मेरठ के लोहियानगर में एक फल बेचने वाले को बाइक सवार दबंगो ने जमकर पीटा। पिता को पिटता देख जब उसकी बेटी बचाने के लिये दौड़ी तो दबंगो ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर कर दी। जिसका विरोध करने पर दबंगो ने युवती ओर उसके पिता को दौड़ा कर बुरी तरह पीटा। जिसमे युवती की एक आंख फुट गई। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुची ओर घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहा युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।
मामला लोहियानगर क्षेत्र के पास के गाँव का है जहां की पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति फल का ठेला लगा कर सामान बेचता है। महिला का कहना है कि पड़ोस का रहने वाला दबंग रेज़ रफ्तार से बाइक चला कर लाया और उसके पति के ठेले में टक्कर मार दी। महिला का आरोप है कि जब उसके पति ने उसका विरोध किया तो दबंग ने महिला के पति के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। महिला ने बताया कि जब उसकी नाबलिक बेटी ने पिता को पिटता हुआ देखा तो पिता को बचाने के लिये गई। तो दबंग ने अपने साथयो को बुला कर महिला की बेटी के साथ अश्लील हरकतें की ओर दौड़ा दौड़ा कर पीटा। यही नही दबंगो ने युवती के चहरे पर ईंट से वार कर दिया। जिससे युवती गम्भीर रूप से घायल हो गई और उसकी आंख भी फुट गई।
पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने गम्भीर हालत में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहा उसका उपचार चल रहा है। वही पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय पर पहुच कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। एसएसपी मेरठ रोहित सजवाण ने थाने से पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर कार्यवाही करने का आदेश दिया है और महिला को आरोपीयो की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।