मेरठ में सिटी मजिस्ट्रेट ने मारपीट प्रकरण में पेश हुए दोनो पक्षो के चार आरोपियों को जेल नही बल्कि एक अनोखी सजा सुना दी है। सिटी मजिस्ट्रेट ने उनको गलती सुधारने के लिये ये काम किया है। अब ये चारों आरोपी सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय में 10 दिन तक कार्यालय के खुलने से लेकर बन्द होने तक यहां बैठना होगा। उन्होंने कहा कि अगर इन आरोपियों का समझौता नही हुआ तो इन चारों आरोपियों को अभिलेखों से पाबंद किया जायेगा।
कोतवाली थाना क्षेत्र के तोपचीवाड़ा में अबरार ओर इमरान का मकान है। उनका कहना है कि वे मकान का निर्माण करा रहे थे। दो दिन पहले मकान निर्माण को लेकर सामग्री आनी थी। लेकिन पड़ोस में रहने वाले जावेद ओर अय्यूब ने अपने परिवार के साथ मिलकर सामग्री से भरे वाहन को रोक दिया। अबरार का कहना है कि एक माह पहले उनके भतीजे दिलशाद पर अय्यूब के बेटे जुनैद ओर शारीक ने जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने जुनैद ओर शारिक ने जानलेवा हमला करने पर मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि समझौते का दबाव के लिये जावेद ओर अय्यूब ने मारपीट की थी। पुलिस ने मौके से अबरार अयूब वे जावेद को हिरासत में ले लिया। जिन्हें सिटी मजिस्ट्रेट की न्यायल में पेश किया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने बताया कि दोनो पक्ष एक दूसरे के करीबी है। लेकिन आपस मे उन्होंने झगड़ा कर लिया है। ऐसे में उनके आचरण को सुधारने के लिये उन चारों आरोपियों को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के अंदर प्रतिदिन सुबह से शाम तक एक साथ बैठने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक साथ बैठने से एक दूसरे के प्रति व्यवहार सुधार करने का मौका मिलने से एक दूसरे के व्यवहार में शांति बनाई जा सकती है। ओर दोनो पक्षो में समझौता किया जा सकता है।
सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा सोमवार से कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गये है। आज उन चारों को तीसरा दिन बताया जा रहा है। दोनो पक्ष अपने साथ खाना लेकर आते है और कार्यालय में ही खाने के समय अपना खाना खाते है। कार्यालय कर्मचारियों का कहना है कि दोनों पक्षो की ओर से मामले का हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बातचीत जारी है।
विश्व प्रसिद्ध तिरुपति नाथ मंदिर के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप,हिन्दू भावनाओं को पहुँची ठेस,छिड़ा विवाद
पीटीआई, नई दिल्ली। अमरावती, आईएएनएस। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप से छिड़े विवाद के बाद तेलुगू देसम पार्टी (टीडीपी) ने गुरुवार को इसकी लैब रिपोर्ट में भी पुष्टि का दावा किया। टीडीपी ने कहा कि लड्डू के घी के नमूनों की जांच के बाद गुजरात