फिरोजाबाद में बंदी की मौत के बाद बवाल प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव, वाहनों में लगाई आग

फिरोजाबाद में बंदी की मौत के बाद बवाल प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव, वाहनों में लगाई आग

Share This Post

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बंदी की मौत के बाद बवाल हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर खड़े वाहनों में आग लगा दी।भीड़ ने एम्बुलेंस तोड़ दी। उग्र भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। पथराव कर रहे लोगों को पुलिस ने सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा। पुलिस की ओर से हवाई फायरिंग की। घटना में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

विरोध बढ़ता देख आसपास के 5 थानों से पुलिस बुला ली गई है। एस पी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी सौरभ दीक्षित का कहना है- अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। जिन्होंने कानून को हाथ में लिया है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी उनको बक्शा नही जाएगा। घटना थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूंपुर चौराहे की है।


पुलिस ने बताया-नगला पचिया निवासी आकाश सिंह (28) को 2 दिन पहले चोरी के मामले में जेल भेजा था, जहां उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घर जाते समय परिजनों ने थाना दक्षिण के हिमायूंपुर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। भीम आर्मी के पदाधिकारी भी पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजनों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने पथराव कर दिया। उग्र भीड़ को रोकने के लिये पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क किनारे खड़ी बाइक ओर अन्य वाहनों में आग लगा दी। एम्बुलेंस में भी तोड़फोड़ कर दी।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर युवा और महिलाएं थीं। बवाल बढ़ता देख व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। पूरी सड़क पर पत्थरों से पट गई।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- रात 8 बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। हालात बेकाबू हो गए हैं। पुलिस ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कई लोगों को चोटें आई हैं। लोग जान बचाने के लिए घरों में घुस गए। पुलिस खींचकर लोगों को घर से बाहर लाई और जमकर पीटा। 10-15 लोगों को हिरासत में लिया।
जेल सुप्रीटेंडेंट एके सिंह ने बताया-19 जून को चोरी के मामले में उसे जेल लाया गया था। गुरुवार रात उसकी तबीयत खराब हुई थी। डॉक्टरों ने जेल में उसे दवा दी, वह ठीक हो गया था। शुक्रवार सुबह 5 बजे अचानक फिर उसकी तबीयत बिगड़ी। उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

More To Explore

विश्व प्रसिद्ध तिरुपति नाथ मंदिर के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप,हिन्दू भावनाओं को पहुँची ठेस,छिड़ा विवाद

पीटीआई, नई दिल्ली। अमरावती, आईएएनएस। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप से छिड़े विवाद के बाद तेलुगू देसम पार्टी (टीडीपी) ने गुरुवार को इसकी लैब रिपोर्ट में भी पुष्टि का दावा किया। टीडीपी ने कहा कि लड्डू के घी के नमूनों की जांच के बाद गुजरात

Read More »

मेरठ में आईएएस के रिश्तेदार के साथ मारपीट,जिलाधिकारी ने तीन कर्मचारियों का किया तबादला

Meerut : थाना परतापुर के हवाई पट्टी पर तैनात नागरिक उड्डयन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से हुई मारपीट के आरोप में मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार को कलक्ट्रेट के तीन कर्मचारियों का तबादला मवाना और सरधना तहसील में किया है। इस घटना क्रम की जांच उन्होंने एडीएम प्रशासन को

Read More »

मुंडाली में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का थाने का घेराव,आरोपी मौके से फरार

मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात हिंदू धर्म के लोगो ने जमकर नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। लोगों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया। थाने का घेराव करने वाले लोगों का कहा कि पुलिस लड़की से छेड़छाड़ करने

Read More »

भाजपा महानगर अध्यक्ष का बदमाशो ने लूटा मोबाइल,सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों तक पहुँचेगी पुलिस

मेरठ में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाश पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे हैं। सरेआम भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी से मोबाइल छीनकर भाग गए। बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता से मोबाइल छीना और बाइक पर भाग गए। वहीं भाजपा नेता ने सदर थाना पुलिस को

Read More »

कक्षा 6 की 10 वर्षीय छात्रा ने किया सुसाइड, पुलिस और परिजनों की पोस्टमार्टम को लेकर नोकझोंक

मेरठ में कक्षा 6 की छात्रा ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड की वजह अभी साफ नही हो सकी है लेकिन परिवार के लोगो का कहना है कि छात्रा मानसिक तनाव में थी। जिसकी वजह से छात्रा ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया है। सूचना

Read More »

तीन दिवसीय कार्यशाला ” Advance Techniques on molecular biology” का शुभारंभ

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित माइक्रोबायोलॉजी डिपार्मेंट, बायोटेक्नोलॉजी डिपार्मेंट एवं जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यशाला जिसका शीर्षक एडवांस्ड टेक्निक्स इन मॉलेक्युलर बायोलॉजी का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। आज प्रथम सत्र विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने विभाग

Read More »

आयुक्त व आईजी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक

मेरठ में आज आयुक्त सभागार में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 व आईजी नचिकेता झा द्वारा समस्त जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त महोदया ने संबंधित अधिकारी को वैध

Read More »

एसटीएफ ओर दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

एसटीएफ ओर दिल्ली स्पेशल पुलिस टीम द्वारा कुख्यात हाशिम बाबा गैंग के शूटर अनस और असद को गिरफ्तार किया है। दोनों की गुरुवार सुबह दिल्ली स्पेशल पुलिस सेल और मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स से मुठभेड़ हुई थी। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में दोनों बदमाशों को टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

Read More »

गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और गोकश की मुठभेड़ हुई है। एक आरोपी मेहराजुद्दीन के पैर में गोली लगने से वो घायल हुआ है। जबकि वकील नाम का दूसरा गोकश पकड़ा गया। वहीं सोनू नाम का तीसरा गोकश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो

Read More »