मेरठ में एक लड़की अपनी बहन की शादी में डांस करते हुए बेहोश होकर गिर पड़ी ओर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घरवालों ने आनन फानन में लड़की को निजी अस्पताल लेकर पहुचे जहा डॉक्टरों ने उसको म्रत घोषित कर दिया। वही शादी के घर मे कोहराम मचा हुआ है।
मेरठ के अहमद नगर गली नम्बर 2 के रहने वाले महताब के छोटे भाई आफताब की बेटी की रविवार को बारात आनी थी। घर मे खुशी का माहौल था। इसी के चलते हल्दी का घर मे प्रोग्राम चल रहा था। प्रोग्राम के दौरान दुल्हन की चचेरी बहन महताब की बेटी रिमशा ओर पड़ोस की कुछ सहेलियां गानों पर डांस कर रही थी।
तभी दुल्हन की बहन रिमशा गिर गई ओर उसकी मौत हो गई। वही साथ मे डांस कर रही लड़कियों ने रिमशा को उठाने का प्रयास किया लेकिन रिमशा नही उठी तो लड़कियों ने शोर मचा दिया। इस दौरान घर मे चीख पुकार मच गई। इसी दौरान परिवार के लोग रिमशा को लेकर निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुचे। जहा चिकित्सक ने रिमशा को म्रत घोषित कर दिया। रिमशा की मौत के बाद घर मे कोहराम मचा हुआ है वही परिवार वालो ने शादी को रोक दिया गया है।
रिमशा के परिवार के लोगो का कहना है कि रिमशा को चक्कर आने की शिकायत थी। अक्सर रिमशा को चक्कर आते थे जिससे वो परेशान थी। कल घर मे हल्दी का प्रोग्राम था जिसमे रिमशा डांस करते हुए गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।
विश्व प्रसिद्ध तिरुपति नाथ मंदिर के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप,हिन्दू भावनाओं को पहुँची ठेस,छिड़ा विवाद
पीटीआई, नई दिल्ली। अमरावती, आईएएनएस। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप से छिड़े विवाद के बाद तेलुगू देसम पार्टी (टीडीपी) ने गुरुवार को इसकी लैब रिपोर्ट में भी पुष्टि का दावा किया। टीडीपी ने कहा कि लड्डू के घी के नमूनों की जांच के बाद गुजरात