डीएवी के विद्यार्थियों ने डीएवी स्पोर्ट्स स्टेट लेवल, 2023 के अंतिम दिवस को बनाया यादगार

डीएवी के विद्यार्थियों ने डीएवी स्पोर्ट्स स्टेट लेवल, 2023 के अंतिम दिवस को बनाया यादगार

Share This Post

मेरठ।  कैलाश प्रकाश स्पोर्टस् स्टेडियम , भामाशाह क्रिकेट मैदान व सरस्वती शिशु मंदिर में चल रही तीन दिवसीय डी ए वी स्पोर्ट्स स्टेट लेवल प्रतियोगिता का समापन हो गया।  तीसरे व अंतिम दिन डीएवी के विद्यार्थियों ने खेल जगत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का भरसक प्रयत्न किया।

100 मीटर रेस में अंडर 14 वर्ग में आदित्य राज, डी ए वी परासी 12.49 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने, अंडर 17 वर्ग में शिव प्रताप, डी ए वी बबराला 11.39 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने, अंदर-19 अंकुश कुमार सिंह, डी ए वी खड़िया 24.43 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने।

200 मीटर रेस में अंडर 14 आदित्य राज डी ए वी परासी 26 .14 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने, अंडर 17 प्रतीक कुमार डीएवी बबराला 25 .83 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने तथा अंडर-19 के अंतर्गत अंकुश कुमार सिंह, डी ए वी खड़िया 24. 43 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने।

400 मीटर रेस में विकास यादव डीएवी प्रयागराज 1 मिनट 5.6 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने, अंडर 17 विशाल, डी ए वी साहिबाबाद 1 मिनट 2.19 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने। अंडर-19 में अंकित कुमार वर्मा, डी ए वी खड़िया 57 मिनट 9 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने।

800 मीटर रेस में अंडर 14 विकास यादव डीएवी प्रयागराज 2 मिनट 35.5 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने, अंडर 17 के वर्ग में शिवा केशव डीएवी गेल 2 मिनट 24.9 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने तथा अंडर-19 वर्ग में प्रभात कुमार डीएवी बीना 2 मिनट 28.3 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने।

1500 मीटर रेस के अंतर्गत अंडर 17 वर्ग में बॉबी डीएवी मेरठ ने 4 मिनट 57.8 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अंडर-19 वर्ग में हर्षित डी ए वी पिलखुवा ने 5 मिनट 8.19 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

4  x 100 मीटर रिले में अंडर14वर्ग में डीएवी बीना ने 56.32 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, अंडर 17 में डीएवी बबराला ने 51.36 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, तथा अंडर-19 में डीएवी खड़िया ने 51.05 सेकंड में दौड़ पूरी का प्रथम स्थान प्राप्त किया।

4  x 400 मीटर रिले में अंडर 17 डीएवी परासी ने 4 मिनट 18.8 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अंडर-19 वर्ग में डीएवी खड़िया ने 4 मिनट 4.4 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

हाई जंप में अंडर 17 के अंतर्गत डी ए वी बबराला के प्रतीक ने 1.55 मीटर की कूद लगाकर तथा अंडर-19 में डीएवी ऊंचाहार के आकाश सिंह ने 1.55 मीटर की कूद लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

लॉन्ग जंप की प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर 14 वर्ग में डीएवी बबराला के हर्षित कुमार ने 5.20 मीटर की कूद लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया ,अंडर 17 शिव प्रताप डी ए वी बबराला 5.90 मीटर की कूद लगाकर बना विजयी तथा अंदर-19 प्रतीक तिवारी डीएवी ऊंचाहार 5.61 मीटर की कूद लगाकर बना विजयी।

शॉट पुट की प्रतियोगिता में अंडर 14, डीएवी ब्रिज विहार के पृथ्वीराज चौहान ने प्रथम स्थान, अंडर 17 के अंतर्गत डी ए वी गेल के तन्मय यादव ने प्रथम स्थान तथा अंडर 19 वर्ग में डीएवी ब्रिज विहार के आदित्य शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

डिस्कस थ्रो खेल में अंडर 17 के वर्ग में आयुष कुमार डीएवी बबराला ने 29.40 मी का थ्रो कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अंडर-19 आकाश, डी ए वी बबराला ने 25.76 मी का थ्रो कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।नोएडा रीजन को ओवरआल ट्राफी तथा एथलेटिक्स में क्लस्टर 1 सोनभद्र को ट्रॉफी प्रदान की गई।नोएडा रीजन को ओवरआल ट्राफी तथा एथलेटिक्स में क्लस्टर 1 सोनभद्र को ट्रॉफी प्रदान की गई।विजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा क्लस्टर 5,नोएडा रीजन को ओवरआल ट्राफी तथा एथलेटिक्स में क्लस्टर 1 सोनभद्र को ट्रॉफी प्रदान की गई ।

विशिष्ट अतिथि के रूप में  गजेंद्र सिंह पहलवान (अंतरराष्ट्रीय रेसलर तथा अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग कोच) उपस्थित रहे।मुख्य अतिथियों में करनल बब्बर, श्रीमती रेणु बब्बर (प्रधानाचार्यो चिराग स्कूल)  वाई पी सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी  अश्विनी गुप्ता अध्यक्ष क्रीड़ा भारती  रजनीश कौशल (अध्यक्ष कबड्डी संघ) खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने हेतु आयोजन में उपस्थित थे।प्रधानाचार्या  अपर्णा जैन ने डॉ अल्पना शर्मा  (क्षेत्रीय अधिकारी डी ए वी स्कूल यूपी जोन ए, स्टेट कोऑर्डिनेटर आफ डीएवी स्पोर्ट्स)को स्मृति चिन्ह तथा नई पौध देकर उनका आभार व्यक्त किया।डॉ अल्पना शर्मा (क्षेत्रीय अधिकारी, डी ए वी स्कूल यूपी जोन ए, स्टेट कोऑर्डिनेटर आफ डीएवी स्पोर्ट्स), प्रधानाचार्या श्रीमती अपर्णा जैन ने अतिथियों को ऊर्जा का प्रतीक नई पौध तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर आभार व्यक्त किया।

