मेरठ। थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के मवी मीरा गांव में सुबह दुकान पर सामान लेने जा रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइस सवारों ने महिला का तीन गोली मारी गंभीर अवस्था में महिला को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिसमौके पर पहुंची। पुलिस केा मौके से तीन खोखे बरामद हुए।मौके पर फोरेसिंक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पडताल करने में जुटी है। पुलिस प्रेम प्रंसग मानकर चल रही है। मृतका का बीस दिन पहले ही दूसरी शादी हुई थी।
28 साल की सोनी मेरठ के मवीमीरा गांव में रहती थी। 10 साल पहले उसकी शादी खतौली के हाजीपुर गांव के रहने वाले सतेंद्र से हुई थी। सतेंद्र सोनी की बड़ी बहन अलका का देवर है। मगर, शादी के कुछ समय बाद ही सतेंद्र और सोनी के बीच झगड़ा होने लगा।इसके चलते सोनी अपने मायके मेरठ में आकर रहने लगी। इसके बाद पति-पत्नी तलाक हो गया। घरवालों ने बताया कि 28 नवंबर को सोनी की दूसरी शादी मुजफ्फरनगर के खतौली में रहने वाले रविंद्र कुमार से हुई थी।दूसरी शादी के 16 दिन बाद सोनी 14 दिसंबर को मायके में अपने गांव मवी मीरा आई थी। मंगलवार सुबह सोनी अपने भाई अनुज फौजी के मकान से अपने दूसरे मकान पर पैदल आ रही थी। जैसे ही वह बीच गांव में बड़े मंदिर के पास पहुंची, बाइक सवार युवक ने सोनी पर गोलियां बरसा दीं। सोनी को दो गोली लग गईं। दो गोली महिला के सीने में लगीं।गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और सभी घरों के अंदर भाग गए में दुबक गए। इसके चलते आरोपी मौके से आसानी से भाग निकला।
लहूलुहान हालत में महिला को घरवाले मोदीपुरम के SDS ग्लोबल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पल्लपुरम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके पर से खाली खोखे बरामद हुए। मौके पर फोरसिंक टीम को बुलाया गया। हालांकि, घरवालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। हत्या का कारण महिला का शादी के बाद अफेयर बताया जा रहा है।
पहली शादी झगड़े के कारण टूटी
28 साल की सोनी मेरठ के मवीमीरा गांव में रहती थी। 10 साल पहले उसकी शादी खतौली के हाजीपुर गांव के रहने वाले सतेंद्र से हुई थी। सतेंद्र सोनी की बड़ी बहन अलका का देवर है। मगर, शादी के कुछ समय बाद ही सतेंद्र और सोनी के बीच झगड़ा होने लगा।इसके चलते सोनी अपने मायके मेरठ में आकर रहने लगी। इसके बाद पति-पत्नी तलाक हो गया। घरवालों ने बताया कि 28 नवंबर को सोनी की दूसरी शादी मुजफ्फरनगर के खतौली में रहने वाले रविंद्र कुमार से हुई थी।
14 दिसंबर को आई थी मायके
दूसरी शादी के 16 दिन बाद सोनी 14 दिसंबर को मायके में अपने गांव मवि मीरा आई थी। मंगलवार सुबह सोनी अपने भाई अनुज फौजी के मकान से अपने दूसरे मकान पर पैदल आ रही थी। जैसे ही वह बीच गांव में बड़े मंदिर के पास पहुंची, बाइक सवार युवक ने सोनी पर गोलियां बरसा दीं। सोनी को दो गोली लग गईं। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और सभी घरों के अंदर भाग गए में दुबक गए। इसके चलते आरोपी मौके से आसानी से भाग निकला।
पति को चकमा देकर भागी थी सोनी
वहीं, गांव में चर्चा है कि ये हत्या अफेयर के कारण हो सकती है। दरअसल, 2 महीने पहले सोनी अपने पहले पति सतेंद्र के साथ मवाना में दवा लेने आई थी। तब वह सतेंद्र को चकमा देकर अपने प्रेमी नाजिम के साथ भाग गई थी। नाजिम खरदोनी गांव का रहने वाला है। सोनी को सिकंदराबाद से बरामद किया गया था। इसके बाद सतेंद्र ने सोनी को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया था।
पहले पति से हैं 2 बेटियां
सोनी को पहले पति सतेंद्र से 2 बेटियां हैं। बड़ी बेटी नाम तनु 8 साल और छोटी तन्वी 6 साल की है। सतेंद्र, सोनी का अलगाव होने के बाद दोनों बेटियां पिता सतेंद्र के पास मुजफ्फरनगर में ही रहती हैं। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि जांच की जा रही है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस प्रेम प्रसंग और पहली शादी को लेकर जांच में जुट गई है।