स्वस्थ एवं संघर्षशील जोश भरने वाला खेल है खो-खो: प्रो. संगीता शुक्ला

स्वस्थ एवं संघर्षशील जोश भरने वाला खेल है खो-खो: प्रो. संगीता शुक्ला

Share This Post

मेरठ। खो-खो एक भारतीय खेल है, इस खेल में मैदानों के दोनो ओर खंभो के अलावा किसी अतिरिक्त साधन की आवश्यकता नहीं होती है। यह ऐसा खेल है जो युवाओं में स्वस्थ एवं संघर्षशील जो भर देता है। यह खेल युवाओं में अत्यधिक तंदुरस्ती कौशल, गति और ऊर्जा का संचार करता है। यह बात चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर अंतर विश्वविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर  पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 संगीता शुक्ला ने कही।

विश्वविद्यालय में खो-खो के शुभारंभ के अवसर पर कुलपति प्रो0 संगीता शुक्ला ने अंतर विश्वविद्यालय व चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का ध्वजा रोहण किया। इसके अलावा कुलपति के सामने देश भर से आई 16 विश्वविद्यालयों की टीम ने फ्लेग मार्च किया। इसके पश्चाल कुलपति प्रो0 संगीता शुक्ला से टॉस करके खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।इससे पूर्व कुलपति ने खो-खो प्रतियोगिता के विजेताओं व प्रतिभागियों को दी जाने वाली ट्रॉफी व गोल्ड, सिलवर व ब्रांज मेडल का भी शुभारंभ किया।  खो-खो अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में 16 टीम भाग ले रही हैं 16 टीमों के चार ग्रुप बनाए गए हैं।

ग्रुप ए:- जीएनडीयू अमृतसर, शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर, दीनदयाल विश्वविद्यालय कानपुर, दावांगग्री विश्वविद्यालय कर्नाटक।ग्रुप बी:- जेएन टेक विश्वविद्यालय कॉकीनाडा आंध्रप्रदेश, वीबीएसपी विश्वविद्यालय जौनपुर, दिल्ली विश्वविद्यालय, सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय पुणे।ग्रुप सी:- डॉ0 बीआरए मराठावाडा विश्वविद्यालय औरंगाबाद, मैंगलोर विश्वविद्यालय कर्नाटक, यूनिवर्सिटी ऑफ कल्याणी।ग्रुप डी:- त्रिपुरा विश्वविद्यालय त्रिपुरा, एएन विश्वविद्यालय गुन्टूर आंध्र प्रदेश, मुंबई विश्वविद्याल, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ।

खेल विभाग के प्रभारी व कुलानुशासक प्रो. बीरपाल सिंह ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। कहा कि खेल में हार जीत महत्व नहीं रखती है बल्कि खेल में भाग लेना बडी बात है। खो-खो खेल एकजुटता सिखाता है एक दूसरे का सहयोग कर अपनी टीम को विजय बनाना सिखाता है। इस अवसर पर डॉ0 गुलाब सिंह रूहल, डॉ0 ओमपाल सिंह, इंजीनियर मनीष मिश्रा, प्रेस समिति के सदस्य इंजीनियर प्रवीण पंवार, मितेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

आज के परिणाम

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने ईस्ट जोन की विजेता त्रिपुरा पुरा विश्वविद्यालय को एक पारी व 4 अंकों से हराया।आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय गुन्टूर को मुम्बई विश्वविद्यालय ने एक पारी व 1अंक से हराया।जे एन टेक्निकल विश्वविद्यालय काकीनाडा को सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय पूना ने 16-18 से हराया। वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय जोनपुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय को 20-13 से हराया।

Leave a Reply

More To Explore

मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में किशोरी के साथ गैंग रेप, पुलिस मौके पर आरोपियों की तलाश जारी

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में 16 साल की किशोरी को एक कमरे में बंधक बनाकर तीन आरोपियों ने गैंग रेप कर दिया। आरोपी किशोरी को नग्न अवस्था में कमरे में छोड़कर फरार हो गए किशोरी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिवार वाले पहुंचे और

