मेरठ में खेत मे काम कर रहे 3 लोगो को गोली मारकर घायल कर दिया गया। स्कूटी सवार दिन दहाड़े आये और खुलेआम फायरिग की। दबंगाई के चलते स्कूटी सवार ने फायरिंग कर हथियारों को लहराते हुए निकल गये। फायरिंग में 3 युवक घायल हो गये। घायलो में एक ही परिवार के दो सगे भाई भी शामिल है। गोली लगने से तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनको इलाज के लिये भर्ती कराया गया है।
मामला मवाना के थाना किशनपुर गाँव का है। जहा कार्तिक रितिक और अश्वनी शनिवार की सुबह अपने खेतों पर काम कर रहे थे। तभी अचानक स्कुटी पर सवार होकर दो युवक आये । ओर खेत के पास नहर की पटरानी पर स्कूटी रोकी ओर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर दूसरी तरफ काम कर रही महिला और लोग भागे। लेकिन तब तक स्कूटी सवार युवक फायरिंग कर फरार हो चुके थे।
फायरिंग में दो सगे भाई कार्तिक ओर रितिक को लगी है। ओर तीसरे व्यक्ति जी की काम कर रहा था ऋषिपाल को भी गोली लगी है। सूचना पर पहुची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाव के ही अश्वनी पुत्र यशपाल ने बताया कि बंबे की पटरी पर आकर एक स्कूटी रुकी ओर स्कूटी पर सवार दो युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज़ सुनकर आसपास काम करने वाली महिला और पुरूष वहां पर दौड़े। देखा तो 3 लोगो के गोली लगी हुई थी। घायल ज़मीन पर गोली लगने से तड़प रहे थे। रितिक पुत्र जितेंद्र विराना उम्र 20 वर्ष , कार्तिक पुत्र जितेन्द्र विराना उम्र 25 साल दोनो सगे भाई है। कार्तिक की छाती के बाई तरफ गोली लगने से गोली छाती के पार हो गई है। वही रितिक के बाय हाथ के गट्टे पर गोली लगी है। वही तीसरे व्यक्ति अश्वनी पुत्र जसपाल विराना को बाय हाथ मे गोली लगने से घायल है।
वही सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने घटना का जायज़ा लिया है और घायलो से जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।
एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि हमलावर आपस में ताऊ चाचा के बेटे है। घायल परिवार की ओर से भूरा ओर कुलदीप पुत्र बब्बू दोनो सगे भाई है। पीड़ित परिवार ने दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया गया है तहरीर के आधार पर। बताया जा रहा है कि आज सुबह किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था। जिसके चलते भूरे ने फायरिंग कर दी थी। तीन लोगों को गोली लगी है जिनको सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलो का उपचार चल रहा है।