मां पत्नी और तीन बच्चो की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

मां पत्नी और तीन बच्चो की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

Share This Post

सीतापुर। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक युवक ने संदिग्ध हालात में मां, पत्नी और एक बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद दो बच्चों को छत से फेंककर मार डाला। फिर खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक अनुराग के भाई अजीत की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद देर रात गांव में सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


पल्हापुर गांव निवासी अनुराग सिंह (45) का शुक्रवार रात अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद देर रात दो बजे के बीच उसने अपनी मां सावित्री (62), पत्नी प्रियंका सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। बड़ी बेटी अस्वी (12) को गोली मारने के बाद छत से फेंक दिया। इसके बाद अर्ना (8) और पुत्र आद्विक (4) को भी छत से नीचे फेक दिया। सभी को मारने के बाद खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।आद्विक को पड़ोसी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि युवक नशे का आदी था। परिवार वाले उसे नशा मुक्ति केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ इसके बाद यह घटना अंजाम दी गई।
अनुराग मानसिक रूप से बीमार भी हते थे, बताया जा रहा है। मौके पर फॉरेंसिक हुआ। टीम ने भी नमूने जुटाए हैं। मृतक के गई। भाई से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि अनुराग के भाई की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
सीतापुर। रामपुर मथुरा क्षेत्र में हुई इस घटना को जिसने भी सुना वह दंग रह गया। सूरज की किरणें उगते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। पूरा परिवार काल के गाल में समा गया। रात का मंजर कितना दिल दहलाने वाला होगा। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अवैध असलहे के साथ ही पुलिस को मौके से एक खून से सना हथौड़ा भी मिला है। कमरों में फैला खून देख हर किसी का सिर चकरा जाए। पुलिस का मानना है कि पत्नी प्रियंका सिंह (40) और मां सावित्री (62) को गोली मारने के बाद क्रूरता से दोनों को मौत के घाट उतारा गया। उनके शरीर पर मिले चोटों के निशान इस बात की गवाही दे रहे हैं कि उसकी हत्या करने वाले ने यह पूरी तरह से सुनिश्चित कर लिया कि दोनों की मौत हो जाए। सुबह करीब पांच बजे स्थानीय
पुलिस को मामले की जानकारी हुई।
एसपी की मानें तो मौके पर व फॉरेंसिक टीम ने एक अवैध असलहा बरामद किया है। वहीं खून से सना एक हथौड़ा भी बरामद हुआ है। शवों पर दो गोलियों के निशान तो स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा शरीर पर कई चोंटों कि के निशान भी हैं।
तीन मासूम बच्चों को छत से फेंके जाने की बात पर पुलिस को घर के बाहर से खून पड़ा मिला। वहीं, एक पड़ोसी अमरेंद्र सिंह ने इस बात की पुष्टि की कि वह बच्चों को घायल अवस्था में लेकर अस्पताल गया था।
सदरपुर । रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव में हुए हत्याकांड के मामले में पुलिस ने मृतक अनुराग के भाई से कई बिंदुओं पर पूछताछ की है। सूत्रों की मानें तो उसने कई सवालों के अलग-अलग जयाब दिए हैं। घटना के अन्य पहलुओं का पता लगाने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम ने अनुराग और अजीत के मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं। अब दोनों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाली जा रही है। मृतक अनुराग सिंह के भाई अजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि रात ढाई से तीन बजे के बीच उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह अपने कमरे से बाहर आया तो अनुराग उसे भी मारने दौड़ा। अजीत ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। अजीत के मुताबिक उसकी मां सावित्री अपने कमरे में सो रही थीं। अब सवाल उठता है कि घर में इतना हंगामा होने के बाद भी अनुराग की मां नींद से क्यों नहीं जागीं।
तो बच्चों पर भी किया गया था हथौड़े से वार : सूत्रों की मानें तो छत से फेंकने से पहले एक बच्ची को हथौड़े से मारा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर पर लगी चोटें इस ओर इशारा कर रही हैं। हथौड़े से पहले वार करने के बाद छत से बच्ची को फेंका गया, ताकि जिंदा रहने की गुंजाइश न रहे।
अनुराग सिंह का परिवार बेहद संपन्न है। उसका पूरा परिवार लखनऊ बार में रहता था। अनुराग पेशे से किसान था। शुक्रवार को ही उसकी पत्नी बच्चों को लेकर गांव आई थी। पत्नी प्रियंका लखनऊ स्थित एक बैंक में कार्यरत थी। इसके अलावा 260 बीघा खेती थी। अनुराग ने बीएससी एग्रीकल्चर तक की पढ़ाई की थी। इसलिए उसको खेती में रुचि थी। वह खेती संभालता था। दो मंजिल बने घर में एसी आदि की भी सुविधा थी। पुलिस को मौके से बियर की कैन भी मिली हैं।

