मेरठ। थाना रोहटा के अट्टा चिंदौड़ी गांव में दो पक्षों के विवाद में आईआईएमटी के एमएससी कर रहे एक छात्र की गोली दी गयी। घायलवस्था में छात्र केा सुभारती अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पूरा मामला रोहटा थाना क्षेत्र के अट्टा चिंदौड़ी का है। कार्तिक (21) पुत्र प्रवीण रोहटा का रहने वाला था। कार्तिक आईआईएमटी कॉलेज में एमएससी सेकेंड ईयर का छात्र था। मंगलवार सुबह कार्तिक अपने पड़ोसी प्रशांत के साथ मेरठ के लिए बाइक से निकला। प्रशांत भी कार्तिक के साथ आईआईएमटी कॉलेज में ही पढ़ता है। दोनों कॉलेज के लिए एक ही बाइक से निकले। लौटते वक्त यह वारदात हो गई। घटना के बाद से प्रशांत फरार है। जहां पर किसी बात को लेकर गांव के दो पक्षों में विवाद हुआ। जिसमें गांव के कार्तिेक को भदौडा के युवकों ने पेट से सटा कर गोली मार दी ।अक्षय ने बताया, रोजाना की तरह गांव में लाइब्रेरी में बैठकर मैं पढ़ रहा था। तभी कार्तिक का फोन आया। कार्तिक ने कहा कि उत्सव गार्डन के पास तुरंत आ जा बहुत जरूरी काम है। फोन काट दिया। फोन कटते ही मैं बाइक से फौरन उत्सव गार्डन पहुंचा।अक्षय का कहना है कि दोनों गुटों में किसी बात पर झगड़ा हुआ था। शायद किसी लड़की को लेकर झगड़ा हुआ था। गोली मारने वाला अनुभव भाजपा सरकार के राज्यमंत्री जयवीर सिंह के साथ, मृतक कार्तिक के परिजनों ने अनुभव पर लगाया हत्या का आरोप।अक्षय और प्रशांत मिलकर कार्तिक को लहूलुहान हालत में बाइक से तुरंत सुभारती अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
कार्तिक के माता, पिता दोनों दिव्यांग
अक्षय ने बताया कि अनुभव पुत्र जितेंद्र भदौड़ा गांव का रहने वाला है। उसने निशानेबाजी की कोचिंग ली है। शूटिंग में पार्टिसिपेट करता रहा है। पिछले कुछ दिनों से गेम छोड़कर खेती कर रहा था। गांव में सारे लोग अनुभव उर्फ शूटर कहते हैं। मृतक कार्तिक के माता, पिता दोनों दिव्यांग हैं। पिता गांव में खेती करते हैं। छोटा भाई सार्थक भी पढ़ाई करता है।
एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। मृतक कार्तिक के मौसी के बेटे ने बताया है कि दो गुटों में झगड़ा हुआ इसके बाद कार्तिक को भदौडा गांव के लड़कों ने गोली मारी है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।