एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जब से अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया तब से आए दिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ की वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। इन दिनों ये कपल वैकेशन पर इंजॉय कर रहा है और रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर रहा है। अब मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जो फैंस का ध्यान खींच रही है। इस तस्वीर पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। आइए देखते हैं कि इस तस्वीरें में ऐसा क्या है।
मलाइका अरोड़ा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने हाथ से दिल बनाया है। इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की सड़क पर परछाई नजर आ रही है। मलाइका अरोड़ा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में हार्ट इमोजी बनाया है। कपल के इस रोमांटिक अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।