परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता हेतु सारथी वाहन को cmo ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता हेतु सारथी वाहन को cmo ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Share This Post

मेरठ ।परिवार नियोजन के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से आज गुरूवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इन वाहनों के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनमानस को परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि मिशन परिवार विकास अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधिया के माध्यम से परिवार नियोजन कार्यकम का प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिसमे सारथी वाहन समुदाय में जागरूकता के लिए भेजे जा रहे हैं। इन वाहनों के माध्यम से आम जनमानस को परिवार नियोजन के फायदे बताकर उसके प्रति जागरूक किया जाएगा। शहरी और ब्लाक में गांव-गाँव घूम कर परिवार नियोजन के साधनों को बढ़ावा देने हेतु परिवार नियोजन के अस्थाई और स्थाई साधनों के प्रयोग के लिये प्रेरित कर  सीमित और छोटे परिवार का सन्देश देने और दो बच्चों के जन्म में तीन साल का अन्तर रखने का सन्देश देने के साथ ही वहां के लोगो को जागरूक करने का काम करेगा।

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कांति प्रसाद ने बताया कि परिवार नियोजन के विषय में समुदाय के लोगों को जागरूक करने के लिए त्रिमासिक अंतराल पर सारथी वाहनों का संचालन किया जायेगा। इन वाहनों  के माध्यम से परिवार नियोजन की आवश्यकता, परिवार नियोजन के साधनों,  महिला एवं पुरुष नसबंदी के फायदे तथा इसके लिए लाभार्थी को दी जाने वाली धनराशि के बारे में जानकारी दी जाएगी । समाज में परिवार नियोजन के विषय में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने एवं लोगों को जागरूक करने के लिए सारथी वाहन द्वारा मिशन परिवार विकास के अंतर्गत चलाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए ऑडियो क्लिप एवं पम्पलेट का भी सहारा लिया जा रहा है।

जनपद में इस वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान वर्तमान तक 143 पुरुषों ने तथा 4453 महिलाओ ने परिवार नियोजन के स्थायी साधन के रूप में नसबन्दी को अपनाया है साथ ही न्यू कॉण्ट्रासेपटिव के रूप में 28913 महिलाओं ने अन्तरा इंजेक्शन को अपनाया है।

सारथी वाहन के शुभारम्भ के अवसर पर संयुक्त निदेशक डा. अशोक तालियान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प.क.) डॉ. कांतिप्रसाद, डॉ.रजत, मण्डलीय ऍफ़.पी. लोजिस्टिक प्रबंधक अखिलेश सिंह डी.एच.ई.ओ. बाबुराम अहलावत, ए.आर.ओ. अरविन्द कुमार, ए.आर.ओ. राम नारायण, वरिष्ठ डी.एफ.पी.एस. जितेन्द्र सिंह, जिला लेखा प्रबन्धक पुष्पेन्द्र कुमार, डी.पी.एम. मनीष बिसारिया, डी.यू.एच.सी. राजीव त्यागी, डी.एम.एच.सी. इलमा अज़ीम, ऍफ़.पी लोजिस्टिक प्रबंधक हुसैन अहमद व स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

More To Explore

मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में किशोरी के साथ गैंग रेप, पुलिस मौके पर आरोपियों की तलाश जारी

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में 16 साल की किशोरी को एक कमरे में बंधक बनाकर तीन आरोपियों ने गैंग रेप कर दिया। आरोपी किशोरी को नग्न अवस्था में कमरे में छोड़कर फरार हो गए किशोरी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिवार वाले पहुंचे और

Read More »

रेशम कारोबारी के घर में लूट की घटना को अंजाम देने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

मेरठ में शुक्रवार देर रात लिसाड़ी गेट पुलिस और सर्विसलांस टीम की 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश रेशम कारोबारी के परिवार को गन पॉइंट पर लेकर डकैती डालने के मामले

Read More »

23 करोड़ की लागत से रैपिड के मेरठ साउथ स्टेशन के पास बनाया जाएगा काम काज वाली महिलाओं के लिए हॉस्टिल

मेरठ। दिल्ली-नोएडा या फिर अन्य सिटी में जॉब करने वाली बेटियों के लिए अच्छी खबर है। परतापुर स्थित मेरठ साउथ स्टेशन के पास नगर निगम ने 100 बेड के गर्ल्स हॉस्टल की डीपीआर तैयार कर ली है। इसमें कैंटीन, योगा सेंटर और मनोरंजन के संसाधन भी होंगे। सुरक्षा की दृष्टि

Read More »

कस्बों से दिल्ली और हरिद्वार के लिए सीधी मिलेगी बस

मेरठ। मेरठ डिपो की रोडवेज बसें जिले के हर कस्बे और बड़ी ग्राम पंचायत से चलेंगी। हरिद्वार, दिल्ली, कोटद्वार के लिए बसें चलाई जाएंगी। मेरठ डिपो में परिवहन निगम की बसें ही चलती हैं, जबकि भैसाली डिपो से अनुबंधित बसें चल रही हैं। अनुबंधित बसें बागपत, बुलदंशहर, गढ़, हापुड़, आनंद

Read More »

हाजी इजलाल की हापुड़ बाईपास पर बन रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर

मेरठ। लोहिया नगर थाना अंतर्गत हापुड़ बाईपास पर 10000 वर्ग गज क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही हाजी इजलाल और हाजी हामितद की कॉलोनी पर शुक्रवार को बुलडोजर चला दिया गया। 22 फरवरी को कॉलोनी के ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे। शुक्रवार को मेरठ विकास

Read More »

महिला का शव मिलने के बाद परिजनों का जमकर हंगामा

मेरठ के लोहियानगर स्थित अलीबाग कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे में पंखे पर कपड़े से लटका हुआ था। उसकी शादी अलीबाग कॉलोनी के रहने वाले युवक से लॉकडाउन के दौरान हुई थी। जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग

Read More »

डीएवी के प्रांगण में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों का किया गया सम्मान

5 सितंबर 2024 डी ए वी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल, मेरठ के प्रांगण में ‘शिक्षक दिवस’ का आयोजन किया गया। जिसमें परंपरागत रूप से विद्यार्थियों ने अध्यापकों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात आर्य समाज की परंपरा का निर्वाह करते हुए हवन की दिव्य अग्नि को प्रचलित करते हुए कार्यक्रम

Read More »

कृषि शिक्षा में बड़े बदलाव नए विषय पढ़ेंगे स्नातक के विद्यार्थियों

नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने कृषि शिक्षा में बड़े बदलाव किए हैं। इसके अनुसार, अब कृषि विश्वविद्यालयों में बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स भी पढ़ेंगे। यही नहीं, सामान्य कोर्स की तरह अब मल्टीपल एंट्री और एग्जिट का प्रावधान कृषि विश्वविद्यालयों

Read More »

सलमान शारुख खान ने अमिताभ बच्चन से ज्यादा कर चुकाया

देश की करदाता हस्तियों में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान शीर्ष पर हैं। फॉर्च्यून इंडिया मैगजीन के मुताबिक शाहरुख ने 2023-24 में 92 करोड़ रुपये का अग्रिम कर भुगतान किया है। इस सूची में दूसरे पायदान पर तमिल अभिनेता थलपति विजय (80 करोड़) हैं। वहीं सलमान खान (75 करोड़) तीसरे और

Read More »