भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत आज भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी से मिलने उनके आवास पर पहुचे। जहाँ नरेश टिकैत की जिलाध्यक्ष अनुराग ठाकुर के साथ काफी देर तक संगठन को लेकर चर्चा हुई। वही अनुराग ठाकुर ने संगठन कार्यकर्ताओ से उनका हाल जाना। और सभी से एकजुट होकर रहने का आव्हान किया राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा की सरकार बिजली संबंधी नीतियां लगातार किसान विरोधी बनती जा रही जैसे की नलकूप पर मीटर, अब एक नई बीमारी स्मार्ट मीटर आ गई , गन्ने का मूल्य लागत के अनुसार बढ़ नही रहा है, किसान लगातार घाटे की खेती करने पर मजबूर हो रहा है। किसान बेहद परेशान हे संगठन भी लगातार किसान समस्याओं को लेकर आंदोलन करता आ रहा है मेरठ भाकियू इकाई ने अभी बहुत बड़ा आंदोलन कमिश्नरी पर किसान समस्याओं को लेकर किया था हमारा सभी से यही कहना है की सब एकजुट होकर संगठन सदस्यता बने रहे और संगठन को मजबूत करते रहे आंदोलन ही समस्याओं का समाधान देगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, हर्ष चहल,सनी प्रधान ,इंद्रपाल सिंह, बबलू सिसौला, अनूप यादव, मोनू टिकरी, चिंकू, विनय पंघाल, जोनी नंगला, इकराम, सोनू , शेर मोहमद, रजत , हरपाल , रेशपाल आदि मौजूद रहे।
पेपर मिल में गत्ते का ढाक गिरने से युवक की मौत एक मजदूर घायल
मेरठ के गंगानगर थानाक्षेत्र स्थित एक पेपर मिल में गत्ते की ढांग के नीचे दबकर सुपरवाइजर की मौत हो गई। सुपरवाइजर मारूफ यहां 12 सालों से काम कर रहा था। अचानक हुई इस मौत से हड़कंप मच गया। वही इस दुर्धटना ने एक मजदूर भी घायल हुए है जिसको निजी