ब्रेज मास्टर्स पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर मेरठ में दीपावली का कार्यक्रम बड़े ही हर्षल्लास के साथ किया गया। स्कूल में सुंदर रंगोली ओर सुंदर रंग बिरंगी फूलमालाओं से सजाया गया। बच्चो को ईको फ्रेंडली दीपावली का रंगा रंग जश्न मनाया गया। दीपावली को किस तरह बच्चे मनाये ओर पटाखों से दूर रहकर अपनी खुशियों भारी दीपावली को अपने परिवार के साथ किस तरह मनानी चाहिए इसके बारे में स्कूल की प्रधानचार्य साक्षी शुक्ला ने बच्चों को बड़े ही प्यार से समझाया।दीपावली का महत्व बतलाते हुए प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।
स्कूल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये एडमिन डायरेक्टर मोहसिन खान,निदा अंसारी,आयशा खान,सुमैय्या खान,जुवेना,वारिस सैफी, अरूबा आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया इस दौरान बच्चों ने अपने नन्हे मुन्ने हाथों से दीपावली के कार्ड बना कर अपनी अध्यापिकाओं को भेंट किया। जिसमें दुआ,कबीर,रय्यान,जैन,आबान,अरहम,जोया,सुहान,हनीफा,फलक,तलबिया इन सभी ने कोई ना कोई उपहार अपने अध्यापकों को भेट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।