प्रधानाचार्या अपर्णा जैन ने डॉ अल्पना शर्मा (क्षेत्रीय अधिकारी, डी ए वी स्कूल, यूपी जोन ए, स्टेट कोऑर्डिनेटर ऑफ डीएवी स्पोर्ट्स) का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में समस्त डी ए वी परिवार का हृदय से आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह अत्यधिक गौरव का विषय है कि हम डीएवी का हिस्सा हैं । हम सब का कर्तव्य है कि हम अपने डीएवी को बुलंदियों तक लेकर जाएं। खेल डीएवी का अभिन्न अंग हैं और विद्यार्थियों के लिए अत्यावश्यक क्षेत्र तथा यही कारण है कि डीएवी अपने कर्तव्य बोध के कारण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन नियमित रूप से करता रहता है।

डॉ अल्पना शर्मा ने प्रबंधन समिति, स्पोर्ट्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विनीत त्यागी,  कुमुद त्यागी,प्रवेश डबास, वीरपाल, सुशील त्यागी तथा मीडिया प्रभारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने तीन दिवसीय आयोजन की विस्तृत सूचना जन जन तक पहुंचाई।

Leave a Reply

More To Explore

भाई की तलाश में भटक रहा बड़ा भाई हरिद्वार जाते वक्त मेरठ में किया किडनैप,चार दिन तक कोई सुराग नही

मेरठ में सकौती स्टेशन से कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से एक किशोर को किडनैप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वारदात को हुए 4 दिन बीत चुके है । लेकिन, अभी तक पुलिस को किसी तरह का कोई सुराग नहीं मिला है। किशोर के बड़े

Read More »

शास्त्री नगर के सेक्टर एक मे दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से सहमा क्षेत्र,जमीनी विवाद के चलते खरीदार ने मकान मालिक पर चलाई गोलियां

मेरठ के शास्त्री नगर में मकान के विवाद के चलते एक युवक ने घर के बाहर आकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बताया जा रहा है मकान खरीदार का मकान पर कब्जा ना मिलने पर मकान मालिक ने आज घर के बाहर कई राउंड फायर किये और मौके से फरार हो

Read More »

एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते दरोगा को गिरफ्तार किया

मेरठ में एंटी करप्शन की टीम ने यूपी पुलिस के रिश्वतखोर दरोगा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भावनपुर थाने की अब्दुल्लापुर चौकी पर तैनात दरोगा विक्रम सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। दरोगा

Read More »

महिला के घर लूट करने आये बदमाश को ग्रामीणों ने दबोचा,पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में एक घर मे घुस कर महिलाओं के कुंडल लूटने करने वाले बदमाश को गांव के ही लोगो ने पकड़ लिया और जमकर खातिर कर डाली। बताया जा रहा है कि 4 बदमाशों में 1 बदमाश को छोड़कर बाकी भागने में कामयाब

Read More »

कारपेंटर कारोबारी के घर ईडी का छापा,32 करोड़ के हीरे बरामद

मेरठ सकेत के जाने माने नामचीन कारपेट कारोबारी शारदा एक्सपोर्ट्स के मालिकों के घर से 32 करोड़ के हीरे मिलने की बात सामने आ रही है। ईडी की रेड में गुप्ता बंधुओं और पूर्व आईएएस मोहिंदर सिंह के भ्रष्टाचार की परतें खुल रही हैं। पिछले 5 दिनों से शहर में

Read More »

विश्व प्रसिद्ध तिरुपति नाथ मंदिर के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप,हिन्दू भावनाओं को पहुँची ठेस,छिड़ा विवाद

पीटीआई, नई दिल्ली। अमरावती, आईएएनएस। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप से छिड़े विवाद के बाद तेलुगू देसम पार्टी (टीडीपी) ने गुरुवार को इसकी लैब रिपोर्ट में भी पुष्टि का दावा किया। टीडीपी ने कहा कि लड्डू के घी के नमूनों की जांच के बाद गुजरात

Read More »

मेरठ में आईएएस के रिश्तेदार के साथ मारपीट,जिलाधिकारी ने तीन कर्मचारियों का किया तबादला

Meerut : थाना परतापुर के हवाई पट्टी पर तैनात नागरिक उड्डयन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से हुई मारपीट के आरोप में मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार को कलक्ट्रेट के तीन कर्मचारियों का तबादला मवाना और सरधना तहसील में किया है। इस घटना क्रम की जांच उन्होंने एडीएम प्रशासन को

Read More »

मुंडाली में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का थाने का घेराव,आरोपी मौके से फरार

मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात हिंदू धर्म के लोगो ने जमकर नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। लोगों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया। थाने का घेराव करने वाले लोगों का कहा कि पुलिस लड़की से छेड़छाड़ करने

Read More »

भाजपा महानगर अध्यक्ष का बदमाशो ने लूटा मोबाइल,सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों तक पहुँचेगी पुलिस

मेरठ में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाश पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे हैं। सरेआम भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी से मोबाइल छीनकर भाग गए। बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता से मोबाइल छीना और बाइक पर भाग गए। वहीं भाजपा नेता ने सदर थाना पुलिस को

Read More »