मेरठ। थाना कंकरखेडा क्षेत्र के सरधना रोड पर गुरूवार को एक बडा हादसा हो गया ड्रीम सिटी कॉलोनी के सामने हाइवे पर होडिग्स लगा रहे दाे युवकों की हाई टेंशन की तार के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हाे । दोनो बुरी तरह झुलस कर सडक पर जा गिरे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शवों को पीएकम के लिए भेज दिया है।हादसे की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हादसा गुरूवार शाम 7:30 बजे की है। ड्रीम सिटी कॉलोनी के सामने हाइवे पर राहुल व ललित होडिग्स लगा रहे। तभी अचानक दोनो युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गये। दोनो बुरी तरह झुलस गये। दोनो युवक सडक पर गिर गए। आनन फानन में दोनो को कैलाशी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर दोनो की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पीयूष कुमार सिंह व थाना कंकरखेडा पुलिस मौके पर पहुंचे। जैसे ही दोनो के परिजनो को घटना के बारे में जानकारी लगी तो परिवार वालों में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन रोते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक पुलिस दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी थी।
एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया के होडिग्स लगाने के दौरान दो युवकों की हाई टेंशन की तार के चपेट में आने से झुलस गये थे। जिन्हें आनन फानन में उपचार के लिए कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दोनो की मौत हो गयी है। दोनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक राहुल के परिवार वालों का कहना है कि राहुल कंकरखेड़ा स्थित गर्ग सैनिटरी के शोरूम पर सेनेटरी का कार्य करता था।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी ललित शर्मा बोनहेउर कंपनी में होर्डिंग लगाने का कार्य करता है गुरुवार रात्रि ललित राहुल के पास पहुंचा और उसे अपने साथ होर्डिंग लगाने ले गया इसी दौरान हादसा हो गया और दोनों की मौत हो गई।