छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गयी

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गयी

Share This Post

मेरठ। मराठा समाज द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र में जिस प्रकार से पूजन परंपरागत तरीके से और विधि विधान किया जाता है उसका पूर्ण पालन इस अवसर पर किया गया।

छत्रपति शिवाजी महाराज को छोटे से पालने में महिलाओं द्वारा झुलाया गया, कुमकुम और हल्दी लगाकर उनको तिलक किया गया। उसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विनय आनन्द अग्रवाल द्वारा दुग्धाभिषेक और गुलाब के फूलों की बनी माला से माल्यार्पण  किया गया। छोटे-छोटे बच्चे छत्रपति शिवाजी की वेशभूषा धारण कर इस कार्यक्रम में आए थे। मराठा समाज की महिलाओं ने मराठा परंपरागत तरह से साड़ियां पहनी और नाक में मुंदरी और अन्य आभूषणों का श्रृंगार किया। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन जीरो माइल स्थित छत्रपति शिवाजी संस्थान के अंतर्गत छत्रपति शिवाजी चौक पर किया गया। कार्यक्रम में मराठा समाज के अध्यक्ष महेंद्र पाटील, विनोद मराठा, राजू हस्बे, सुनील मराठा, विजय मराठा,आदि के साथ-साथ मराठा समाज के सेना में मेरठ के रहने वाले सैनिकों ने भी प्रतिभाग किया ।

आज छत्रपती शिवाजी महाराज के जन्म उत्सव  के उपलक्ष में श्री गणेश महाराष्ट्र मित्र मंडल में  महाराष्ट्र की महिलाओं द्वारा नृत्य संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महाराज की जन्मोत्सव की कहानी दर्शाई गयी तथा महाराज आज की इतिहास की कहानी छोटे बच्चों द्वारा नाट्य रूपांतरण मे दर्शाई गयी। महाराज के विषय मे समस्त निम्न कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा पूर्ण दिवस आज महाराज के चरणों के पास भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्री गणेश महाराज मित्र मंडल मंडल के  समस्त कार्यकर्ता दिग्विजय पाटील, मनोज मोहिते तथा सचिन मोरे भी उपस्थित थे।समस्त कार्यक्रम का आयोजन श्री गणेश महाराज मित्र मंडळ द्वारा किया गया।

More To Explore

तीन दिवसीय कार्यशाला ” Advance Techniques on molecular biology” का शुभारंभ

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित माइक्रोबायोलॉजी डिपार्मेंट, बायोटेक्नोलॉजी डिपार्मेंट एवं जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यशाला जिसका शीर्षक एडवांस्ड टेक्निक्स इन मॉलेक्युलर बायोलॉजी का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। आज प्रथम सत्र विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने विभाग

Read More »

आयुक्त व आईजी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक

मेरठ में आज आयुक्त सभागार में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 व आईजी नचिकेता झा द्वारा समस्त जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त महोदया ने संबंधित अधिकारी को वैध

Read More »

एसटीएफ ओर दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

एसटीएफ ओर दिल्ली स्पेशल पुलिस टीम द्वारा कुख्यात हाशिम बाबा गैंग के शूटर अनस और असद को गिरफ्तार किया है। दोनों की गुरुवार सुबह दिल्ली स्पेशल पुलिस सेल और मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स से मुठभेड़ हुई थी। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में दोनों बदमाशों को टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

Read More »

गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और गोकश की मुठभेड़ हुई है। एक आरोपी मेहराजुद्दीन के पैर में गोली लगने से वो घायल हुआ है। जबकि वकील नाम का दूसरा गोकश पकड़ा गया। वहीं सोनू नाम का तीसरा गोकश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो

Read More »

पेपर मिल में गत्ते का ढाक गिरने से युवक की मौत एक मजदूर घायल

मेरठ के गंगानगर थानाक्षेत्र स्थित एक पेपर मिल में गत्ते की ढांग के नीचे दबकर सुपरवाइजर की मौत हो गई। सुपरवाइजर मारूफ यहां 12 सालों से काम कर रहा था। अचानक हुई इस मौत से हड़कंप मच गया। वही इस दुर्धटना ने एक मजदूर भी घायल हुए है जिसको निजी

Read More »

पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में एक ओर आरोपी मोनू को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

मेरठ में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य की गिरफ्तारी की गई है। मेरठ STF ने आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। अब तक मेरठ एसटीएफ की टीम इस मामले में 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी

Read More »

ई रिक्शा चालक 5 लाख का कपड़ा लेकर हुआ फरार

मेरठ के थाना लोहिया नगर क्षेत्र कपड़ा व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक ई-रिक्शा चालक करीब 5 लाख रुपए का कपड़ा लेकर फरार हो गया। कपड़ा मीशो कंपनी में डिलीवरी के लिए जा रहा था। कपड़े के मालिक ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ थाने पहुंचकर तहरीर दी है।

Read More »

पीड़ित महिला ने चौकी इंचार्ज पर लगाया रिश्वतखोरी का आरोप,ससुराल से पैसे लेकर कार्यवाही ना करने का आरोप

मेरठ में एक विवाहिता ने तेजगढ़ी चौकी इंचार्ज पर ससुराल पक्ष से रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। विवाहित मंगलवार को रोती हुई एसएसपी ऑफिस पहुंची विवाहिता ने अधिकारियों को चौकी पर हंगामे का एक वीडियो दिखाकर बताया कि चौकी इंचार्ज आरोपी पति को चौकी में बैठाकर साठगांठ कर रहा

Read More »

यूपी के मुख्यमंत्री की बोली ठोक दूंगा,मिट्टी में मिला दूंगा शोभा नही देती है : राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी

मेरठ पहुचे कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री द्वारा ठोक दूंगा, मिट्टी में मिला दूंगा जैसे शब्द प्रयोग किए जाते हैं। भाजपा का कभी लोकतंत्र में विश्वास ही नहीं रहा,इसलिए ऐसी भाषा का प्रयोग करते

Read More »