मेरठ में नवविवाहित महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिजनों ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

मेरठ में नवविवाहित महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिजनों ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

Share This Post

मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला के परिवार वालो ने महिला की हत्या का आरोप लगाया है। वही ससुराल वालों का कहना है कि बहु ने फांसी लगा कर जान दी है। म्रतक महिला के ससुराल के लोगो का कहना है कि महिला ने इस तरह का क्यो कदम उठाया कि उसको अपनी जान देनी पड़ी उसके बारे में उनको कुछ मालूम नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुच कर मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। और जांच शुरू कर दी है।

मवाना थाना क्षेत्र के निवासी असलम के छोटे बेटे की शादी 4 महीने पहले सानिया निवासी सठला से हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों में एफेयर था। लेकिन लड़के के घर वालो को प्रेमविवाह से आपत्ती थी। बताया जा रहा है कि सानिया के रिश्तेदारों की ज़ोर पर इस शादी को जबर्दस्ती से कराया गया था। शादी के बाद सब ठीक चल रहा था। सानिया का पति मुंबई के एक होटल में काम करता है। सानिया यहां ससुर असलम,सास, जेठ,जेठानी के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि सानिया गर्भवती थी।

मृतक महिला सानिया के परिजन

मृतक सानिया के ससुर असलम ने बताया कि सोमवार की रात को गाड़ी का काम खत्म कर रोजाना की तरह काम से घर लौटा। उसके सामने खाना लेकर रखा गया। उसने पूछा बहु सानिया कहा है। घर की महिला ने सानिया को घर के ऊपर कमरे में होने की बात कही। ससुर ने बताया कि जब बड़ा बेटा सानिया को ऊपर कमरे में आवाज लगाने के लिये गया तो सानिया कमरे में पंखे से चुन्नी बांध कर फंदा लगा कर लटकी हुई थी। जिसको देख लड़के ने सानिया के ससुर अपने पिता को आवाज़ गई। ससुर ने उसकी बात को मज़ाक समझा ओर बेटे से कहा कि वो मज़ाक कर रही होगी। जब ससुर उसको लेने के लिये ऊपर कमरे में पहुँचा तो उसके देखते ही होश उड़ गये। सानिया सच मे फन्दे से लटकी हुई थी।

ससुर असलम की माने तो सानिया की शादी को 4 महीने हो चुके है। सानिया का पति मुंबई में काम करता है । असलम का कहना है कि जब से सानिया की शादी हुई है तब से लेकर आज तक कोई फसाद नही हुआ है। ना ही सानिया ने कभी मायके जाने की ज़िद की है। जब ये हादसा हुआ है तब घर मे उसकी सास,दो नन्दे, ओर दो बहुये मौजूद थी।ससुर का कहना है कि सानिया गर्भवती नही थी।

वही दूसरी तरफ बड़ी बहन की सास का कहना है कि उन्होंने सानिया को मा बाप के गुजर जाने के बाद मा की तरह पाला है। उनका कहना है कि सानिया की शादी से उसके ससुराल के लोग खुश नही थे। उन्होंने शादी कराई थी। सानिया को उसके ससुराल वालों ने मारा है। उसकी हत्या की है। ससुराल वालों ने उसको फांसी दी है। उनका कहना है कि सानिया को मरने के बाद हॉस्टिल लेकर आये थे।


थाना प्रभारी सुभाष सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेलिया गया है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

More To Explore

मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में किशोरी के साथ गैंग रेप, पुलिस मौके पर आरोपियों की तलाश जारी

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में 16 साल की किशोरी को एक कमरे में बंधक बनाकर तीन आरोपियों ने गैंग रेप कर दिया। आरोपी किशोरी को नग्न अवस्था में कमरे में छोड़कर फरार हो गए किशोरी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिवार वाले पहुंचे और

Read More »

रेशम कारोबारी के घर में लूट की घटना को अंजाम देने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

मेरठ में शुक्रवार देर रात लिसाड़ी गेट पुलिस और सर्विसलांस टीम की 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश रेशम कारोबारी के परिवार को गन पॉइंट पर लेकर डकैती डालने के मामले

Read More »

23 करोड़ की लागत से रैपिड के मेरठ साउथ स्टेशन के पास बनाया जाएगा काम काज वाली महिलाओं के लिए हॉस्टिल

मेरठ। दिल्ली-नोएडा या फिर अन्य सिटी में जॉब करने वाली बेटियों के लिए अच्छी खबर है। परतापुर स्थित मेरठ साउथ स्टेशन के पास नगर निगम ने 100 बेड के गर्ल्स हॉस्टल की डीपीआर तैयार कर ली है। इसमें कैंटीन, योगा सेंटर और मनोरंजन के संसाधन भी होंगे। सुरक्षा की दृष्टि

Read More »

कस्बों से दिल्ली और हरिद्वार के लिए सीधी मिलेगी बस

मेरठ। मेरठ डिपो की रोडवेज बसें जिले के हर कस्बे और बड़ी ग्राम पंचायत से चलेंगी। हरिद्वार, दिल्ली, कोटद्वार के लिए बसें चलाई जाएंगी। मेरठ डिपो में परिवहन निगम की बसें ही चलती हैं, जबकि भैसाली डिपो से अनुबंधित बसें चल रही हैं। अनुबंधित बसें बागपत, बुलदंशहर, गढ़, हापुड़, आनंद

Read More »

हाजी इजलाल की हापुड़ बाईपास पर बन रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर

मेरठ। लोहिया नगर थाना अंतर्गत हापुड़ बाईपास पर 10000 वर्ग गज क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही हाजी इजलाल और हाजी हामितद की कॉलोनी पर शुक्रवार को बुलडोजर चला दिया गया। 22 फरवरी को कॉलोनी के ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे। शुक्रवार को मेरठ विकास

Read More »

महिला का शव मिलने के बाद परिजनों का जमकर हंगामा

मेरठ के लोहियानगर स्थित अलीबाग कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे में पंखे पर कपड़े से लटका हुआ था। उसकी शादी अलीबाग कॉलोनी के रहने वाले युवक से लॉकडाउन के दौरान हुई थी। जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग

Read More »

डीएवी के प्रांगण में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों का किया गया सम्मान

5 सितंबर 2024 डी ए वी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल, मेरठ के प्रांगण में ‘शिक्षक दिवस’ का आयोजन किया गया। जिसमें परंपरागत रूप से विद्यार्थियों ने अध्यापकों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात आर्य समाज की परंपरा का निर्वाह करते हुए हवन की दिव्य अग्नि को प्रचलित करते हुए कार्यक्रम

Read More »

कृषि शिक्षा में बड़े बदलाव नए विषय पढ़ेंगे स्नातक के विद्यार्थियों

नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने कृषि शिक्षा में बड़े बदलाव किए हैं। इसके अनुसार, अब कृषि विश्वविद्यालयों में बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स भी पढ़ेंगे। यही नहीं, सामान्य कोर्स की तरह अब मल्टीपल एंट्री और एग्जिट का प्रावधान कृषि विश्वविद्यालयों

Read More »

सलमान शारुख खान ने अमिताभ बच्चन से ज्यादा कर चुकाया

देश की करदाता हस्तियों में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान शीर्ष पर हैं। फॉर्च्यून इंडिया मैगजीन के मुताबिक शाहरुख ने 2023-24 में 92 करोड़ रुपये का अग्रिम कर भुगतान किया है। इस सूची में दूसरे पायदान पर तमिल अभिनेता थलपति विजय (80 करोड़) हैं। वहीं सलमान खान (75 करोड़) तीसरे और

Read More »