि पार्टी के पास चुनाव में जिताऊ चेहरों और अच्छे प्रत्याशियों की लाइन लगी है।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो भाजपा में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी और प्रयागराज से लगातार मेयर रहीं अभिलाषा नंदी का टिकट परिवारवाद के नाम पर काट दिया गया। वहीं राज्यमंत्री की 2 बहनों को टिकट देने पर सवाल उठ रहे हैं। पूरे वेस्ट यूपी में मंत्री की बहनों के टिकट को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं।

अब बात सपा की करें तो अतुल प्रधान वर्तमान में सपा से विधायक है। उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है। अब निकाय चुनाव में सपा ने उन्हें मेयरका प्रत्याशी बनाया है।  सवाल उठता है। राजनीतिक दलों में परिवारवाद का विरोधी करा जाता है। जब उन्हें इस तरह का काम करना है। तो शौर क्यों मचाया जाता है। परिवार विरोधी का नारा सिर्फ और सिर्फ कागजों तक सीमित होता दिखाए दे रहा है।

Leave a Reply

More To Explore

मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में किशोरी के साथ गैंग रेप, पुलिस मौके पर आरोपियों की तलाश जारी

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में 16 साल की किशोरी को एक कमरे में बंधक बनाकर तीन आरोपियों ने गैंग रेप कर दिया। आरोपी किशोरी को नग्न अवस्था में कमरे में छोड़कर फरार हो गए किशोरी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिवार वाले पहुंचे और

Read More »

रेशम कारोबारी के घर में लूट की घटना को अंजाम देने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

मेरठ में शुक्रवार देर रात लिसाड़ी गेट पुलिस और सर्विसलांस टीम की 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश रेशम कारोबारी के परिवार को गन पॉइंट पर लेकर डकैती डालने के मामले

Read More »

23 करोड़ की लागत से रैपिड के मेरठ साउथ स्टेशन के पास बनाया जाएगा काम काज वाली महिलाओं के लिए हॉस्टिल

मेरठ। दिल्ली-नोएडा या फिर अन्य सिटी में जॉब करने वाली बेटियों के लिए अच्छी खबर है। परतापुर स्थित मेरठ साउथ स्टेशन के पास नगर निगम ने 100 बेड के गर्ल्स हॉस्टल की डीपीआर तैयार कर ली है। इसमें कैंटीन, योगा सेंटर और मनोरंजन के संसाधन भी होंगे। सुरक्षा की दृष्टि

Read More »

कस्बों से दिल्ली और हरिद्वार के लिए सीधी मिलेगी बस

मेरठ। मेरठ डिपो की रोडवेज बसें जिले के हर कस्बे और बड़ी ग्राम पंचायत से चलेंगी। हरिद्वार, दिल्ली, कोटद्वार के लिए बसें चलाई जाएंगी। मेरठ डिपो में परिवहन निगम की बसें ही चलती हैं, जबकि भैसाली डिपो से अनुबंधित बसें चल रही हैं। अनुबंधित बसें बागपत, बुलदंशहर, गढ़, हापुड़, आनंद

Read More »

हाजी इजलाल की हापुड़ बाईपास पर बन रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर

मेरठ। लोहिया नगर थाना अंतर्गत हापुड़ बाईपास पर 10000 वर्ग गज क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही हाजी इजलाल और हाजी हामितद की कॉलोनी पर शुक्रवार को बुलडोजर चला दिया गया। 22 फरवरी को कॉलोनी के ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे। शुक्रवार को मेरठ विकास

Read More »

महिला का शव मिलने के बाद परिजनों का जमकर हंगामा

मेरठ के लोहियानगर स्थित अलीबाग कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे में पंखे पर कपड़े से लटका हुआ था। उसकी शादी अलीबाग कॉलोनी के रहने वाले युवक से लॉकडाउन के दौरान हुई थी। जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग

Read More »

डीएवी के प्रांगण में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों का किया गया सम्मान

5 सितंबर 2024 डी ए वी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल, मेरठ के प्रांगण में ‘शिक्षक दिवस’ का आयोजन किया गया। जिसमें परंपरागत रूप से विद्यार्थियों ने अध्यापकों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात आर्य समाज की परंपरा का निर्वाह करते हुए हवन की दिव्य अग्नि को प्रचलित करते हुए कार्यक्रम

Read More »

कृषि शिक्षा में बड़े बदलाव नए विषय पढ़ेंगे स्नातक के विद्यार्थियों

नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने कृषि शिक्षा में बड़े बदलाव किए हैं। इसके अनुसार, अब कृषि विश्वविद्यालयों में बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स भी पढ़ेंगे। यही नहीं, सामान्य कोर्स की तरह अब मल्टीपल एंट्री और एग्जिट का प्रावधान कृषि विश्वविद्यालयों

Read More »

सलमान शारुख खान ने अमिताभ बच्चन से ज्यादा कर चुकाया

देश की करदाता हस्तियों में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान शीर्ष पर हैं। फॉर्च्यून इंडिया मैगजीन के मुताबिक शाहरुख ने 2023-24 में 92 करोड़ रुपये का अग्रिम कर भुगतान किया है। इस सूची में दूसरे पायदान पर तमिल अभिनेता थलपति विजय (80 करोड़) हैं। वहीं सलमान खान (75 करोड़) तीसरे और

Read More »