मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की मेरठ जिले में हवा निकलती दिखाई दे रही है। । सोमवार को सवारियों से भरी इलेक्ट्रिक बस बेगम पुल पर खराब हो गयी। िजसके कारण जाम लग गया। बस में सवार यात्रियों ने किसी तरह बस को धक्का लगाकर किनार किया। तकरीबन एक घंटे कर बस बीच सड़क पर खड़ी रही जिसके चलते रोड पर जाम लग गया। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने के लिए बस को धक्का मार कर साइड में लगाया, जिसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू हुई।
भाजपा नेता के बेटे की पाकिस्तानी लड़की से ऑनलाइन निकाह हुआ लोगो ने दी मुबारकबाद
जौनपुर :- भाजपा नेता तहसीन शाहिद के बेटे का पाकिस्तानी लड़की के साथ ऑनलाइन निकाह हुआ। शुक्रवार रात ऑनलाइन निकाह में इंडिया में दूल्हा पक्ष और पाकिस्तान लाहौर में दुल्हन पक्ष मौजूद रहा। इंडिया पाकिस्तान हुई वीडियो कॉल पर निकाह ये पढ़ा गया। दूल्हा-दुल्हन वीडियो कॉल पर तीन बार कबूल