मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के भूमिया पुल पर बीती देर रात कार से बाइक साइड लगने विवाद हो गया। जिसके बाद गाजियाबाद के गोविंदपुरम निवासी भाजपा नेता की कार में बाइक सवार विशेष संप्रदाय के युवकों ने तोड़फोड़ की और भाजपा नेताओं के साथ मारपीट की। जिससे एक युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल भाजपा नेता को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया है।
गाजियाबाद स्थित गोविंद पुरम के रहने वाले भाजपा नेता राजीव कुमार अपनी कार से तीन साथियों के साथ किसी काम से नौचंदी थाना क्षेत्र के कुटी चौराहा जा रहे थे। भाजपा नेता की कार लिसाड़ी गेट के भूमिया के पुल पर पहुंची तभी उनकी कार से एक बाइक में मामूली सी साइड लग गई। भाजपा नेता के अनुसार इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने गाली गलौज सुनकर भाजपा नेता डरते हुए अपनी कार को भगाने लगे। उनकी कार हापुड़ रोड स्थित इस्लामाबाद चौकी के निकट पहुंची तो बाइक सवार आरोपियों ने उनकी कार को ओवरटेक करते हुए रोक लिया। और तोड़फोड़ शुरू कर दी। कार के शीशे टूट गए। इसके बाद कार चला रहे भाजपा नेता और कार में सवार उनके साथी शुभम, कुणाल और विवेक कार से बाहर निकालकर आरोपियों का विरोध करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने भाजपा नेता राजीव और उनके साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में विवेक गुप्ता घायल हो गए घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन मैे लिसाड़ी गेट व अन्य स्थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया पुलिस को देखकर आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गए।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।भाजपा नेता राजीव कुमार ने बाइक सवार आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नेता की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायल को उपचार के लिए भेजकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।