Read More »

रेशम कारोबारी के घर में लूट की घटना को अंजाम देने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

मेरठ में शुक्रवार देर रात लिसाड़ी गेट पुलिस और सर्विसलांस टीम की 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश रेशम कारोबारी के परिवार को गन पॉइंट पर लेकर डकैती डालने के मामले

Read More »

23 करोड़ की लागत से रैपिड के मेरठ साउथ स्टेशन के पास बनाया जाएगा काम काज वाली महिलाओं के लिए हॉस्टिल

मेरठ। दिल्ली-नोएडा या फिर अन्य सिटी में जॉब करने वाली बेटियों के लिए अच्छी खबर है। परतापुर स्थित मेरठ साउथ स्टेशन के पास नगर निगम ने 100 बेड के गर्ल्स हॉस्टल की डीपीआर तैयार कर ली है। इसमें कैंटीन, योगा सेंटर और मनोरंजन के संसाधन भी होंगे। सुरक्षा की दृष्टि

Read More »

कस्बों से दिल्ली और हरिद्वार के लिए सीधी मिलेगी बस

मेरठ। मेरठ डिपो की रोडवेज बसें जिले के हर कस्बे और बड़ी ग्राम पंचायत से चलेंगी। हरिद्वार, दिल्ली, कोटद्वार के लिए बसें चलाई जाएंगी। मेरठ डिपो में परिवहन निगम की बसें ही चलती हैं, जबकि भैसाली डिपो से अनुबंधित बसें चल रही हैं। अनुबंधित बसें बागपत, बुलदंशहर, गढ़, हापुड़, आनंद

Read More »

हाजी इजलाल की हापुड़ बाईपास पर बन रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर

मेरठ। लोहिया नगर थाना अंतर्गत हापुड़ बाईपास पर 10000 वर्ग गज क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही हाजी इजलाल और हाजी हामितद की कॉलोनी पर शुक्रवार को बुलडोजर चला दिया गया। 22 फरवरी को कॉलोनी के ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे। शुक्रवार को मेरठ विकास

Read More »

महिला का शव मिलने के बाद परिजनों का जमकर हंगामा

मेरठ के लोहियानगर स्थित अलीबाग कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे में पंखे पर कपड़े से लटका हुआ था। उसकी शादी अलीबाग कॉलोनी के रहने वाले युवक से लॉकडाउन के दौरान हुई थी। जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग

Read More »

डीएवी के प्रांगण में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों का किया गया सम्मान

5 सितंबर 2024 डी ए वी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल, मेरठ के प्रांगण में ‘शिक्षक दिवस’ का आयोजन किया गया। जिसमें परंपरागत रूप से विद्यार्थियों ने अध्यापकों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात आर्य समाज की परंपरा का निर्वाह करते हुए हवन की दिव्य अग्नि को प्रचलित करते हुए कार्यक्रम

Read More »

कृषि शिक्षा में बड़े बदलाव नए विषय पढ़ेंगे स्नातक के विद्यार्थियों

नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने कृषि शिक्षा में बड़े बदलाव किए हैं। इसके अनुसार, अब कृषि विश्वविद्यालयों में बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स भी पढ़ेंगे। यही नहीं, सामान्य कोर्स की तरह अब मल्टीपल एंट्री और एग्जिट का प्रावधान कृषि विश्वविद्यालयों

Read More »

सलमान शारुख खान ने अमिताभ बच्चन से ज्यादा कर चुकाया

देश की करदाता हस्तियों में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान शीर्ष पर हैं। फॉर्च्यून इंडिया मैगजीन के मुताबिक शाहरुख ने 2023-24 में 92 करोड़ रुपये का अग्रिम कर भुगतान किया है। इस सूची में दूसरे पायदान पर तमिल अभिनेता थलपति विजय (80 करोड़) हैं। वहीं सलमान खान (75 करोड़) तीसरे और

Read More »