डीएवी मेरठ की अंडर 17 की खो-खो, क्रिकेट तथा हॉकी की टीम नेशनल के लिए हुई चयनित

डीएवी मेरठ की अंडर 17 की खो-खो, क्रिकेट तथा हॉकी की टीम नेशनल के लिए हुई चयनित

Share This Post

डी ए वी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल, मेरठ के तत्वाधान में आयोजित कराई जा रही, तीन दिवसीय डी ए वी स्पोर्ट्स स्टेट लेवल, 2023 अंडर 14, 17 19 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजय हासिल की। अतिथियों में प्रो. डॉ वीरेंद्र चौधरी, (विभागाध्यक्ष, खेल विभाग, मेरठ कॉलेज) श्री अविनाश (प्रिंसिपल व डायरेक्टर ब्लॉसम स्कूल) उपस्थित रहे।डॉ अल्पना शर्मा (क्षेत्रीय अधिकारी यूपी जोन ए) के दिशा निर्देश में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
डीएवी स्पोर्ट्स स्टेट लेवल, 2023 अंडर 14,17,19 में क्रिकेट के खेल में अंडर 14 डी ए वी साहिबाबाद विजेता, डी ए वी रसूलपुर उपविजेता, अंडर 17 डी ए वी मेरठ विजेता, डी ए वी साहिबाबाद उपविजेता, अंडर 19 डी ए वी खड़िया, विजेता, डी ए वी बृजविहार उपविजेता रहा। हॉकी के खेल में अंडर 17डी ए वी मेरठ तथा अंदर-19 डी ए वी,रसूलपुर विजयी रहा। फुटबॉल के खेल में अंडर 14 डीएवी बबराला एक गोल से डीएवी परासी से जीती, अंडर 17 वर्ग में डीएवी गेल दो गोल से डीएवी परासी से जीती तथा अंडर-19 में डीएवी नोएडा दो गोल से डीएवी बबराला से जीती। वॉलीबॉल खेल में अंडर 17 डीएवी मुजफ्फरनगर तथा डीएवी चंद्र नगर में डीएवी मुजफ्फरनगर विजयी रहा तथा अंडर-19 वर्ग में डीएवी पिलखुवा तथा डीएवी प्रताप विहार में डीएवी प्रताप विहार विजयी रहा। बैडमिंटन के खेल में अंडर 14 डीएवी नोएडा, अंडर 17 डी ए वी ओबरा, अंडर 19 डी ए वी रॉबर्ट्सगंज विजयी रहा। खो-खो के खेल में अंडर 14 डीएवी टांडा विजेता तथा डीएवी साहिबाबाद उपविजेता, अंडर 17 डी ए वी परासी विजेता तथा डीएवी प्रताप विहार उपविजेता रहा। खेलों के अंतर्गत विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

Leave a Reply

More To Explore

विश्व प्रसिद्ध तिरुपति नाथ मंदिर के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप,हिन्दू भावनाओं को पहुँची ठेस,छिड़ा विवाद

पीटीआई, नई दिल्ली। अमरावती, आईएएनएस। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप से छिड़े विवाद के बाद तेलुगू देसम पार्टी (टीडीपी) ने गुरुवार को इसकी लैब रिपोर्ट में भी पुष्टि का दावा किया। टीडीपी ने कहा कि लड्डू के घी के नमूनों की जांच के बाद गुजरात

Read More »

मेरठ में आईएएस के रिश्तेदार के साथ मारपीट,जिलाधिकारी ने तीन कर्मचारियों का किया तबादला

Meerut : थाना परतापुर के हवाई पट्टी पर तैनात नागरिक उड्डयन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से हुई मारपीट के आरोप में मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार को कलक्ट्रेट के तीन कर्मचारियों का तबादला मवाना और सरधना तहसील में किया है। इस घटना क्रम की जांच उन्होंने एडीएम प्रशासन को

Read More »

मुंडाली में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का थाने का घेराव,आरोपी मौके से फरार

मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात हिंदू धर्म के लोगो ने जमकर नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। लोगों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया। थाने का घेराव करने वाले लोगों का कहा कि पुलिस लड़की से छेड़छाड़ करने

Read More »

भाजपा महानगर अध्यक्ष का बदमाशो ने लूटा मोबाइल,सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों तक पहुँचेगी पुलिस

मेरठ में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाश पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे हैं। सरेआम भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी से मोबाइल छीनकर भाग गए। बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता से मोबाइल छीना और बाइक पर भाग गए। वहीं भाजपा नेता ने सदर थाना पुलिस को

Read More »

कक्षा 6 की 10 वर्षीय छात्रा ने किया सुसाइड, पुलिस और परिजनों की पोस्टमार्टम को लेकर नोकझोंक

मेरठ में कक्षा 6 की छात्रा ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड की वजह अभी साफ नही हो सकी है लेकिन परिवार के लोगो का कहना है कि छात्रा मानसिक तनाव में थी। जिसकी वजह से छात्रा ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया है। सूचना

Read More »

तीन दिवसीय कार्यशाला ” Advance Techniques on molecular biology” का शुभारंभ

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित माइक्रोबायोलॉजी डिपार्मेंट, बायोटेक्नोलॉजी डिपार्मेंट एवं जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यशाला जिसका शीर्षक एडवांस्ड टेक्निक्स इन मॉलेक्युलर बायोलॉजी का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। आज प्रथम सत्र विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने विभाग

Read More »

आयुक्त व आईजी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक

मेरठ में आज आयुक्त सभागार में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 व आईजी नचिकेता झा द्वारा समस्त जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त महोदया ने संबंधित अधिकारी को वैध

Read More »

एसटीएफ ओर दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

एसटीएफ ओर दिल्ली स्पेशल पुलिस टीम द्वारा कुख्यात हाशिम बाबा गैंग के शूटर अनस और असद को गिरफ्तार किया है। दोनों की गुरुवार सुबह दिल्ली स्पेशल पुलिस सेल और मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स से मुठभेड़ हुई थी। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में दोनों बदमाशों को टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

Read More »

गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और गोकश की मुठभेड़ हुई है। एक आरोपी मेहराजुद्दीन के पैर में गोली लगने से वो घायल हुआ है। जबकि वकील नाम का दूसरा गोकश पकड़ा गया। वहीं सोनू नाम का तीसरा गोकश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो

Read More »