मेरठ।राष्ट्रीय लोकदल द्वारा प्रदेश में निकाले जा रहे चौधरी चरण सिंह रथ यात्रा का गुरुवार को रथ यात्रा कैंट स्थित पार्टी कार्यालय पहुंची यहां से शुरू हुई रथ यात्रा और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय पहुंची। जहां राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसके बाद रथ यात्रा जेल चुंगी, विक्टोरिया पार्क, पुलिस लाईन के सामने से चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंची। यहां भी कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ने खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी. नीरपाल सिंह का व प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर का पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि रथ यात्रा के द्वारा जन-जन तक चौधरी साहब के संदेशों को पहुंचना है। रथ यात्रा प्रदेश के सभी 75 जिलों में पहुंचेगी और चौधरी साहब के संदेशों को जन जन तक पहुंचाएगी। चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा को गांव, कस्बों और शहर में भरपूर समर्थन मिल रहा है। हमें खुशी है कि राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ चौधरी साहब की विचारधारा उनका संदेश जन जन तक पहुंचाने में कामयाब हो रहा है। हम अन्नदाता तक और युवाओं तक किसान मसीहा का संदेश पहुंचाना चाहते हैं। रथ यात्रा के द्वारा युवाओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। खेल प्रकोष्ठ दीपक तोमर ने कहा कि खिलाड़ियों को हर स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। किसानों के बच्चों को खेलों से जोड़ा जाएगा फिर घर घर मेडल आएगा। बाद में रथ यात्रा खतौली, भैंसी, मंसूरपुर होते हुए मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गई।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव डा. राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रतीक जैन, नरेन्द्र खजूरी, मयंक तरार, युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत चौधरी, प्रताप सिंह लोहिया, संजय पनवाड़ी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।