Leave a Reply

More To Explore

विश्व प्रसिद्ध तिरुपति नाथ मंदिर के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप,हिन्दू भावनाओं को पहुँची ठेस,छिड़ा विवाद

पीटीआई, नई दिल्ली। अमरावती, आईएएनएस। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप से छिड़े विवाद के बाद तेलुगू देसम पार्टी (टीडीपी) ने गुरुवार को इसकी लैब रिपोर्ट में भी पुष्टि का दावा किया। टीडीपी ने कहा कि लड्डू के घी के नमूनों की जांच के बाद गुजरात

Read More »

मेरठ में आईएएस के रिश्तेदार के साथ मारपीट,जिलाधिकारी ने तीन कर्मचारियों का किया तबादला

Meerut : थाना परतापुर के हवाई पट्टी पर तैनात नागरिक उड्डयन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से हुई मारपीट के आरोप में मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार को कलक्ट्रेट के तीन कर्मचारियों का तबादला मवाना और सरधना तहसील में किया है। इस घटना क्रम की जांच उन्होंने एडीएम प्रशासन को

Read More »

मुंडाली में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का थाने का घेराव,आरोपी मौके से फरार

मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात हिंदू धर्म के लोगो ने जमकर नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। लोगों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया। थाने का घेराव करने वाले लोगों का कहा कि पुलिस लड़की से छेड़छाड़ करने

Read More »

भाजपा महानगर अध्यक्ष का बदमाशो ने लूटा मोबाइल,सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों तक पहुँचेगी पुलिस

मेरठ में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाश पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे हैं। सरेआम भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी से मोबाइल छीनकर भाग गए। बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता से मोबाइल छीना और बाइक पर भाग गए। वहीं भाजपा नेता ने सदर थाना पुलिस को

Read More »

कक्षा 6 की 10 वर्षीय छात्रा ने किया सुसाइड, पुलिस और परिजनों की पोस्टमार्टम को लेकर नोकझोंक

मेरठ में कक्षा 6 की छात्रा ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड की वजह अभी साफ नही हो सकी है लेकिन परिवार के लोगो का कहना है कि छात्रा मानसिक तनाव में थी। जिसकी वजह से छात्रा ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया है। सूचना

Read More »

तीन दिवसीय कार्यशाला ” Advance Techniques on molecular biology” का शुभारंभ

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित माइक्रोबायोलॉजी डिपार्मेंट, बायोटेक्नोलॉजी डिपार्मेंट एवं जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यशाला जिसका शीर्षक एडवांस्ड टेक्निक्स इन मॉलेक्युलर बायोलॉजी का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। आज प्रथम सत्र विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने विभाग

Read More »

आयुक्त व आईजी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक

मेरठ में आज आयुक्त सभागार में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 व आईजी नचिकेता झा द्वारा समस्त जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त महोदया ने संबंधित अधिकारी को वैध

Read More »

एसटीएफ ओर दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

एसटीएफ ओर दिल्ली स्पेशल पुलिस टीम द्वारा कुख्यात हाशिम बाबा गैंग के शूटर अनस और असद को गिरफ्तार किया है। दोनों की गुरुवार सुबह दिल्ली स्पेशल पुलिस सेल और मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स से मुठभेड़ हुई थी। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में दोनों बदमाशों को टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

Read More »

गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और गोकश की मुठभेड़ हुई है। एक आरोपी मेहराजुद्दीन के पैर में गोली लगने से वो घायल हुआ है। जबकि वकील नाम का दूसरा गोकश पकड़ा गया। वहीं सोनू नाम का तीसरा गोकश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो

Read More »